महाकुंभ: ब्रांड्स खर्च कर रहे 3600 करोड़ रुपये

विनिर्माण News

महाकुंभ: ब्रांड्स खर्च कर रहे 3600 करोड़ रुपये
FMCGब्रांडिंगमार्केटिंग
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 126 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 71%
  • Publisher: 51%

प्रयागराज में शुरू हुए महाकुंभ में ब्रांड्स अपने उत्पादों को प्रमोट करने के लिए 3600 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च कर रहे हैं.

नई दिल्ली. प्रयागराज में आज से महाकुंभ शुरू हो गया है. इस बार महाकुंभ में 40-45 करोड़ लोगों के पहुंचने की उम्मीद है. इस अवसर को भुनाने के लिए कंपनियों ने भी पूरी तैयारी कर रखी है. अपने ब्रांडों के विज्ञापन और मार्केटिंग पर उन्होंने पूरी ताकत झोंकी है. कंपनियां इस बार महाकुंभ में मार्केटिंग पर करीब 3600 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च करेगी. एफएमसीजी कंपनियों से लेकर बैंकों और स्टार्टअप्स तक, सभी ने अपने ब्रांड्स को महाकुंभ में प्रमोट करने और नए उत्पाद लॉन्च करने की योजनाएं बनाई हैं.

ऐसे समय में जब खपत धीमी है और भारतीय मध्यम वर्ग खर्च करने में हिचकिचा रहा है, महाकुंभ कंपनियों को 40 करोड़ लोगों तक अपने उत्पादों को पहुंचाने और उन्हें आजमाने का एक बड़ा मौका प्रदान कर रहा है. इस मेगा धार्मिक आयोजन को ब्रांड्स इसे अपने उत्पादों को प्रमोट करने का बड़ा अवसर मान रहे हैं. कुछ ने मेला क्षेत्र में अपने ब्रांड के बड़े होर्डिंग्स लगाए हैं तो कुछ ने उत्पाद बूथ स्थापित किए हैं. अधिकांश कंपनियों ने उत्पादों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उत्पादन बढ़ा दिया है. ये भी पढ़ें- Maha Kumbh Mela 2025: पौष पूर्णिमा की पहली डुबकी के साथ भव्य महाकुंभ का आगाज, व्यवस्था देख अभिभूत हुए श्रद्धालु 3600 करोड़ होंगे खर्च टाइम्‍स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, बिजनेस और ब्रांड रणनीति विशेषज्ञ हरीश बिजूर का कहना है कि कंपनियां महाकुंभ के दौरान विज्ञापन और मार्केटिंग पर करीब 3,600 करोड़ रुपये खर्च करेंगी. इसमें से 25% आउटडोर विज्ञापन पर खर्च होंगे. रेडिफ्यूजन के चेयरमैन संदीप गोयल ने कहा कि महाकुंभ जैसे आयोजन ब्रांड्स को मूमेंट मार्केटिंग का मौका देते हैं, जहां उनकी दृश्यता कई गुना बढ़ जाती है. इसके अलावा, यह ब्रांड्स के लिए एक टेस्टिंग ग्राउंड की तरह काम करता है, जहां वे नए उत्पादों पर उपभोक्ताओं की प्रतिक्रिया जान सकते हैं और अपनी रणनीति बना सकते हैं. FMCG कंपनियां बढ़ा रहीं उत्पादन डाबर, रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, पेप्सिको, कोका-कोला और आईटीसी जैसी एफएमसीजी कंपनियां इस मौके पर अपने उत्पादों को अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए बड़े पैमाने पर प्रचार कर रही हैं. डाबर ने अपने प्रोडक्‍ट हाजमोला को प्रमोट करने के लिए शहर और हाईवे पर ढाबों और रेस्टोरेंट्स से टाई-अप किया है. इसके अलावा, कंपनी महिलाओं के लिए घाटों पर चेंजिंग रूम और बेबी केयर रूम जैसी सुविधाएं स्थापित कर रही है. इन्‍हें कंपनी के हेयर और बेबी केयर ब्रांड्स से ब्रांडेड किया जाएगा. रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स अपने पेय ब्रांड कैंपा को प्रमोट करने के लिए मेले में कैंपा आश्रम नामक एक रेस्टिंग जोन बना रहा है. इसके अलावा, कंपनी अपने स्टेपल और स्नैक्स ब्रांड इंडिपेंडेंस को भी प्रमोट करेगी. आईटीसी अपने ब्रांड बिंगो! के उत्पादों को स्थानीय व्यंजनों के साथ पेश करेगा. कोका-कोला और पेप्सिको ने भी इसी तरह की रणनीतियां अपनाई हैं. कोका-कोला स्थानीय स्वादों के साथ अपने पेय पदार्थों को जोड़कर अनुभव को जीवंत बनाएगा. वहीं, पेप्सिको का एनर्जी ड्रिंक स्टिंग मोबाइल चार्जिंग टावर और ब्रांडेड ऑटो रिक्शा की सुविधा दे रहा है. बैंक और स्टार्टअप्स भी पीछे नहीं बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने नए यूपीआई पेमेंट ऐप BOB ई-पे को प्रमोट करने का प्लान बनाया है. इसी तरह बहुत से स्‍टार्टअप भी अपने ब्रांड और सेवाओं को प्रमोट करने के लिए महाकुंभ में दिल खोलकर खर्च कर रहे हैं और लोगों का ध्‍यान आकर्षित करने के लिए कुछ इनोवेटिव आइडियाज के साथ आए हैं

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

FMCG ब्रांडिंग मार्केटिंग महाकुंभ उत्पादन

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जमकर कर रहे थे खर्च लेकिन नहीं भरा इनकम टैक्स, सरकार ने वसूले 37,000 करोड़ रुपयेजमकर कर रहे थे खर्च लेकिन नहीं भरा इनकम टैक्स, सरकार ने वसूले 37,000 करोड़ रुपयेIncome Tax News: टैक्स चोरी करने वालों की अब खैर नहीं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने पिछले 20 महीनों में 37,000 करोड़ रुपये वसूले हैं। यह वसूली ऐसे लोगों से की गई है जिन्होंने जमकर खर्च किया लेकिन टैक्स नहीं चुकाया। विभाग उन टैक्सपेयर्स से संपर्क साध रहा है जिनका खर्च पैटर्न और आईटी रिटर्न में गड़बड़ी...
Read more »

महाकुंभ 2025: यूपी सरकार की कैबिनेट बैठक, 15 करोड़ रुपये खर्च होंगेमहाकुंभ 2025: यूपी सरकार की कैबिनेट बैठक, 15 करोड़ रुपये खर्च होंगे21 जनवरी को प्रयागराज में होगी कैबिनेट बैठक।
Read more »

पुष्पा 2 के बाद अल्लू अर्जुन जश्न क्यों नहीं मना रहे?पुष्पा 2 के बाद अल्लू अर्जुन जश्न क्यों नहीं मना रहे?पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, लेकिन अल्लू अर्जुन जश्न मनाने से परहेज कर रहे हैं।
Read more »

महाकुंभ 2023: 40 करोड़ श्रद्धालुओं की उम्मीद, 2 लाख करोड़ रुपये का आर्थिक लाभमहाकुंभ 2023: 40 करोड़ श्रद्धालुओं की उम्मीद, 2 लाख करोड़ रुपये का आर्थिक लाभउत्तराखंड के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ 2023 में 40 करोड़ श्रद्धालुओं की आने की उम्मीद जताई है और 2 लाख करोड़ रुपये तक के आर्थिक लाभ का अनुमान लगाया है.
Read more »

महाकुंभ: आस्था का त्योहार, अर्थव्यवस्था को दो लाख करोड़ का उपहारमहाकुंभ: आस्था का त्योहार, अर्थव्यवस्था को दो लाख करोड़ का उपहारमहाकुंभ से अर्थव्यवस्था में लगभग दो लाख करोड़ रुपये का योगदान होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह मेला आस्था के साथ अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ कर रहा है।
Read more »

महाकुंभ में कंपनियां 3600 करोड़ रुपये खर्च करेंगीमहाकुंभ में कंपनियां 3600 करोड़ रुपये खर्च करेंगीप्रयागराज में शुरू हुआ महाकुंभ, कंपनियां बढ़ा रही मार्केटिंग खर्च
Read more »



Render Time: 2026-04-02 20:11:23