केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि महाकुंभ में 15 लाख से अधिक विदेशी पर्यटकों के आने का अनुमान है. पर्यटन मंत्रालय ने एक 'टेंट सिटी' तैयार की है, जहां आयुर्वेद, योग और पंचकर्म जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं.
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रविवार को कहा कि इस महाकुम्भ में 15 लाख से अधिक विदेशी पर्यटकों के आने का अनुमान है जिनके लिए पर्यटन मंत्रालय ने एक 'टेंट सिटी' तैयार की है. मंत्री के मुताबिक, इस टेंट सिटी में आयुर्वेद, योग और पंचकर्म जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं.उन्होंने नागवासुकी क्षेत्र में सेक्टर 7 स्थित 10 एकड़ से अधिक क्षेत्र में बने भारतीय सांस्कृतिक धरोहर के केंद्र 'कलाग्राम' का उद्घाटन करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में यह जानकारी दी.
मंत्री ने बताया कि महाकुम्भ दुनिया का सबसे बड़ा मेला है जो विविधता से भरी भारत की एकता को पूरी दुनिया के समक्ष प्रस्तुत करेगा. उन्होंने कहा कि संस्कृति मंत्रालय ने कुम्भ को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए विशेष प्रयास किए हैं. शेखावत ने कहा कि कलाग्राम महाकुम्भ 2025 का एक मुख्य आकर्षण होगा जहां चार धामों का मंच प्रदर्शन, 12 ज्योतिर्लिंगों का भव्य प्रवेश द्वार, अविरल शाश्वत कुम्भ प्रदर्शनी, 7 क्षेत्रीय संस्कृति आंगन में सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन होगा.उन्होंने कहा, 'अनुभूति मंडपम का गहन अनुभव, 230 से अधिक कारीगरों द्वारा भारत की शिल्प कला को प्रदर्शित करेगा. यहां देश के विभिन्न राज्यों के पारंपरिक भोजन स्टॉल के माध्यम से भारतीय व्यंजनों का स्वाद, 14,630 से अधिक सांस्कृतिक कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियां और विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में सहभागिता का अवसर मिलेगा.' केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालु अयोध्या, काशी और मथुरा जैसे स्थलों की यात्रा कर सकें, इसके लिए 'हवाई यात्राओं की व्यवस्था की गई है. कलाग्राम का उद्देश्य भारतीय लोक कला, संस्कृति और परंपराओं को जीवंत मंच प्रदान करना है.उन्होंने कहा कि आस्था की धरती पर सांस्कृतिक महाकुम्भ का शुभारंभ 13 जनवरी से होगा. कलाग्राम में समूचे भारत की कला और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी. इसके लिए कलाग्राम, गंगा पंडाल, झूंसी, नागवासुकी एवं अरैल में विभिन्न मंचों पर 45 दिनों तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा
MAHA KUMBH TOURISM CULTURE INDIA KUMBH MELLA
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
प्रयागराज में महाकुंभ के लिए टेंट सिटी तैयारमहाकुंभ के लिए प्रयागराज में टेंट सिटी तैयार की जा रही है जिसमें विभिन्न प्रकार के टेंट उपलब्ध होंगे. टेंट सिटी में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पूरा क्षेत्र 25 क्षेत्रों में बांटा गया है.
Read more »
महाकुंभ 2025 के लिए प्रयागराज में तैयार है लग्जरी टेंट सिटीमहाकुंभ मेले की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। त्रिवेणी संगम के पास लगभग ४० करोड़ श्रद्धालुओं को ठहरने के लिए प्रयागराज ग्राम नाम से टेंट सिटी तैयार की जा रही है।
Read more »
प्रयागराज महाकुंभ: डोम सिटी में बुकिंग के नियमउत्तर प्रदेश में प्रयागराज महाकुंभ में डोम सिटी में कॉटेज या डोम बुक कराने के लिए कई नियम हैं। कुछ ट्रेवल साइट्स पर कम कीमत पर बुकिंग हो सकती है।
Read more »
प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के लिए 'डोम सिटी' तैयार!प्रयागराज में महाकुंभ मेला 2025 के लिए एक नया और अनूठा आकर्षण तैयार किया जा रहा है. भारत की पहली 'डोम सिटी' में आध्यात्मिक आयोजन के दौरान पर्यटकों को अविस्मरणीय प्रवास की सुविधा मिलेगी.
Read more »
महाकुंभ 2025 के टेंट सिटी में बने लग्जरी स्विस कॉटेजप्रयागराज में महाकुंभ 2025 के लिए लक्जरी स्विस कॉटेज बनाए गए हैं। इनमें गीजर, लैंप और अन्य आधुनिक सुविधाएं हैं। 2000 से अधिक स्विस कॉटेज महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को आरामदायक रहने का स्थान प्रदान करेंगे।
Read more »
प्रयागराज महाकुंभ 2025 में रुकने के लिए टेंट और डोम सिटीप्रयागराज महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं के लिए टेंट और डोम सिटी जैसी रुकने की सुविधाएँ उपलब्ध हैं। टेंट बुकिंग भारतीय रेलवे की वेबसाइट से की जा सकती है। डोम सिटी में लक्जरी सुविधाएँ हैं, लेकिन इसका बजट बहुत अधिक है।
Read more »
