Maharashtra Love Jihad Law 2025 Update.
7 मेंबर्स का पैनल बनाया; दूसरे राज्यों के कानून की स्टडी कर सरकार को सुझाव देगामहाराष्ट्र की भाजपा सरकार ने लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण जैसे मामलों के खिलाफ कानून बनाने के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनाई है। कमेटी महाराष्ट्र के DGP संजय वर्मा की अध्यक्षता में बनाई गई है। पैनल में महिला एवं बाल कल्याण, अल्पसंख्यक मामले, कानून एवं न्यायपालिका, सामाजिक न्याय, विशेष सहायता और गृह जैसे प्रमुख विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल किए गए हैं। कमेटी जबरन धर्मांतरण और लव जिहाद की मामले में शिकायतों को कैसे निपटाया जाए, यह सुझाव देगी। इसके अलावा यह दूसरे राज्यों में लागू कानूनों की स्टडी करेगी और इस आधार पर कानूनी सलाह देगी। महाराष्ट्र की रहने वाली श्रद्धा वाकर की उसके बॉयफ्रेंड आफताब पूनावाला ने 2022 में दिल्ली में हत्या कर शव के टुकड़े कर दिए थे। भाजपा ने इस मामले के बाद राज्य में लव जिहाद का मुद्दा उठाया था।महाराष्ट्र में विपक्षी पार्टी NCP शरद पवार की लीडर सुप्रिया सुले ने कहा- शादी या प्रेम निजी इच्छा है। मैं सरकार से निवेदन करती हूं कि यह असल मुद्दों पर ध्यान दें। मोदी जी अभी अमेरिका से वापस लौटे हैं। अमेरिका ने हम पर नए टैरिफ लगा दिए हैं, जिसका प्रभाव हमारे देश पर पड़ेगा। ऐसे मामलों पर ध्यान देना चाहिए।अक्टूबर, 2024 में तत्कालीन उप मुख्यमंत्री और वर्तमान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था- एक दशक पहले हम सोचते थे कि लव जिहाद की बात इक्का-दुक्का घटना है, लेकिन एक लाख से अधिक शिकायतें मिली हैं। इनमें हिंदू महिलाओं को दूसरे धर्मों के पुरुषों के साथ भागकर शादी करने का झांसा दिया गया।धर्म परिवर्तन के लिए कोई भी व्यक्ति किसी को जान या संपत्ति का भय दिखाता है, बल का प्रयोग करता, शादी का दबाव बनाता है तो उसे भी आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा भुगतान करना होता है। लेकिन सभी राज्यों में सजा के प्रावधान अलग- अलग हैं।उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में इस प्रकार के कानून मौजूद हैं। तमिलनाडु में 2002 में इस कानून को रद्द कर दिया गया था। भाजपा नेता और मंत्री नितेश राणे और महाराष्ट्र के विभिन्न हिंदू संगठनों ने भी राज्य में 'लव जिहाद' कानून लागू करने की मांग की है। मध्य प्रदेश में जबरन धर्म परिवर्तन कराने पर एक से पांच साल तक कैद की सजा और 25 हजार रुपए के जुर्माने की सजा। हिमाचल और उत्तराखंड में 5 साल तक कैद की सजा का प्रावधान है। SC-ST और नाबालिग के मामले में ये सजा 7 साल की है।गुजरात में लव जिहाद कानून के तहत 5 साल की सजा और अधिकतम 5 लाख रुपए के जुर्माने का प्रावधान है।सरकार इस बिल को पहली बार 2021 में लेकर आई थी। अब इसमें संशोधन किया गया है। पहले अधिकतम 10 वर्ष की सजा और 50 हजार रुपए जुर्माने का प्रावधान था। कानून लागू होने से लेकर अप्रैल, 2023 तक 427 केस दर्ज हुए थे। इनमें से 65 नाबालिग लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराया गया था। सबसे ज्यादा केस बरेली में दर्ज हुए थे। राजस्थान में भी 16 साल बाद लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण के विरोधी बिल पेश किया गया था। राजस्थान विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेद विधेयक कानून को इसी साल तक लागू किया जाएगा। इस बिल के जरिए राज्य सरकार की एक धर्म से दूसरे धर्म में जबरन परिवर्तन करवाने वालों पर लगाम लगाएगी।लव जिहाद पर सजा बढ़ने से क्या रुक जाएगा धर्मांतरण, यूपी में पुराने केस में अब क्या होगा? योगी सरकार का लव जिहाद विरोधी विधेयक सितंबर 2024 में यूपी विधानसभा से पारित हुआ था। इसमें धर्म परिवर्तन और बहला-फुसलाकर शादी करने पर सजा को दोगुना किया गया है। लव जिहाद जैसे अपराध के लिए उम्रकैद की सजा का प्रावधान है।निकाय चुनाव रिजल्ट.
..भाजपा में जश्न, 36 पालिका, 10 निगम जीती:अमृतसर में लैंडिंग पर CM मान बोले- केंद्र सरकार पंजाब को बदनाम कर रही; BJP बोली- अज्ञानी मुख्यमंत्रीनारनौल में बदला मौसम, छाए हल्के बादलअस्थमा मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है24 घंटे में रांची का तापमान 5 डिग्री गिरामेरठ में तेज हवा से बदला मौसम का मिजाज
Hindutva Devendra Government Religion Conversion Marriage Love Jihad Crime Love Jihad Kanoon Anti-Conversion Law
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत ने टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई, बटलर ने बताया भारत की जीत का राजदूसरे टी20I में दो विकेट से हारने के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने भारत की टीम की तीन स्पिनर्स रणनीति का प्रमाण देकर भारत की जीत का राज खोला।
Read more »
बजट में संशोधन: नया इनकम टैक्स कानून से क्या उम्मीदें?वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अगले हफ्ते नया इनकम टैक्स कानून पेश करने की घोषणा की है। बजट 2025-26 में किए गए संशोधन इस नए कानून के प्रावधानों के अनुरूप हैं।
Read more »
श्रेयस को जगह मिली, कोहली फिट, रोहित की फॉर्म पर कोटक की प्रतिक्रियाभारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के लिए टीम चयन में रोहित शर्मा की फॉर्म, श्रेयस अय्यर की जगह, और कोहली के फिटनेस पर चर्चा हुई है।
Read more »
महाराष्ट्र सरकार लव जिहाद को रोकने के लिए कानून बनाने की तैयारीमहाराष्ट्र सरकार लव जिहाद और धोखाधड़ी से होने वाले जबरन धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए कानून बनाने की तैयारी में है। लव जिहाद शिकायतों को लेकर सरकार ने एक विशेष समिति का गठन किया है।
Read more »
महाराष्ट्र सरकार ने 'लव जिहाद' और जबरन धर्मांतरण के खिलाफ नए कानून के लिए कमेटी बनाईमहाराष्ट्र सरकार ने जबरन धर्मांतरण और 'लव जिहाद' मामलों के खिलाफ नए कानून के पहलुओं पर अध्ययन करने के लिए सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया है. समिति राज्य में मौजूदा स्थिति का अध्ययन करेगी और 'लव जिहाद' और जबरन धर्मांतरण की शिकायतों से निपटने के लिए उठाए जाने वाले कदम सुझाएगी.
Read more »
महाराष्ट्र सरकार शुरू की लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण के खिलाफ कार्रवाईमहाराष्ट्र सरकार ने लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सरकार ने एक सात सदस्यीय समिति का गठन किया है। यह समिति लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण रोकने के लिए कानूनी उपाय सुझाएगी। समिति में महाराष्ट्र के डीजीपी के अलावा महिला एवं बाल कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक विभाग, कानून और न्यायपालिका विभाग, सामाजिक न्याय विभाग और विशेष सहायता विभाग के सचिवों के साथ ही गृह विभाग के उप-सचिव भी शामिल किए गए हैं।
Read more »
