प्रयागराज में शुरू हुआ महाकुंभ, कंपनियां बढ़ा रही मार्केटिंग खर्च
प्रयागराज में आज से महाकुंभ शुरू हो गया है. इस बार महाकुंभ में 40-45 करोड़ लोगों के पहुंचने की उम्मीद है. इस अवसर को भुनाने के लिए कंपनियों ने भी पूरी तैयारी कर रखी है. अपने ब्रांडों के विज्ञापन और मार्केटिंग पर उन्होंने पूरी ताकत झोंकी है. कंपनियां इस बार महाकुंभ में मार्केटिंग पर करीब 3600 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च करेगी. एफएमसीजी कंपनियों से लेकर बैंकों और स्टार्टअप्स तक, सभी ने अपने ब्रांड्स को महाकुंभ में प्रमोट करने और नए उत्पाद लॉन्च करने की योजनाएं बनाई हैं.
ऐसे समय में जब खपत धीमी है और भारतीय मध्यम वर्ग खर्च करने में हिचकिचा रहा है, महाकुंभ कंपनियों को 40 करोड़ लोगों तक अपने उत्पादों को पहुंचाने और उन्हें आजमाने का अवसर प्रदान कर रहा है. इस मेगा धार्मिक आयोजन को ब्रांड्स इसे अपने उत्पादों को प्रमोट करने का बड़ा अवसर मान रहे हैं. कुछ ने मेला क्षेत्र में अपने ब्रांड के बड़े होर्डिंग्स लगाए हैं तो कुछ ने उत्पाद बूथ स्थापित किए हैं. अधिकांश कंपनियों ने उत्पादों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उत्पादन बढ़ा दिया है. \टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, बिजनेस और ब्रांड रणनीति विशेषज्ञ हरीश बिजूर का कहना है कि कंपनियां महाकुंभ के दौरान विज्ञापन और मार्केटिंग पर करीब 3,600 करोड़ रुपये खर्च करेंगी. इसमें से 25% आउटडोर विज्ञापन पर खर्च होंगे. रेडिफ्यूजन के चेयरमैन संदीप गोयल ने कहा कि महाकुंभ जैसे आयोजन ब्रांड्स को मूमेंट मार्केटिंग का मौका देते हैं, जहां उनकी दृश्यता कई गुना बढ़ जाती है. इसके अलावा, यह ब्रांड्स के लिए एक टेस्टिंग ग्राउंड की तरह काम करता है, जहां वे नए उत्पादों पर उपभोक्ताओं की प्रतिक्रिया जान सकते हैं और अपनी रणनीति बना सकते हैं. \डाबर, रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, पेप्सिको, कोका-कोला और आईटीसी जैसी एफएमसीजी कंपनियां इस मौके पर अपने उत्पादों को अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए बड़े पैमाने पर प्रचार कर रही हैं. डाबर ने अपने प्रोडक्ट हाजमोला को प्रमोट करने के लिए शहर और हाईवे पर ढाबों और रेस्टोरेंट्स से टाई-अप किया है. इसके अलावा, कंपनी महिलाओं के लिए घाटों पर चेंजिंग रूम और बेबी केयर रूम जैसी सुविधाएं स्थापित कर रही है. इन्हें कंपनी के हेयर और बेबी केयर ब्रांड्स से ब्रांडेड किया जाएगा. रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स अपने पेय ब्रांड कैंपा को प्रमोट करने के लिए मेले में कैंपा आश्रम नामक एक रेस्टिंग जोन बना रहा है. इसके अलावा, कंपनी अपने स्टेपल और स्नैक्स ब्रांड इंडिपेंडेंस को भी प्रमोट करेगी. आईटीसी अपने ब्रांड बिंगो! के उत्पादों को स्थानीय व्यंजनों के साथ पेश करेगा. कोका-कोला और पेप्सिको ने भी इसी तरह की रणनीतियां अपनाई हैं. कोका-कोला स्थानीय स्वादों के साथ अपने पेय पदार्थों को जोड़कर अनुभव को जीवंत बनाएगा. वहीं, पेप्सिको का एनर्जी ड्रिंक स्टिंग मोबाइल चार्जिंग टावर और ब्रांडेड ऑटो रिक्शा की सुविधा दे रहा है. \बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने नए यूपीआई पेमेंट ऐप BOB ई-पे को प्रमोट करने का प्लान बनाया है. इसी तरह बहुत से स्टार्टअप भी अपने ब्रांड और सेवाओं को प्रमोट करने के लिए महाकुंभ में दिल खोलकर खर्च कर रहे हैं और लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए कुछ इनोवेटिव आइडियाज के साथ आए हैं
महाकुंभ मार्केटिंग कंपनियां खर्च उत्पादन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
परित्यक्त घर का नया स्वरूपएक महिला ने इटली में 1 डॉलर में नीलामी जीतकर एक परित्यक्त घर खरीदा। मरम्मत में उसे 3.8 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े।
Read more »
महाकुंभ 2025: यूपी सरकार की कैबिनेट बैठक, 15 करोड़ रुपये खर्च होंगे21 जनवरी को प्रयागराज में होगी कैबिनेट बैठक।
Read more »
प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की तैयारी अंतिम चरण मेंप्रयागराज में होने वाले महाकुंभ 2025 की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं. महाकुंभ में करीब 45 करोड़ तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद है.
Read more »
वाराणसी में होगा यूपी का पहला रोजगार मेलावाराणसी में 4 और 5 जनवरी को काशी सांसद रोजगार मेला का आयोजन होगा। इस मेले में 300 कंपनियां 6 लाख रुपये तक का पैकेज ऑफर करेंगी।
Read more »
महाकुंभ 2025: भव्य और दिव्यमध्य प्रदेश में आयोजित होने वाले महाकुंभ 2025 के लिए तैयारियां पूरी भांग में हो रही हैं। सरकार ने इस बार 5 हजार करोड़ रुपए से अधिक खर्च किया है।
Read more »
महाकुंभ 2023: 40 करोड़ श्रद्धालुओं की उम्मीद, 2 लाख करोड़ रुपये का आर्थिक लाभउत्तराखंड के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ 2023 में 40 करोड़ श्रद्धालुओं की आने की उम्मीद जताई है और 2 लाख करोड़ रुपये तक के आर्थिक लाभ का अनुमान लगाया है.
Read more »
