महाकुंभ: आस्था का त्योहार, अर्थव्यवस्था को दो लाख करोड़ का उपहार

राजनीति News

महाकुंभ: आस्था का त्योहार, अर्थव्यवस्था को दो लाख करोड़ का उपहार
महाकुंभअर्थव्यवस्थायोगी आदित्यनाथ
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 99 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 67%
  • Publisher: 53%

महाकुंभ से अर्थव्यवस्था में लगभग दो लाख करोड़ रुपये का योगदान होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह मेला आस्था के साथ अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ कर रहा है।

जागरण संवाददाता, महाकुंभ नगर। दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक जनसमागम महाकुंभ से अर्थव्यवस्था में लगभग दो लाख करोड़ रुपये का योग बन रहा है। यह महाकुंभ आस्था के साथ अर्थव्यवस्था को भी सुदृढ़ कर रहा है। ये बातें गुरुवार शाम महाकुंभ नगर में मीडिया सेंटर का उद्घाटन कर मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहीं। उन्होंने कहा कि आस्था के साथ अर्थव्यवस्था को डबल इंजन की सरकार ने बढ़ावा दिया है। इसके पहले की सरकारें इस ओर ध्यान तक नहीं देती थीं। वैसे भी महाकुंभ आध्यात्मिक चेतना का

केंद्र ही नहीं, खजाना भी है। इससे लगभग दो लाख करोड़ रुपये के राजस्व प्राप्त करने का अनुमान है। महाकुंभ मेला से जुड़ी व्यावसायिक गतिविधियों से यह आय होगी। इसमें रोडवेज, रेलवे, उड्डयन, संचार, पर्यटन प्रमुख विभाग हैं, जिन्हें खासी आमदनी होने जा रही है। इसके अलावा, प्राइवेट सेक्टर से होने वाली आय से टैक्स भी भारी मात्रा मिलने जा रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार के 34 हजार करोड़ रुपये निवेश मुख्यमंत्री ने ऐसे ही आस्था के साथ अर्थव्यवस्था का समागम का जिक्र नहीं किया, यह मेला अर्थव्यवस्था बढ़ाने का बड़ा केंद्र साबित होने जा रहा है। महाकुंभ 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलेगा। दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक जनसमागम के आयोजन के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से लगभग 34 हजार करोड़ रुपये निवेश किए गए हैं। प्रयागराज मेला प्राधिकरण में आबद्ध एजेंसी के अनुमान के अनुसार, 10 से 12 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु रेलवे से तो चार से पांच करोड़ के करीब श्रद्धालु रोडवेज बसों से आएंगे। इससे रेलवे में तथा स्टेशनों, रोडवेज बसों से लेकर बस अड्‌डों तथा एयरलाइनों और हवाई अड्डों से लगभग दो लाख लोगों को रोजगार मिलने जा रहा है। टूर व ट्रैवेल सेक्टर में रोजगार टूर ऑपरेटरों को 45,000 के आसपास रोजगार मिल रहा है। अनुमानित रिपोर्ट के अनुसार, टूर व ट्रैवेल सेक्टर में रोजगार की संख्या 85,000 हो सकती है। असंगठित क्षेत्र में लगभग एक लाख नई नौकरियां मिल चुकी हैं, जिनमें टूर गाइड, टैक्सी ड्राइवर, दुभाषिये, स्वयंसेवक, नाविक आदि शामिल हैं। महाकुंभ से प्रयागराज मेला प्राधिकरण की भी तिजोरी भरेगी। प्राधिकरण को लगभग 2,000 करोड़ रुपये की आय होगी। विज्ञापन से 30 करोड़, पार्किंग स्थलों से 55 करोड़, यात्री निवासों से 30 करोड़, कामर्शियल प्लाटों की बिक्री से लगभग 100, दुकानों से 60 करोड़ रुपये की आय हो रही है। इसके अलावा विभिन्न होटल कंपनियों, रेस्टोरेंट, वेंडिंग जोन, प्रदर्शनियों में होने वाले उत्पादों की बिक्री से भी 250 करोड़ रुपये आय की उम्मीद है। निजी सेक्टर में छोटे से लेकर बड़े स्तर पर कारोबार चढ़ा है। टेंट कंपनियां लगभग तीन हजार करोड़ रुपये का व्यवसाय करने जा रही हैं। सब्जी, खाद्यान्न से लेकर कपड़ा तक का व्यवसाय चढ़ गया है। वाहनों की भी काफी बिक्री हुई है। लग्जरी कारें भी खूब खरीदी गई हैं

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

महाकुंभ अर्थव्यवस्था योगी आदित्यनाथ प्रयागराज रोजगार टूरिज्म कारोबार

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

महाकुंभ में साधु के भेष में घुसपैठ की साजिश! आतंकियों का खतरनाक प्लानमहाकुंभ में साधु के भेष में घुसपैठ की साजिश! आतंकियों का खतरनाक प्लानमहाकुंभ में साधु के भेष में घुसपैठ की साजिश का खतरा सामने आया है। आतंकियों का प्लान है महाकुंभ में धमाल मचाकर लोगों को नुकसान पहुंचाने का।
Read more »

महाकुंभ 2025: प्रयागराज में शुरू होगा धार्मिक त्योहार, 40-45 करोड़ श्रद्धालुओं का आगमनमहाकुंभ 2025: प्रयागराज में शुरू होगा धार्मिक त्योहार, 40-45 करोड़ श्रद्धालुओं का आगमनमहाकुंभ 2025 प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हो रहा है। इसमें देश-विदेश से करीब 40-45 करोड़ लोगों का आगमन की उम्मीद है।
Read more »

यूपी में महाकुंभ, दो लाख करोड़ रुपये का योगदानयूपी में महाकुंभ, दो लाख करोड़ रुपये का योगदानउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ मेला में 40 करोड़ लोगों के आने का अनुमान है और इससे देश-प्रदेश की अर्थव्यवस्था में दो लाख करोड़ रुपये का योगदान होगा।
Read more »

महाकुंभ 2023: 40 करोड़ श्रद्धालुओं की उम्मीद, 2 लाख करोड़ रुपये का आर्थिक लाभमहाकुंभ 2023: 40 करोड़ श्रद्धालुओं की उम्मीद, 2 लाख करोड़ रुपये का आर्थिक लाभउत्तराखंड के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ 2023 में 40 करोड़ श्रद्धालुओं की आने की उम्मीद जताई है और 2 लाख करोड़ रुपये तक के आर्थिक लाभ का अनुमान लगाया है.
Read more »

महाकुंभ 2025: 40 करोड़ श्रद्धालुओं की उम्मीद, 2 लाख करोड़ रुपये का राजस्वमहाकुंभ 2025: 40 करोड़ श्रद्धालुओं की उम्मीद, 2 लाख करोड़ रुपये का राजस्वउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई है, जिससे 2 लाख करोड़ रुपये तक का राजस्व उत्पन्न होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि 2019 में हुए महाकुंभ ने राज्य की अर्थव्यवस्था में 1.2 लाख करोड़ रुपये का योगदान दिया था।
Read more »

प्रयागराज में बना शिवालय पार्क आस्था का केंद्र, 1.50 लाख लोग पहले ही देख चुकेप्रयागराज में बना शिवालय पार्क आस्था का केंद्र, 1.50 लाख लोग पहले ही देख चुकेप्रयागराज में महाकुंभ के दौरान बनाया गया शिवालय पार्क आस्था का केंद्र बन गया है। 1.50 लाख से अधिक लोग पहले ही पार्क देखने जा चुके हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:54:37