महाराष्ट्र सरकार लव जिहाद और धोखाधड़ी से होने वाले जबरन धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए कानून बनाने की तैयारी में है। लव जिहाद शिकायतों को लेकर सरकार ने एक विशेष समिति का गठन किया है।
महाराष्ट्र सरकार लव जिहाद , धोखाधड़ी और जबरन धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए कानून बनाने की तैयारी में है। इस संबंध में महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में 7 सदस्यीय एक विशेष समिति का गठन किया गया है। यह समिति अब तक मिली शिकायतों का समाधान सुझाने और अन्य राज्यों के कानून ों का अध्ययन करेगी।\ महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित समिति में अतिरिक्त मुख्य सचिव/ प्रधान सचिव/ सचिव महिला व बाल विकास विभाग, अतिरिक्त मुख्य सचिव/ प्रधान सचिव/ सचिव अल्पसंख्यक विकास विभाग, अतिरिक्त
मुख्य सचिव/ प्रधान सचिव/ सचिव विधि व न्याय विभाग, अतिरिक्त मुख्य सचिव/ प्रधान सचिव/ सचिव सामाजिक न्याय व विशेष सहायता विभाग को सदस्य बनाया गया है। गृह विभाग के सह सचिव/ उपसचिव सदस्य सचिव तथा सह सचिव, उपसचिव (विधि) सदस्य बनाए गए हैं।\कानून पर स्टडी करेगी कमिटी समिति महाराष्ट्र में वर्तमान स्थिति का अध्ययन कर लव जिहाद व धोखाधड़ी से या बलपूर्वक धर्म परिवर्तन के संबंध में प्राप्त शिकायतों का समाधान सुझाएगी। साथ ही, कानूनी पहलुओं की जांच कर तथा अन्य राज्यों में मौजूद कानूनों का अध्ययन कर कानूनी के अनुरूप सिफारिश करेगी। उत्तर प्रदेश में लागू है कानून लव जिहाद को लेकर पहले उत्तर प्रदेश में कानून बनाया गया। वहां दोषी व्यक्ति को 20 साल की सजा का प्रावधान किया गया है। गुजरात, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड और असम में भी लव जिहाद के खिलाफ कानून बन चुके हैं। लव जिहाद के एक लाख से अधिक शिकायतें अक्टूबर, 2024 में तत्कालीन उप मुख्यमंत्री और वर्तमान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि लव जिहाद की एक लाख से अधिक शिकायतें मिली हैं। इन शिकायतों में हिंदू महिलाओं को फर्जी पहचान का इस्तेमाल करके पुरुषों द्वारा शादी के लिए झांसा दिया गया। उन्होंने कहा था कि एक दशक पहले हम सोचते थे कि लव जिहाद की बात इक्का दुक्का घटना है, लेकिन ऐसा नहीं है एक लाख से अधिक शिकायतें मिली हैं, जिनमें हिंदू महिलाओं को दूसरे धर्मों के पुरुषों के साथ भागकर शादी करने का झांसा दिया गया। यह प्रेम का कृत्य नहीं है, बल्कि यह एक सोची समझी साजिश है और यह लव जिहाद है। यह हमारे धर्म की महिलाओं को धोखा देने और उन्हें बिगाड़ने का एक तरीका है
लव जिहाद धोखाधड़ी धर्म परिवर्तन कानून महाराष्ट्र सरकार
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Republic Day: 26 जनवरी को बच्चों के साथ दिल्ली में यहां जरूर जाएं घूमनेPlaces to Visit on Republic Day: गणतंत्र दिवस को यादगार बनाने के लिए अपने बच्चों के साथ आप दिल्ली की इन 3 जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं.
Read more »
दुश्मनों के लिए भारत की खास तैयारी, 'समंदर की आंख' बनाने के लिए बड़ा करार!रक्षा मंत्रालय ने भारत में अगली पीढ़ी की पारंपरिक पनडुब्बियों के निर्माण की योजना को आगे बढ़ाया है। इसमें छह पनडुब्बियां बनाई जाएंगी, जिनमें AIP सिस्टम लगा होगा। मझगांव डॉक ने तकनीकी ट्रायल में सफलता पाई है और जर्मनी की कंपनी थिसेनक्रुप मरीन सिस्टम्स के साथ मिलकर बोली लगाई...
Read more »
शाहरुख खान को 'मन्नत' के लिए 9 करोड़ रुपये का रिफंड!बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को महाराष्ट्र सरकार द्वारा उनके बंगले 'मन्नत' के लीज को बदलने के लिए किए गए ज्यादा भुगतान पर 9 करोड़ रुपये वापस कर दिए जाएंगे।
Read more »
वैलेंटाइन होम डेट के लिए शानदार चीज़ेंवैलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए घर पर रोमांटिक डेट प्लान करने के कुछ सुझाव। कैंडललाइट डिनर से लेकर लव नोट्स तक, ये आसान चीजें आपकी शाम को यादगार बना देंगी।
Read more »
हरियाणा में अवैध प्रवासन को रोकने के लिए नए कानून की तैयारीहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि उनकी सरकार युवाओं को 'डंकी' मार्गों से विदेश भेजने में शामिल ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने घोषणा की कि राज्य सरकार जल्द ही अवैध आव्रजन को रोकने के लिए एक नया कानून लाएगी। यह कानून आगामी बजट सत्र में पेश किया जाएगा। यह घोषणा ऐसे समय पर आई है जब अमेरिका ने 100 से अधिक भारतीय अवैध प्रवासियों को वापस भेज दिया है जिसमें 33 हरियाणा के हैं।
Read more »
किसान नेता केंद्र से बातचीत के लिए पूरी तैयारी से बैठक में शामिल होंगेकिसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि किसान नेता अपनी मांगों को प्रभावी ढंग से रखने के लिए पूरी तैयारी के साथ केंद्र सरकार के साथ बैठक में शामिल होंगे।
Read more »
