उत्तम नगर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। महाकुंभ में पावन स्नान कर लौट रहे थे। परिवार के चार सदस्य सड़क दुर्घटना में मारे गए।
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। महाकुंभ में पावन स्नान कर लौट रहे एक ही परिवार के चार सदस्यों के मौत की खबर जब उत्तम नगर स्थित सुभाष पार्क पहुंची तो पड़ोसियों के घर मातम पसर गया। खासकर उस इमारत में जहां ओम प्रकाश आर्य अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ रहते थे। इमारत में रहने वाले ट्विकंल और उनकी पत्नी को रविवार देर रात जब इस घटना की जानकारी मिली तो उन्हें गहरा सदमा लगा। पड़ोसी ने कहा- अधूरा रह गया वो वादा ट्विंकल बताते हैं कि महाकुंभ यात्रा से ठीक पहले शुक्रवार रात को पूरा परिवार उनके घर आया था। यह तय हुआ कि लौटने पर दोनों परिवार साथ मिलकर रात का खाना खाएंगे। महाकुंभ से जुड़ी सारी बातों पर चर्चा होगी। लेकिन अब न तो महाकुंभ की चर्चा होगी और न ही कभी साथ खाने का मौका मिलेगा। ट्विंकल कहते हैं कि उन्हें अभी भी इस घटना को लेकर यकीन नहीं हो रहा है। पेशे से थे सीए, वकील बनने की थी खुशी इमारत में रहने वाले लोगों ने बताया कि ओम प्रकाश पेशे से सीए थे। लेकिन इनकी वकालत की पढ़ाई पूरी हो गई। शुक्रवार को इन्हें डिग्री भी मिली। इस डिग्री से पूरा परिवार खुश था। तय हुआ कि इस खुशी को महाकुंभ में स्नान कर मनाया जाएगा। ओमप्रकाश, इनकी पत्नी पूर्णिमा, बेटी अहाना व बेटा विनायक सभी शनिवार सुबह कार से महाकुंभ के लिए रवाना हुए। वीडियो कॉल पर पल-पल की जानकारी व खुशी हो रही थी साझा पूर्णिमा महाकुंभ में स्नान से काफी खुश थी। ट्विंकल की पत्नी को दिन भर वीडियो कॉल कर महाकुंभ से जुड़ी तमाम बातें बताती रहीं। नौका से त्रिवेणी की यात्रा, पूजा अर्चना सभी कुछ वे साझा करती रहीं। मंदिरों में वे जहां भी गईं, सभी को वीडियो कॉल कर दर्शन कराती रहीं। अब भी यकीन नहीं हो रहा कि.
.. ट्विंकल की पत्नी ने कहा कि यह यकीन नहीं हो रहा है कि इस इमारत के एक फ्लैट में रहने वाला पूरा परिवार अब नहीं रहा। एक हंसते खेलते परिवार को सड़क दुर्घटना ने लील लिया।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बहन सड़क दुर्घटना में 4 युवकों की मौतजमुई जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार युवकों की मौत हो गई है। डीजे वाहन में सवार युवक पिकनिक के बाद घर लौट रहे थे।
Read more »
महाकुंभ 2025 के लिए रेलवे ने जारी किया विशेष ट्रेनों का शेड्यूलमहाकुंभ 2025 के लिए रेलवे ने चार विशेष ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया है। ये ट्रेनें 9 जनवरी से 23 फरवरी तक संचालित होंगी, जिससे महाकुंभ की यात्रा सुगम होगी।
Read more »
श्रीनगर में परिवार के पांच सदस्यों की कार्बन मोनोऑक्साइड गैस से दम घुटने से मौतजम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में एक परिवार के पांच सदस्यों की सर्दियों में हीटिंग उपकरण से निकलने वाली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस के कारण दम घुटने से मौत हो गई। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दुख व्यक्त किया और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की।
Read more »
कानपुर में ठंड से चार की मौतकानपुर में ठंड के प्रकोप से बीते 24 घंटे में चार लोगों की मौत हो गई।
Read more »
मां के अंतिम संस्कार से लौटते समय बेटे की मौत, नीलगाय से हुई कार दुर्घटनाबिहार के बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे में मां के अंतिम संस्कार से लौट रहे एक बेटे की मौत हो गई। नीलगाय से टकराने से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।
Read more »
राजस्थान के मेहंदीपुर में परिवार के 4 सदस्यों की मौत, रहस्य बना हुआ है घटनाराजस्थान के दौसा जिले के मेहंदीपुर में बालाजी के दर्शन करने गए एक परिवार के चार सदस्यों की मौत एक रहस्य बना हुआ है।
Read more »
