झूंसी के भदकार गांव में अवैध रूप से बनाई गई टेंट सिटी उखड़ने लगी है। सोमवार को टेंट सिटी के भीतर बने कई काटेज उखाड़ दिए गए। वहीं, कंपनी के दो एजेंट अपना-अपना घर छोड़कर भाग निकले हैं। संचालकों की गिरफ्तारी के लिए झूंसी पुलिस के साथ ही एसओजी की टीम भी लगा दी गई है।
जागरण संवाददाता, महाकुंभ नगर। झूंसी के भदकार गांव में अवैध रूप से बनाई गई टेंट सिटी उखड़ने लगी है। सोमवार को टेंट सिटी के भीतर बने कई काटेज उखाड़ दिए गए। वहीं, कंपनी के दो एजेंट अपना-अपना घर छोड़कर भाग निकले हैं। संचालकों की गिरफ्तारी के लिए झूंसी पुलिस के साथ ही एसओजी की टीम भी लगा दी गई है। लोगों को भ्रमित करने के उद्देश्य से अवैध टेंट सिटी के बाहर संत के नाम से होर्डिंग लगाने पर भी छानबीन तेज हो गई है। पुलिस और राजस्व टीम वहां की गतिविधि पर लगातार नजर बनाए हुए है। सोमवार को काटेज बनवाने वाले जयपुर राजस्थान निवासी देव सिंह ने गांव पहुंचकर कई श्रमिकों को तलाशा। इसके बाद उन्हें अवैध टेंट सिटी पर बुलवाया। यहां पहुंचे श्रमिकों ने पहले काटेज के भीतर रखे रजाई, गद्दे और दूसरे सामान को समेटना शुरू किया। इसके साथ ही कुछ श्रमिक काटेज को उखाड़ने लगे। उधर, अवैध टेंट सिटी के बाहर मौजूद प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड लोगों को भीतर जाने से रोकते रहे। काटेज का सामान लोड करवाने के लिए गाड़ी भी मंगवाई गई, लेकिन वसंत पंचमी के कारण वहां तक वाहन नहीं पहुंच सका, जिस कारण परिसर में ही एकत्र कर करके रख दिया गया। इसी बीच लेखपाल और झूंसी पुलिस ने भी अवैध टेंट सिटी पहुंचकर जल्द से जल्द खाली करने के लिए कहा। पुलिस की एक टीम उस्तापुर गांव पहुंची तो पता चला कि एजेंट सत्यम व मुन्ना घर पर नहीं हैं। पूछताछ में यह बात सामने आई कि दोनों दो दिन से घर पर नहीं आ रहे हैं। इस कार्रवाई से ग्रामीण भी सकते हैं। फिलहाल पुलिस का जोर अवैध टेंट सिटी के संचालकों की गिरफ्तारी पर जोर है। नामजद अभियुक्त महामंडलेश्वर स्वामी अविमुक्तानंद गिरि व प्रणव पाल, मुकेंद्रा सिंह गुर्जर, आलोक श्रीवास्तव के अलावा ठेकेदार महावीर सिंह सहित अन्य को पकड़ने के लिए एसओजी भी लगा दी गई है। इन पर जुस्टा शिविर फर्म के नाम से अवैध टेंट सिटी का संचालन कर तीर्थयात्रियों से धनउगाही करने का आरोप है। महाकुंभ मेले में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में अमृत स्नान के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते डीआईजी वैभव कृष्ण। पंकज शर्मा दूसरी अवैध टेंट सिटी पर कार्रवाई नहीं सूत्रों का कहना है कि झूंसी की तरह फाफामऊ और नैनी में भी कई अवैध सिटी का संचालन हो रहा है, लेकिन उन पर अब तक कार्रवाई नहीं की गई। अलग-अलग क्षेत्र में बिना अनुमति बनाई गई टेंट सिटी से जिम्मेदार अधिकारी अनजान बने हुए हैं। हालांकि अग्निशमन विभाग प्रयागराज की ओर से अवैध टेंट सिटी की जांच के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं, मगर उन्होंने भी कुछ नहीं किया। महाकुंभ में आने वाले तमाम तीर्थ यात्रियों से मोटी रकम वसूल करने वालों ने अवैध टेंट सिटी के संचालन में कुछ संतों का भी सहारा लिया है।.
जागरण संवाददाता, महाकुंभ नगर। झूंसी के भदकार गांव में अवैध रूप से बनाई गई टेंट सिटी उखड़ने लगी है। सोमवार को टेंट सिटी के भीतर बने कई काटेज उखाड़ दिए गए। वहीं, कंपनी के दो एजेंट अपना-अपना घर छोड़कर भाग निकले हैं। संचालकों की गिरफ्तारी के लिए झूंसी पुलिस के साथ ही एसओजी की टीम भी लगा दी गई है। लोगों को भ्रमित करने के उद्देश्य से अवैध टेंट सिटी के बाहर संत के नाम से होर्डिंग लगाने पर भी छानबीन तेज हो गई है। पुलिस और राजस्व टीम वहां की गतिविधि पर लगातार नजर बनाए हुए है। सोमवार को काटेज बनवाने वाले जयपुर राजस्थान निवासी देव सिंह ने गांव पहुंचकर कई श्रमिकों को तलाशा। इसके बाद उन्हें अवैध टेंट सिटी पर बुलवाया। यहां पहुंचे श्रमिकों ने पहले काटेज के भीतर रखे रजाई, गद्दे और दूसरे सामान को समेटना शुरू किया। इसके साथ ही कुछ श्रमिक काटेज को उखाड़ने लगे। उधर, अवैध टेंट सिटी के बाहर मौजूद प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड लोगों को भीतर जाने से रोकते रहे। काटेज का सामान लोड करवाने के लिए गाड़ी भी मंगवाई गई, लेकिन वसंत पंचमी के कारण वहां तक वाहन नहीं पहुंच सका, जिस कारण परिसर में ही एकत्र कर करके रख दिया गया। इसी बीच लेखपाल और झूंसी पुलिस ने भी अवैध टेंट सिटी पहुंचकर जल्द से जल्द खाली करने के लिए कहा। पुलिस की एक टीम उस्तापुर गांव पहुंची तो पता चला कि एजेंट सत्यम व मुन्ना घर पर नहीं हैं। पूछताछ में यह बात सामने आई कि दोनों दो दिन से घर पर नहीं आ रहे हैं। इस कार्रवाई से ग्रामीण भी सकते हैं। फिलहाल पुलिस का जोर अवैध टेंट सिटी के संचालकों की गिरफ्तारी पर जोर है। नामजद अभियुक्त महामंडलेश्वर स्वामी अविमुक्तानंद गिरि व प्रणव पाल, मुकेंद्रा सिंह गुर्जर, आलोक श्रीवास्तव के अलावा ठेकेदार महावीर सिंह सहित अन्य को पकड़ने के लिए एसओजी भी लगा दी गई है। इन पर जुस्टा शिविर फर्म के नाम से अवैध टेंट सिटी का संचालन कर तीर्थयात्रियों से धनउगाही करने का आरोप है। महाकुंभ मेले में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में अमृत स्नान के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते डीआईजी वैभव कृष्ण। पंकज शर्मा दूसरी अवैध टेंट सिटी पर कार्रवाई नहीं सूत्रों का कहना है कि झूंसी की तरह फाफामऊ और नैनी में भी कई अवैध सिटी का संचालन हो रहा है, लेकिन उन पर अब तक कार्रवाई नहीं की गई। अलग-अलग क्षेत्र में बिना अनुमति बनाई गई टेंट सिटी से जिम्मेदार अधिकारी अनजान बने हुए हैं। हालांकि अग्निशमन विभाग प्रयागराज की ओर से अवैध टेंट सिटी की जांच के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं, मगर उन्होंने भी कुछ नहीं किया। महाकुंभ में आने वाले तमाम तीर्थ यात्रियों से मोटी रकम वसूल करने वालों ने अवैध टेंट सिटी के संचालन में कुछ संतों का भी सहारा लिया है।
अवैध टेंट सिटी महाकुंभ झूंसी पुलिस कार्रवाई तीर्थयात्री
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
महाकुंभ 2025 के टेंट सिटी में बने लग्जरी स्विस कॉटेजप्रयागराज में महाकुंभ 2025 के लिए लक्जरी स्विस कॉटेज बनाए गए हैं। इनमें गीजर, लैंप और अन्य आधुनिक सुविधाएं हैं। 2000 से अधिक स्विस कॉटेज महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को आरामदायक रहने का स्थान प्रदान करेंगे।
Read more »
महाकुंभ में विदेशी पर्यटकों के लिए 'टेंट सिटी' तैयारकेंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि महाकुंभ में 15 लाख से अधिक विदेशी पर्यटकों के आने का अनुमान है. पर्यटन मंत्रालय ने एक 'टेंट सिटी' तैयार की है, जहां आयुर्वेद, योग और पंचकर्म जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं.
Read more »
महाकुंभ में आईआरसीटीसी की तंबू व्यवस्थाउत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के लिए आईआरसीटीसी ने श्रद्धालुओं के लिए महाकुंभ ग्राम और आईआरसीटीसी टेंट सिटी की स्थापना की है.
Read more »
महाकुंभ में IRCTC टेंट सिटी फुल, फरवरी में बुकिंगमहाकुंभ में IRCTC द्वारा तैयार टेंट सिटी 30 जनवरी तक फुल हो गई है। अब बुकिंग करने पर आपको फरवरी के पहले सप्ताह में ही जगह मिल सकती है। सुपर डीलक्स रूम 16,200 रुपए में और विला 20,000 रुपए में बुक किया जा सकता है।
Read more »
महाकुंभ में विदेशी डेंसर, शंकर महादेवन ने दी प्रस्तुतिमहाकुंभ में 10 देशों के 21 डेलिगेट्स ने डुबकी लगाई। शंकर महादेवन संगम में प्रस्तुति दी, IRCTC की टेंट सिटी फुल हो गई।
Read more »
महाकुंभ में बसाई गई अवैध टेंट सिटी, संचालक समेत सात पर एफआईआर, दैनिक जागरण ने छापी खबर तो अधिकारियों की खुली नींदमहाकुंभ नगर में अवैध टेंट सिटी पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने झूंसी के भदकार गांव में अवैध टेंट सिटी को सील कर दिया है और संचालक ठेकेदार समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि इन लोगों ने बिना अनुमति के टेंट सिटी बनाकर पर्यटकों से भारी धनराशि वसूल की। सीएफओ ने जांच के लिए तीन टीम बनाई...
Read more »
