महाकुंभ में 10 देशों के 21 डेलिगेट्स ने डुबकी लगाई। शंकर महादेवन संगम में प्रस्तुति दी, IRCTC की टेंट सिटी फुल हो गई।
महाकुंभ में हरे राम-हरे कृष्ण पर झूमे विदेशी, महाकुंभ में IRCTC की टेंट सिटी फुलमहाकुंभ में गुरुवार देर रात बॉलीवुड सिंगर शंकर महादेवन ने प्रस्तुति दी। गंगा पंडाल में हुए 'संस्कृति का संगम' कार्यक्रम में शंकर महादेवन ने 'चलो कुंभ चलें.
. गीत से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इससे पहले महाकुंभ में आए 10 देशों के 21 डेलिगेट्स ने संगम में डुबकी लगाई। फिर सभी अखाड़ों में गए। महाकुंभ का धार्मिक महत्व समझा, भारतीय संस्कृति के अद्भुत पहलुओं का अनुभव किया। वहीं, महाकुंभ में इस्कॉन की शोभायात्रा में विदेशी श्रद्धालुओं ने जमकर डांस किया। हरे राम-हरे कृष्ण... भजन पर विदेशी डांस करते दिखे। संगम में आज चौथे दिन अभी तक 30 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। 13 जनवरी से अब तक देश-विदेश से आए करीब 6.35 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। उधर, महाकुंभ में IRCTC की टेंट सिटी 30 जनवरी तक फुल हो गई है। अगर आप अब बुकिंग कराते हैं, तो फरवरी के पहले सप्ताह का इंतजार करना होगा। 24 जनवरी को महाकुंभ में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री संगम स्नान के लिए पहुंचेंगे। वह 3 दिन तक कथा करेंगे। उनका दरबार लेटे हुए हनुमान मंदिर के सामने लगेगा।संगम में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के इको-फ्रेंडली पंडाल में शिव की यह प्रतिमा श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के पंडाल में 504 से ज्यादा प्रशिक्षित ब्रह्मज्ञानी वेदपाठी मंत्रों का जाप कर रहे हैं।शंकर महादेवन ने महाकुंभ में दी प्रस्तुतिआज 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी - सीएम योगी सीएम योगी ने X पर लिखा- आस्था, एकता और समरसता के महासमागम महाकुंभ 2025, प्रयागराज में आज 30 लाख से अधिक और अब तक 7 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाने का सौभाग्य प्राप्त किया है। संगम के पवित्र जल में पावन स्नान का पुण्य लाभ अर्जित करने वाले पूज्य साधु-संतों, 10 लाख कल्पवासियों एवं 20 लाख श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन। मां गंगा सभी के मनोरथ पूर्ण करें।कार्यक्रम का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।महाकुंभ भारतीय संस्कृति, परंपराओं और कलात्मक अभिव्यक्तियों का एक अद्भुत संगम है। गंगा पंडाल में संस्कृति विभाग के विशेष कार्यक्रम"संस्कृति का संगम" में प्रसिद्ध गायक और संगीतकार शंकर महादेवन ने अपने गीतों से गंगा पंडाल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मशहूर संगीतकार शंकर महादेवन ने महाकुंभ जैसे पवित्र आयोजन का हिस्सा बनने को अपना सौभाग्य बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी का आभार व्यक्त किया। उद्घाटन समारोह में उन्होंने"चलो कुंभ चले" गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्ति भाव से सराबोर कर दिया। इसके बाद उन्होंने गणेश वंदना गाकर पूरे पंडाल को गुंजायमान कर दियामहाकुंभ मेला क्षेत्र में आई ओमान देश की नागरिक दीप्ति जेवापोद्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बताया- 14 जनवरी को संगम स्नान के दौरान उनका पर्स चोरी हो गया। पर्स में नकदी, मस्कट का आईडी कार्ड और भारतीय आधार कार्ड समेत अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट थे। आईडी कार्ड के बिना अब उनके लिए अपने देश लौटना मुश्किल होगा। दूसरी घटना अमेरिका के पॉल मिचेल बच्चान के साथ हुई, जिनका बैग अरैल घाट में भोजन करते समय चोरी हो गया। बैग में उनका पासपोर्ट, कैमरा, नगद रुपये और ग्लोबल कार्ड थे।तीर्थराज प्रयागराज के विश्व प्रसिद्ध महाकुंभ मेला में सनातन धर्म को मजबूत करने और प्रचार प्रसार के लिए अखाड़ों में पदाधिकारी बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर-16 संगम लोवर मार्ग पर लगे किन्नर अखाड़ा में पदाधिकारी बनाए जाने का कार्यक्रम आज से शुरू हो गया है। इस दौरान देश के अलग-अलग प्रदेशों से 18 पुरुष, महिला और किन्नरों को महामंडलेश्वर व महंत बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है।संगम की तरफ जाने वाले रास्तों पर भीषण जाम है। महाकुंभ आने भक्तों को काफी समस्या करना पड़ रहा है।संविधान गैलरी के उद्घाटन पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा,"आज कुंभ मेले में संविधान गैलरी का शुभारंभ किया गया है। आम नागरिक को संविधान के निर्माण के बारे में, संविधान के महत्वपूर्ण अंगों के बारे में, इसके विशेष अनुच्छेद के बारे में जानकारी होनी चाहिए। इसलिए ये प्रयास किया गया है।"बाबा का कहना है कि सनातन धर्म का प्रचार हर घर में होना चाहिए। महंत वशिष्ठ गिरी, जिन्हें रुद्राक्ष वाले बाबा के नाम से जाना जाता है, महाकुंभ 2025 में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। वे बचपन से ही साधु बनने का सपना देखते थे और उत्तराखंड के केदारनाथ में रहते हैं। बाबा ने अपनी नित्य क्रिया के बाद सवा लाख दानों की रुद्राक्ष की माला धारण की, जिससे उनका नाम रुद्राक्ष वाले बाबा पड़ा। यह माला उनके दादा गुरुजी की कृपा से उन्होंने 2013 में पहनी थी। बाबा का कहना है कि सनातन धर्म का प्रचार हर घर में होना चाहिए। महाकुंभ 2025 की व्यवस्थाओं पर वे कहते हैं कि इस बार बहुत भव्य और दिव्य व्यवस्था की गई है। उनका संदेश है कि हिंदू-मुसलमान की लड़ाई से डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि मानव धर्म सभी से बड़ा है।आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने कहा,"महाकुंभ एक सभ्यता है, जिसे आपको चुकना नहीं चाहिए, खासकर अगर आप भारत में पैदा हुए हैं तो आपको महाकुंभ में जरूर शामिल होना चाहिए। आप धार्मिक हो या नहीं, आप आध्यात्मिक हो या नहीं, आप मुक्ति चाहते हो या नहीं...आप कोई भी हो... आपको महाकुंभ में जरूर शामिल होना चाहिए, यह एक ऐसी घटना है जो 8000-10,000 वर्षों से चली आ रही है।"महाकुंभ में आस्था का महासमागम हो रहा है। 12 से 16 जनवरी तक रिकॉर्ड 7 करोड़ से अधिक पूज्य संत, श्रद्धालु और कल्प वासी पवित्र संगम में स्नान कर चुके हैं। वहीं केवल आज शाम 5 बजे तक कुल 25 लाख लोगों ने किया संगम में स्नान किया है।ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के सानिध्य में सेक्टर 19 प्रयागराज कुंभक्षेत्र में 324 कुंडीय गौ प्रतिष्ठा यज्ञ शुरू हुआ। सबसे पहले परमाराध्य ने गौ दर्शन व गौ पूजन किया। हजारों लोगों की मौजूदगी में गोमाता के जयकारों से पूरा पांडाल गूंज उठा। सैकड़ों छोटे बच्चों ने धोती-कुर्ते में परमाराध्य का स्वागत किया। कुंभ क्षेत्र में सबसे बड़ी यज्ञशाला में 324 कुंडीय यज्ञ 1100 विद्वान पंडितों के द्वारा संपन्न होगा। इसमें एक माह में सवा दो करोड़ से ज्यादा आहुतियां दी जाएंगी। शंकराचार्य ने कहा- हमारे देश के 543 सांसद यहां आएं और इस यज्ञशाला की परिक्रमा करें और कुंभक्षेत्र में जो सनातन के अनुयायियों का सबसे बड़ा पर्व है। इसमें घोषणा करें कि हम गोमाता को राष्ट्र माता बनाने के लिए प्रयास करेंगे।भक्ति गायक मैथिली ठाकुर ने महाकुंभ 2025 पर कहा,"144 साल बाद महाकुंभ हो रहा है। यहां आना बड़े सौभाग्य की बात है। आज मैं अपने भजनों के साथ यहां सेवा में रहूंगी..."महाकुंभ पर सिंगर शंकर महादेवन ने कहा- आज मेरा सौभाग्य है कि मुझे महाकुंभ में भाग लेने का अवसर मिला है। आज मेरा प्रोग्राम है। 144 साल बाद जो महाकुंभ आया है, उसमें मुझे गाने का मौका मिल रहा है। सभी के जीवन में मुस्कान हो।बद्रीनाथ और केदारनाथ की थीम पर बना कैलाशानंद का आश्रम न सिर्फ स्टीव जॉब्स की पत्नी और मॉडल हर्षा रिछारिया की वजह से चर्चा में है, बल्कि अपने अनोखे थीम से भी लोगों को आकर्षित कर रहा है। 18 दिनों में इस आश्रम को कोलकाता से आए कारीगरों ने तैयार किया है। इस आश्रम में मीडिया सेंटर, VIP कॉटेज और एक हॉल बनाया गया है। इसमें 7 हजार लोगों के बैठने की क्षमता है। कैलाशानंद महाराज के 25 देश में फॉलोअर्स हैं, जो प्रयागराज के कुंभ मेले में भी नजर आएंगे।प्रयागराज में इस समय धूप खिली है। सुबह यहां घना कोहरा था। IMD के करेंट वेदर अपडेट के मुताबिक, तापमान 16.4°C है। सूर्यास्त शाम 5.35 बजे और चंद्रोदय रात 7.58 बजे होगा। एक दिन पहले यानी 15 जनवरी के मौसम की बात करें तो न्यूनतम तापमान 10.8°C और अधिकतम तापमान 14.4°C रिकॉर्ड किया गया था।महाकुंभ में इस्कॉन की शोभायात्रा में विदेश श्रद्धालुओं ने जमकर डांस किया। हरे राम-हरे कृष्ण... भजन पर विदेशी झूमते दिखे।प्रयागराज महाकुंभ में आज चौथे दिन दोपहर तक 10 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। ऐसे में 13 जनवरी से अब तक देश-विदेश से आए करीब 6.10 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। UAE की सैली एल अजाब ने कहा- यह एक अद्भुत आयोजन है। यह दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक समागम है। यहां हर चीज अलग अंदाज में अच्छी तरह से व्यवस्थित है। सुरक्षा के लिए पुलिस मुस्तैद है। सरकार ने सब कुछ बहुत अच्छी तरह से व्यवस्थित किया है।महाकुंभ में रात में कड़ाके की ठंड के बीच बच्चे इस रूप में घाट पर दिखे। 10 देशों से अंतरराष्ट्रीय टीम के 21 सदस्य संगम में डुबकी लगाने के लिए अरैल टेंट सिटी पहुंचे। देर रात यहां इनका चंदन लगाकर स्वागत किया गया।प्रयागराज महाकुंभ में पेशवाई के रथ पर बैठने के बाद चर्चा में आई हर्षा रिछारिया ने संन्यास नहीं लिया है। उनके माता-पिता का कहना है कि मेरी बेटी ने सिर्फ दीक्षा ली है। जल्द ही उसकी शादी करेंगे। एक मीडिया चैनल से बातचीत में मां किरण ने कहा- बचपन से उसका रुझान अध्यात्म की ओर रहा है। बिना नहाए, पूजा पाठ किए, वह स्कूल नहीं जाती थी। 10 साल की उम्र से ही पूजा-पाठ करने के बाद ही कुछ खाती थी। हर्षा के पिता ने कहा- हम 2004 में उज्जैन कुंभ में नहाने आए थे। उसके बाद यहीं के होकर रह गए। हर्षा ने BBA की पढ़ाई भी यहीं की। फिर 19 साल की उम्र में वह एंकरिंग की फील्ड में चली गई।महाकुंभ में 3 दिन प्रवास के बाद एपल को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल अचानक लौट गईं। उनके लिए 92 साल बाद प्रयागराज से इंटरनेशनल फ्लाइट उड़ी। वह भूटान गई हैं। उनकी यात्रा के कार्यक्रम को गुप्त रखा गया था। केवल कुछ अफसरों को इसकी जानकारी थी।महाकुंभ के अखाड़ा सेक्टर में बुधवार देर रात साधुओं ने बिजली विभाग के दो ठेकेदारों सहित 15 लोगों को पीट दिया। पीटने के लिए लाठियां पुलिस कर्मियों से छीन ली। हंगामा होने पर आधी रात मेला अफसर भी पहुंचे। ठेकेदार ने झूंसी थाने में साधुओं के खिलाफ शिकायत की है। बिजली विभाग के स्टोर में यह हंगामा बिजली चली जाने पर हुआ।महाकुंभ में रिलायंस की ओर से 'कैम्पा आश्रम' बनाए जा रहे हैं। यहां श्रद्धालु आराम और जलपान कर सकेंगे। कंपनी कुंभ क्षेत्र में साइनेज और दिशासूचक बोर्ड भी लगा रही है। रिलायंस ने इसे दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक समागम में सेवा का सौभाग्य बताया है।24 जनवरी को महाकुंभ में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री संगम स्नान के लिए पहुंचेंगे। बाबा 3 दिनों तक कथा करेंगे और 'हिंदु बचाओं-हिंदुस्तान बचाओ' का संदेश देंगे। उनका दरबार लेटे हुए हनुमान मंदिर के सामने लगेगा।महाकुंभ में IRCTC यानी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन द्वारा तैयार टेंट सिटी 30 जनवरी तक फुल हो गई है। अगर आप अब बुकिंग करवाते हैं तो आपको फरवरी के पहले सप्ताह का इंतजार करना होगा। यहां दो व्यक्तियों के लिए सुपर डीलक्स रूम बुक करने पर 16,200 रुपए का खर्च आएगा, जबकि विला बुक करने के लिए 20,000 चुकाने होंगे।महाकुंभ के चौथे दिन श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा रहे हैं। दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम में 6 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु अब तक आ चुके हैं। 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर 3.5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने स्नान किया था।महाकुंभ मेले पर गायक कैलाश खेर ने मुंबई में कहा- महाकुंभ संगम की चारों ओर चर्चा चल रही है। चारों ओर से बड़ों का आशीर्वाद मिल रहा है। ये उत्सव ऐतिहासिक है। ये आज के लोगों के लिए पहला और आखिरी उत्सव है। 144 सालों बाद जो संयोग बना है ये बहुत अद्भुत है। भारत ही एक ऐसी सभ्यता है जिसमें हमारे जीने की कला पूरा विज्ञान लिए हुए है। भारत ही एक ऐसी सभ्यता है जहां मानवीय मूल्यों से हम मानवता और प्रकृति को सिंचित करते हैं। प्रकृति हमें पालती है, हम प्रकृति का ध्यान रखते हैं।अखाड़ों के कामकाज को चलाने वाली सरकार का कार्यकाल महाकुंभ शुरू होने के साथ खत्म हो गया। अखाड़ों की आंतरिक व्यवस्था चलाने वाली सभी कार्यकारिणी भी भंग कर दी गई हैं। उनकी जगह राष्ट्रपति शासन की तर्ज पर पंचायती व्यवस्था बनाई गई है। अब महाकुंभ तक अखाड़े का कामकाज इसी रीति से चलेगा। महाकुंभ के समापन से पहले अखाड़े फिर से अपनी नई सरकार चुनेंगे। उनका कार्यकाल अगले छह साल का होगा।दिल्ली से प्रयागराज आने वाली फ्लाइट्स का किराया 21% तक बढ़ गया है। यात्रा पोर्टल इक्सिगो के अनुसार, भोपाल और प्रयागराज के बीच एकतरफा हवाई किराया पिछले साल जहां 2,977 रुपए था, वहीं अब यह करीब 6 गुना बढ़कर 17,796 रुपए हो गया है।मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ का लाभ उठाते हुए कुछ अराजक लोगों ने जमकर वसूली की थी। श्रद्धालुओं को तीन-चार किमी बाइक पर बैठाकर ले जाने के बदले 2 से 3 हजार रुपए वसूला था। सिविल लाइंस पुलिस ने ऐसे ही 8 युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके वाहनों को सीज करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है।महाकुंभ की ड्रोन से रात के समय ली गई तस्वीर है। यहां 13 और 14 जनवरी को कुल 5.15 करोड़ लोगों ने स्नान किया। ड्रोन से ली गई तस्वीर में रात के समय जगमग महाकुंभ क्षेत्र दिख रहा है। संगम की रात और खूबसूरत हो गई है।मॉरीशस के कंटेंट क्रिएटर डेमियन ने कहा- यहां आकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। ऐसा लगता है जैसे आप अपने हाथ से पौराणिक चीजों को छू रहे हैं और आप इतिहास का हिस्सा हैं। इसे देखकर हमें ऐसा महसूस होता है कि सिर्फ धार्मिक ही नहीं बल्कि वैश्विक परिवार से जुड़े होने का एहसास होता है और हमें इस पर बहुत गर्व है। जॉर्जटाउन से दिनेश प्रसाद ने कहा- यह एक सपना सच होने जैसा है, मैंने अपनी पूरी जिंदगी इस दिन का इंतजार किया है, और मैं आज यहां हूं और मैं बहुत खुश हूं।10 देशों से अंतरराष्ट्रीय टीम के 21 सदस्य त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाने के लिए अरैल टेंट सिटी पहुंचे। यहां इनका चंदन लगाकर स्वागत किया गया।आध्यात्मिक गुरु और ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने महाकुंभ पर कहा- यह तीसरा महाकुंभ है, जिसमें मैं शामिल हो रहा हूं। आप भारतीय होने के नाते महाकुंभ को कैसे टाल सकते हैं? यह धरती पर सबसे बड़ी घटना है और एकमात्र ऐसी जगह है जहां इतने सारे लोग मुक्ति की आकांक्षा रखते हैं। मैं यहां 2 दिनों के लिए आया हूं।महाकुंभ में 16 जनवरी से 24 फरवरी तक संस्कृति का महाकुंभ होगा। मुख्य मंच गंगा पंडाल का होगा, जिसमें देश के प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा यमुना पंडाल, सरस्वती पंडाल में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ होंगे। 16 जनवरी को गंगा पंडाल में बॉलीवुड सिंगर शंकर महादेवन अपनी प्रस्तुति देंगे। पहले दिन सरस्वती पंडाल में पद्मश्री रामदयाल शर्मा 30 सदस्यीय टीम के साथ कृष्ण सुदामा की मित्रता को दर्शकों के सामने प्रस्तुत करेंगे।10 दिन का प्लान, 3 दिन ही रहीं पॉवेल, मां काली के मंत्र की दीक्षा लीसैकड़ों शव जला दिए गए; फटे कपड़े में पहुंचे फोटोग्राफर ने चुपके से खींची तस्वीर16 जनवरी से शुरू होगा 'संस्कृति का महाकुंभ':भिंड में शीतलहर के कारण स्कूलों का समय बदलालखनऊ में कड़ाके की ठंढ, रुक-रुककर हो रही बूंदाबांदीहिमाचल में बर्फबारी, टूरिस्टों ने बर्थडे केक काटाजैसलमेर में कड़ाके की ठंड से मिली राहत
MAHA KUMB FOREIGN DELEGATES SHANKAR MAHA DEVAN IRCTC SANGAM
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अमिताभ बच्चन: श्वेता की शादी में गुरदास मान का प्रदर्शन यादगारकेबीसी 16 के न्यू ईयर स्पेशल एपिसोड में गुरदास मान और शंकर महादेवन के साथ अमिताभ बच्चन अपनी बेटी श्वेता बच्चन की शादी में गुरदास मान के भावपूर्ण प्रदर्शन का जिक्र करेंगे.
Read more »
भारत में 2025 में प्रयागराज में महाकुंभप्रयागराज में 2025 में महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। लाखों श्रद्धालु गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में स्नान करेंगे। सरकार ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।
Read more »
Mahakumbh 2025: 144 साल बाद प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजनमहाकुंभ 2025 के आयोजन के लिए केंद्र और राज्य सरकार तैयारी में लगी हुई है। इस खबर में महाकुंभ के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।
Read more »
महाकुंभ मेले में बम धमाका की धमकी, आरोपी गिरफ्तारएक 11वीं के छात्र ने महाकुंभ मेले में बम से उड़ाने की धमकी दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को बिहार के पूर्णिया जिले से गिरफ्तार कर लिया है.
Read more »
Watch Video: महाकुंभ को लेकर खालिस्तानियों की नई धमकी, आतंकी पन्नू ने जारी किया वीडियोखालिस्तानी गट के एक आतंकवादी ने महाकुंभ को लेकर नई धमकी दी है।
Read more »
VIDEO : महाकुंभ में पवित्र स्नान, 'हर-हर गंगे' के जयकारे... सनातन संस्कृति के मुरीद हुए विदेशी श्रद्धालुMaha Kumbh 2025: सात समंदर पार से संगम तक...महाकुंभ में विदेशी श्रद्धालुओं से खास बातचीत
Read more »
