महाकुंभ में भगदड़ में चार महिलाओं की मौत, स्वजन में कोहराम

राष्ट्रीय News

महाकुंभ में भगदड़ में चार महिलाओं की मौत, स्वजन में कोहराम
महाकुंभभगदड़मौत
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 121 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 73%
  • Publisher: 53%

गोपालगंज: मौनी अमावस्या पर प्रयागराज स्नान करने गई चार महिलाओं की महाकुंभ में हुई भगदड़ में मौत हो गई।

जागरण संवाददाता, गोपालगंज । मौनी अमावस्या पर स्नान करने के लिए यूपी के प्रयागराज ट्रेन व अन्य संसाधन से गई चार महिलाओं की महाकुंभ में हुई भगदड़ के दौरान दबकर मौत हो गई। इस बीच दो महिलाएं जख्मी हो गईं। चार महिलाओं की मौत होने की सूचना मिलने के बाद स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल है। महिलाओं के शव को लाने के लिए स्वजन घर से यूपी के प्रयागराज के लिए रवाना हो गए है। जानकारी के अनुसार, उचकागांव प्रखंड के बलेसरा गांव से स्व. बच्चा दुबे की पत्नी कांति देवी गांव के ही स्व.

उपेंद्र दुबे की पत्नी किशोरी देवी व योगेंद्र भगत सहित गांव के लगभग एक दर्जन ग्रामीणों के साथ सोमवार को थावे से चलने वाली विशेष ट्रेन से मौनी अमावस्या पर स्नान करने के लिए प्रयागराज गईं थीं। भगदड़ में दबने से हुई मौत इस दौरान भगदड़ में कांति देवी की मौत हो गई। दूसरी ओर भोरे प्रखंड के रामनगर गांव निवासी सुरेंद्र गोंड की पत्नी तारा देवी और भूटेली मांझी की पत्नी सरस्वती देवी भी प्रयागराज में स्नान करने के लिए अन्य लोगों के साथ गई थी। यहां भी भगदड़ में दबकर दोनों महिलाओं की मौत हो गई। इसी प्रकार बरौली प्रखंड के माड़नपुर गांव निवासी तारकेश्वर सिंह की पत्नी शिवकली देवी की मौत भगदड़ की घटना में हो गई। शिवकली देवी भी अपने बेटी के साथ प्रयागराज में स्नान करने गई थी। प्रयागराज में हुई भगदड़ में जिले के चार लोगों की मौत के बाद स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल है। सभी मृतकों के स्वजन शव जाने के लिए बुधवार को रवाना हो गए। महाकुंभ में स्नान करने की इच्छा ले प्रयागराज गई थीं कांति कांति देवी के स्वजन की मानें तो वह महाकुंभ में स्नान करने की इच्छा लेकर प्रयागराज गईं थी। कांति देवी ने मंगलवार की देर रात अपनी बहू से फोन पर बात कर बुधवार की शाम तक प्रयागराज से वापस लौटने की बात कही थी। बताया जाता है कि कांति देवी सहित गांव के लगभग एक दर्जन लोग सकुशल पहुंचकर मंगलवार को मां गंगा का दर्शन पूजन किए व मंगलवार की सायं अमावस्या तिथि लगने पर स्नान दान करके पुनः बुधवार की सुबह गंगा स्नान करने को संगम की तरफ जा रहे थे। आगे का रास्ता बंद था और भीड़ धीरे-धीरे बढ़ रही थी। इसी बीच कुछ लोग बैरिकेडिंग तोड़कर कूदने लगे। इसे देखकर मौके पर भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कांति देवी दब गई, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर स्वजन में कोहराम मच गया। नोएडा में रहकर अपना इलाज करा रही थी मृतका बताया जा रहा है कि मृतका अपने इकलौते बेटे गिरीश दुबे उर्फ बबलू दुबे के परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के नोएडा में रह कर अपना इलाज करा रही थी। बेटे की सास की तबीयत बिगड़ने पर वे अपने बेटे, बहू व बच्चों के साथ बीते 20 जनवरी को नोएडा से कुचायकोट थाना क्षेत्र के भामी टोला में आई हुई थीं। उचकागांव प्रखंड के बलेसरा गांव से स्व. बच्चा दुबे की पत्नी कांति देवी जहां समधन की मृत्यु के पश्चात वह अकेले अपने पैतृक घर बलेसरा आ गई थी। जहां स्वजन को बिना बताए ही पट्टीदारों व ग्रामीणों के साथ संगम स्नान के लिए चली गई थी। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के बेटे मृतक का शव लाने के लिए स्वजन के साथ प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। इस संबंध में मृतक की बहू अनीता देवी ने बताया कि मंगलवार की रात्रि 12:00 बजे उनकी अंतिम बार अपने सास से मोबाइल पर बात हुई थी। बुधवार को सुबह चार बजे से कई बार फोन करने के बाद भी उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

महाकुंभ भगदड़ मौत प्रयागराज स्नान गोपालगंज

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

महाकुंभ से लौट रहे परिवार के चार सदस्यों की मौतमहाकुंभ से लौट रहे परिवार के चार सदस्यों की मौतउत्तम नगर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। महाकुंभ में पावन स्नान कर लौट रहे थे। परिवार के चार सदस्य सड़क दुर्घटना में मारे गए।
Read more »

प्रयागराज में महाकुंभ स्नान पर भगदड़, कई की जान गईप्रयागराज में महाकुंभ स्नान पर भगदड़, कई की जान गईमहाकुंभ मेला में मौनी अमावस्या के दिन भगदड़ में कई लोगों की मौत हो गई है।
Read more »

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में भगदड़, 10 की मौतप्रयागराज महाकुंभ 2025 में भगदड़, 10 की मौतप्रयागराज महाकुंभ 2025 में एक भयानक घटना में भगदड़ मच गई, जिसके कारण 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
Read more »

Maha Kumbh Stampede: महाकुंभ भगदड़ में बलिया की मां-बेटी का निधन, हर तरफ छाया मातमMaha Kumbh Stampede: महाकुंभ भगदड़ में बलिया की मां-बेटी का निधन, हर तरफ छाया मातमMaha Kumbh Stampede Death Toll: प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन भगदड़ के दौरान बलिया की तीन महिलाओं और एक बच्ची की मौत हो गई.
Read more »

कुंभ मेला में भगदड़: गोपालगंज की चार महिलाओं की मौतकुंभ मेला में भगदड़: गोपालगंज की चार महिलाओं की मौतप्रयागराज कुंभ मेले में भगदड़ में गोपालगंज की चार महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। चार महिलाएं कुंभ मेला में स्नान करने गई थीं।
Read more »

महाकुंभ भगदड़ में गोपालगंज के चार श्रद्धालुओं की मौतमहाकुंभ भगदड़ में गोपालगंज के चार श्रद्धालुओं की मौतमहाकुंभ में हुई भगदड़ में गोपालगंज के चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। इसमें महिलाएं भी शामिल हैं। घटना में कई घायल भी बताए जा रहे हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:15:10