राकेश बेदी पहले ही बन चुके थे 'धुरंधर', एक्टर का 12 साल पुराना क्लिप हो रहा वायरल

राकेश बेदी News

राकेश बेदी पहले ही बन चुके थे 'धुरंधर', एक्टर का 12 साल पुराना क्लिप हो रहा वायरल
धुरंधर 2आदित्य धरRakesh Bedi
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 84 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 72%
  • Publisher: 63%

फिल्म 'धुरंधर 2' में राकेश बेदी का किरदार जमील जमाली काफी चर्चा में है. अब एक्टर का एक सालों पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो खुद को धुरंधर कहकर बुला रहे हैं. आप भी देखिए राकेश बेदी का वायरल क्लिप.

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' अब ऐतिहासिक फिल्म बन चुकी है. इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हर दिन नए रिकॉर्ड्स बना रहा है. लोगों को ये फिल्म भी काफी पसंद आ रही है. हर जगह इसके क्लिप्स वायरल हैं. फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन की परफॉरमेंस ने सबका दिल जीता ही.

और पढ़ेंमगर राकेश बेदी का जमील जमाली आखिरी में आकर पूरी लाइमलाइट लूट गया. आदित्य धर ने अपनी फिल्म के क्लाइमैक्स में एक ऐसा ट्विस्ट डाला, जिसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए. पूरा सोशल मीडिया सिर्फ राकेश बेदी की तारीफ से भरा हुआ है. इसी बीच एक्टर का एक पुराना क्लिप भी सामने आया है, जिसका सीधा कनेक्शन 'धुरंधर' से है. कैसे सालों पहले धुरंधर बने राकेश बेदी?राकेश बेदी सालों पहले जी टीवी के सीरियल 'कबूल है' में दिखे थे, जिसमें करण ग्रोवर और सुरभि ज्योति भी थे. इस सीरियल में उनका किरदार एक अधिकारी का था, जो सुरभि के किरदार जोया को देश से निकालने में लगा रहता है. सीरियल में असद और जोया की फेक शादी का ट्रैक होता है, जिसमें राकेश बेदी बीच-बीच में आते रहते हैं. वायरल क्लिप में राकेश बेदी, सुरभि से बातचीत करते नजर आते हैं. इस दौरान वो उनसे कहते हैं, 'आंसू, पैसा, पॉलिटिकल प्रेशर, फाल्तू की ड्रामेबाजी, इन सब बातों का धुरंधर वटावडेकर पर कोई असर नहीं होता.' फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं. यूजर्स कमेंट में आदित्य धर की 'पीक डिटेलिंग' लिख रहे हैं. वहीं और लोग ये भी लिख रहे हैं कि राकेश बेदी ने सालों पहले अपने धुरंधर होने का हिंट दे दिया था. Advertisement View this post on Instagram A post shared by Mantoo Memer 'धुरंधर' के दोनों पार्ट्स में राकेश बेदी का किरदार जमील जमाली काफी अहम भूमिका में नजर आता है. जिस तरह आदित्य धर ने उनके किरदार को कॉमिक अंदाज से सीधा फिल्म का असली धुरंधर दिखाया है, वो फैंस के लिए सबसे बड़ा सरप्राइज था. जिस-जिस ने अभी तक फिल्म देखी है, वो जान चुका है कि आखिर क्यों जमील जमाली 'धुरंधर' का सबसे मजेदार किरदार था. बात करें फिल्म धुरंधर द रिवेंज के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की, तो इसने महज 4 दिनों में वर्ल्डवाइड करीब 500 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं, इंडिया में इसका नेट कलेक्शन 300 करोड़ पार पहुंच चुका है. ---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

धुरंधर 2 आदित्य धर Rakesh Bedi Aditya Dhar Dhurandhar 2 Rakesh Bedi News Rakesh Bedi Old Clip Rakesh Bedi Viral Video Rakesh Bedi Dhurandhar 2 Rakesh Bedi Jameel Jamali

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

उत्तराखंड में धामी कैबिनेट का विस्तार, मदन कौशिक, खजान दास सहित पांच विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथउत्तराखंड में धामी कैबिनेट का विस्तार, मदन कौशिक, खजान दास सहित पांच विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथUttarakhand Cabinet Expansion: उत्तराखंड में चुनाव से पहले धामी सरकार ने कैबिनेट विस्तार करते हुए पांच विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। अब मंत्रिमंडल में कुल 12 सदस्य हो गए हैं।
Read more »

उच्च न्यायालयों में कानून अधिकारियों की कमी उजागर, संसदीय समिति ने सौंपी रिपोर्टउच्च न्यायालयों में कानून अधिकारियों की कमी उजागर, संसदीय समिति ने सौंपी रिपोर्टएक संसदीय समिति ने उच्च न्यायालयों में कानून अधिकारियों की कमी उजागर की है। समिति ने बताया कि अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के 25 स्वीकृत पदों में से 12 पद खाली हैं।
Read more »

पटना में गरीब महिलाओं के साथ साइबर ठगी, 100 से अधिक महिलाओं को बनाया शिकारपटना में गरीब महिलाओं के साथ साइबर ठगी, 100 से अधिक महिलाओं को बनाया शिकारपटना में साइबर ठगों ने सरकारी योजनाओं का झांसा देकर गरीब महिलाओं को ठगा। ठगों ने 12-12 हजार रुपये दिलाने का वादा किया और 100 से अधिक महिलाओं के बैंक खाते खुलवाए, जिनका इस्तेमाल साइबर ठगी के लिए किया गया। पुलिस जांच में बैंकों के स्टाफ और एक महिला की मिलीभगत का भी खुलासा हुआ है।
Read more »

Ranveer Singh नहीं 'जमील जमाली' हैं असली Dhurandhar, 12 साल पहले निभाया था खास किरदारRanveer Singh नहीं 'जमील जमाली' हैं असली Dhurandhar, 12 साल पहले निभाया था खास किरदारवायरल क्लिप में राकेश बेदी खुद को कानून का पालन करने वाले अधिकारी 'धुरंधर' के रूप में पेश करते हैं।
Read more »

Goa Board 12th Result 2026: गोवा बोर्ड कक्षा 12वीं में 92.96% बच्चे पास; लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतरGoa Board 12th Result 2026: गोवा बोर्ड कक्षा 12वीं में 92.96% बच्चे पास; लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतरGoa Board HSSC Result 2026: गोवा माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GBSHSE) ने उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र (HSSC) कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। कक्षा 12 की परीक्षाएं
Read more »

The 50 Grand Finale: 12 कंटेस्टेंट के बीच होगा ट्रॉफी के लिए महायुद्ध, कब और कहां देखें फिनाले?The 50 Grand Finale: 12 कंटेस्टेंट के बीच होगा ट्रॉफी के लिए महायुद्ध, कब और कहां देखें फिनाले?'The 50' का ग्रैंड फिनाले में टॉप 12 कंटेस्टेंट्स मुकाबला करेंगे। फिनाले के बारे में पूरी डिटेल यहां जानें-
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:43:53