महाकुंभ में महिलाओं की अमर्यादित वीडियो पोस्ट करने वालों पर पुलिस ने दर्ज किया केस

समाज News

महाकुंभ में महिलाओं की अमर्यादित वीडियो पोस्ट करने वालों पर पुलिस ने दर्ज किया केस
महाकुंभमहिलाओं का वीडियोसोशल मीडिया
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 69 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 59%
  • Publisher: 63%

उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रयागराज महाकुंभ में महिला स्नानार्थियों की अमर्यादित वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने और बेचने वाले अकाउंट्स के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस ने इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर दो मामलों में FIR दर्ज की है. महाकुंभ में सोशल मीडिया पर महिलाओं की नहाते हुए वीडियो और तस्वीरें बेचने का एक खतरनाक चलन चल रहा है.

उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रयागराज महाकुंभ में महिला स्नानार्थियों की अमर्यादित वीडियो को पोस्ट करने और बेचने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ केस दर्ज किया है. उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार के निर्देशन में सोशल मीडिया पर महाकुंभ से संबंधित आपत्तिजनक पोस्ट और अफवाह फैलाने वालों को लगातार चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. आजतक की खबर के बाद दो मामलों में केस दर्ज किया गया है, जिनमें से एक में इंस्टाग्राम अकाउंट @neha1224872024 के खिलाफ केस रजिस्टर्ड किया गया है.

इस अकाउंट से महिला स्नानार्थियों की अशोभनीय वीडियो पोस्ट की जा रही थीं. दूसरे मामले में टेलीग्राम चैनल CCTV CHANNEL 11 के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. इस चैनल पर महिला स्नानार्थियों की वीडियो अलग-अलग कीमत में उपलब्ध कराई जा रही थीं. पुलिस ने इस मामले में वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश जारी है. कुंभ में अब तक सोशल मीडिया से संबंधित 12 FIR दर्ज की जा चुकी है.महाकुंभ के नाम पर टेलीग्राम पर बेचे जा रहे महिलाओं के नहाने के वीडियो50 करोड़ से ज्यादा लोग लगा चुके हैं डुबकी.सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक 50 करोड़ से भी ज्यादा लोग महाकुंभ में डुबकी लगा चुके हैं. हर दिन लाखों लोग इस महापर्व का हिस्सा बनने जा रहे हैं और हर हाथ में मोबाइल है. ऐसे में कौन किसकी फोटो ले रहा है, किसका वीडियो बना रहा है, इसका हिसाब रखना आसान नहीं है. लेकिन कुंभ में एक खतरनाक चलन चल रहा है, जिसमें महाकुंभ के नाम पर बड़े पैमाने पर महिलाओं की नहाते हुए तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं. न सिर्फ शेयर किए जा रहे हैं बल्कि उन्हें बेच कर पैसे भी कमाए जा रहे हैं. इन अकाउंट्स पर हो रहे शेयरये फोटो, वीडियो कुंभ के नाम पर फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर '#mahakumbh2025', '#gangasnan', और '#prayagrajkumbh' जैसे हैशटैग्स के साथ खूब शेयर हो रहे हैं. खतरनाक बात ये है कि इनमें से कई सोशल मीडिया अकाउंट, लोगों को पोर्नोग्राफिक कंटेंट वाले टेलीग्राम चैनल तक ले जाने के लिए महिलाओं के नहाने के वीडियो को चारे की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

महाकुंभ महिलाओं का वीडियो सोशल मीडिया पुलिस केस FIR उत्तर प्रदेश प्रयागराज

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

महाकुंभ में भगदड़ में चार महिलाओं की मौत, स्वजन में कोहराममहाकुंभ में भगदड़ में चार महिलाओं की मौत, स्वजन में कोहरामगोपालगंज: मौनी अमावस्या पर प्रयागराज स्नान करने गई चार महिलाओं की महाकुंभ में हुई भगदड़ में मौत हो गई।
Read more »

महाकुंभ: भ्रामक पोस्ट करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज, मेला पुलिस ने सोशल मीडिया को लेकर जारी की ये चेतावनीमहाकुंभ: भ्रामक पोस्ट करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज, मेला पुलिस ने सोशल मीडिया को लेकर जारी की ये चेतावनीप्रयागराज महाकुंभ को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने वालों के खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है. इस संबंध में रविवार को कुछ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. इन लोगों पर नेपाल से जुड़ी एक घटना का वीडियो महाकुंभ का बताकर सोशल मीडिया पर शेयर करने का आरोप है.
Read more »

अवार्ड बेचने के धंधे में फंसे अनिल मिश्रा, बांद्रा पुलिस ने दर्ज की एफआईआरअवार्ड बेचने के धंधे में फंसे अनिल मिश्रा, बांद्रा पुलिस ने दर्ज की एफआईआरअवार्ड बेचने की फर्जी संस्था चलाने के आरोप में अनिल मिश्रा पर बांद्रा पुलिस ने केस दर्ज किया है।
Read more »

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर दो लोगों की गिरफ्तारीसोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर दो लोगों की गिरफ्तारीगाजीपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर महाकुंभ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
Read more »

महाकुंभ को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले सात अकाउंट्स पर FIRमहाकुंभ को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले सात अकाउंट्स पर FIRप्रयागराज में महाकुंभ के दौरान सोशल मीडिया पर गलत खबर फैलाने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई की है
Read more »

महाकुंभ पर विवादित टिप्पणी: अफजाल अंसारी के खिलाफ FIRमहाकुंभ पर विवादित टिप्पणी: अफजाल अंसारी के खिलाफ FIRसमाजवादी पार्टी (सपा) सांसद अफजाल अंसारी पर महाकुंभ और सनातन धर्म पर विवादित टिप्पणी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:54:34