मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया.
मिडिल ईस्ट में जंग की वजह से हालात ख़राब है. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जंग छिड़ी है. और इस जंग का सबसे बड़ा असर पड़ा है होर्मुज की खाड़ी पर है. वो पतला समुद्री रास्ता जिससे दुनिया का 20 फीसदी तेल और गैस गुजरता है.
और पढ़ेंईरान ने धमकी दी कि जो जहाज इस रास्ते से निकलेगा, उस पर हमला होगा. बस इतना सुनते ही सैकड़ों जहाज वहीं लंगर डालकर रुक गए. भारत के भी कई जहाज खाड़ी में फंसे पड़े हैं.सवाल उठा - अगर गैस के जहाज नहीं आए तो भारत में रसोई गैस का क्या होगा? क्या घरों के चूल्हे बुझ जाएंगे? लेकिन भारत पहले से तैयार था.होर्मुज पर निर्भरता कम करते हुए भारत ने अमेरिका से LPG को लेकर संपर्क साधा. और इसका नतीजा अभी सामने है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया. #WATCH | Karnataka: Pyxis Pioneer, a cargo ship carrying LPG from Nederland, Texas in the US arrives at New Mangalore Port in Mangaluru.Visuals from the Port this morning. pic.twitter.com/3G1m4soa94— ANI March 22, 2026यह भी पढ़ें: '48 घंटे में होर्मुज नहीं खोला तो राख हो जाएंगे पावर प्लांट', ट्रंप की ईरान को 'विनाशकारी' डेडलाइनयह अकेला नहीं है. 25 मार्च को अपोलो ओसियन 26,687 टन गैस लेकर आएगा. इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम के लिए. 29 मार्च को अमेरिका से एक और जहाज 30,000 टन गैस लेकर आएगा - यह HPCL के लिए है. Advertisement यानी इस हफ्ते अकेले मंगलुरु में 72,700 टन से ज्यादा रसोई गैस पहुंचेगी. यह गैस सिर्फ मंगलुरु के लिए नहीं है. HPCL की पाइपलाइन यहां से सीधे बेंगलुरु और आगे तक जाती है. यानी दक्षिण भारत के लाखों घरों के चूल्हे इसी गैस से जलेंगे.होर्मुज में जंग चल रही है, रास्ता बंद है. लेकिन भारत ने वक्त रहते अमेरिका का रुख किया और सप्लाई बनाए रखी. फिलहाल भारत के घरों में गैस की कोई कमी नहीं होगी.जंग को लेकर क्या है ताजा हालात?मिडिल ईस्ट में ईरान-अमेरिका-इज़राइल युद्ध अपने चौथे सप्ताह में गंभीर रूप ले चुका है. अमेरिका और इजरायल ने कोडनेम 'ऑपरेशन रोरिंग लायन' और 'एपिक फ्यूरी' के तहत बड़े हवाई हमले जारी रखा है. जवाब में ईरान ने मिसाइलें दिमोना और यरुशलम पर दागीं, जिसके चलते बड़े पैमाने पर नुकसान और घायल हुए. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने का 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया, अन्यथा ऊर्जा प्लांट को तबाह करने की धमकी दी. गाजा, सीरिया और रेड सी में भी संघर्ष जारी है. अब तक 1,400 से अधिक ईरानी मारे जा चुके हैं और क्षेत्र की सुरक्षा गंभीर रूप से खतरे में है.---- समाप्त ---- ये भी देखें
India LPG Import News Pyxis Pioneer Tanker LPG India Apollo Ocean LPG Tanker India HPCL LPG Import Mangalore Indian Oil BPCL LPG Supply Energy Supply India Port News LPG Tanker Schedule India Ports US To India LPG Shipment Mangalore Bengaluru LPG Pipeline Supply Gas Import Logistics India Port Vessel Movement India LPG Fuel Supply Chain India News LPG Demand India Energy Sector Shipping LPG India News मंगलुरु पोर्ट LPG भारत गैस आयात एलपीजी टैंकर ऊर्जा आपूर्ति पोर्ट समाचार
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सरकार बोली- LPG की पैनिक बुकिंग घटी, लेकिन हालत चिंताजनक: हर दिन 55 लाख सिलेंडर की मांग, 7500 कंज्यूमर PNG ...LPG to PNG shift update: 7500 consumers shifted. Indians return from Iran via Armenia-Azerbaijan route. Follow latest updates. सरकार बोली- LPG की पैनिक बुकिंग घटी, लेकिन हालत चिंताजनक. एक दिन में करीब 55 लाख रीफिल की मांग दर्ज की गई है।
Read more »
LPG की कमी होगी दूर, भारत ने अमेरिका से खरीदी 1,76,000 टन गैसमिडिल ईस्ट में तनाव और ईंधन किल्लत के बीच भारत ने अमेरिका से 1.76 लाख टन एलपीजी खरीदी है। साप्ताहिक एलपीजी आयात घटने और पश्चिम एशिया से आपूर्ति कम होने के कारण यह कदम उठाया गया।
Read more »
पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच भारत में LPG संकट: कारण, समाधान और भविष्य की योजनापश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण भारत में LPG की कमी हो गई है। लेख में इस संकट के कारण, भंडारण क्षमता की कमी, भारत की भविष्य की योजना और अल्पकालिक तथा दीर्घकालिक समाधानों पर चर्चा की गई है।
Read more »
LPG को लेकर केंद्र सरकार का नया निर्देश, जानें 23 मार्च से क्या बदल जाएगा?ईरान युद्ध और मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के चलते तेल की सप्लाई को लेकर काफी संकट खड़ा हो गया है. यही नहीं देश में एलपीजी की सप्लाई की लेकर भी सरकार की ओर से लगातार अपडेट जारी किए जा रहे हैं.
Read more »
ढाबा और होटल कारोबारी को बड़ी राहत, सरकार ने LPG सिलिंडर के लिए 20 बढ़ाई सप्लाईकेंद्र सरकार ने कॉमर्शियल LPG की आपूर्ति में 20 की अतिरिक्त बढ़ोतरी को मंजूरी दी है, जिससे कुल बढ़ी हुई आपूर्ति 50 हो गई है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय का यह निर्णय पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण कई शहरों में सिलेंडर आपूर्ति की दिक्कतों को दूर करने के लिए...
Read more »
ढाबा और होटल कारोबारी को बड़ी राहत, सरकार ने LPG सिलिंडर के लिए 20 बढ़ाई सप्लाईकेंद्र सरकार ने कॉमर्शियल LPG की आपूर्ति में 20 की अतिरिक्त बढ़ोतरी को मंजूरी दी है, जिससे कुल बढ़ी हुई आपूर्ति 50 हो गई है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय का यह निर्णय पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण कई शहरों में सिलेंडर आपूर्ति की दिक्कतों को दूर करने के लिए...
Read more »
