महागठबंधन में फंसा पेच, RJD बोली-तालमेल के लिए आगे आए कांग्रेस

United States News News

महागठबंधन में फंसा पेच, RJD बोली-तालमेल के लिए आगे आए कांग्रेस
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 102 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 44%
  • Publisher: 63%

लोकसभा चुनावों से पहले बिहार में गठबंधन पर मंडराता खतरा (sujjha)

लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो चुका है, लेकिन बिहार में महागठबंधन की पार्टियों में सीटों का बंटवारा अभी तक लटका हुआ है. गठबंधन की पार्टियों के नेता लगातार रांची जाकर जेल में बंद लालू प्रसाद यादव से मुलाकात कर रहे हैं.

मगर, उसका कुछ नतीजा नहीं निकल रहा है. क्योंकि सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस आगे नहीं आ रही है. राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल कांग्रेस से समझौता करना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस ने कोई फैसला नहीं किया. यूपी में बसपा और सपा के गठबंधन के साथ बातचीत चल रही है, लेकिन बदांयू में सांसद धर्मेन्द्र यादव के खिलाफ कांग्रेस ने उम्मीदवार उतार दिया. शिवानंद तिवारी ने आजतक से कहा, 'हम आरोप नहीं लगा रहे हैं, लेकिन एनडीए हम लोगों से आगे है. हमारे यहां कौन कहां से लड़ेगा, यह तय नहीं है. पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और आरजेडी एक साथ चुनाव लड़े थे. लेकिन अब परिवार बड़ा हो गया है. उपेंद्र हमारे साथ हैं, मुकेश साहनी आ गए हैं परिवार थोड़ा बड़ा हो गया. लेफ्ट से अभी बात नहीं हुई है.' उन्होंने कहा, 'लेकिन इसमें कांग्रेस को लीड लेना है. कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है, सरकार बनाना चाहती है. कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती है, हम लोग भी चाहते हैं तो पहले उन्हीं लोगों को तय करना पड़ेगा.' शिवानंद तिवारी ने कहा, 'हम आरोप नहीं लगा रहे हैं, लेकिन अरविंद केजरीवाल दिल्ली में तालमेल के लिए चिल्ला रहे हैं. लेकिन कांग्रेस ने कोई फैसला नहीं किया. दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित का कोई बयान नहीं आया. उत्तर प्रदेश में जो हुआ है वो समझ से परे है. बदांयू से सपा के उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव के खिलाफ भी कांग्रेस ने उम्मीदवार उतार दिया है.' उन्होंने कहा, 'यह सब तो ठीक करना पड़ेगा. हां इस मामले में हम लोगों से एनडीए थोड़ा आगे है. बीजेपी 22 सीट पर जीती थी और इस बार 17 सीट पर समझौता कर लिया. इसे देखते हुए कांग्रेस पार्टी को भी इस चुनाव की अहमियत को समझना चाहिए. क्योंकि वो कोशिश करेगी तो यथाशीघ्र बिहार में गठबंधन हो जाएगा.' कांग्रेस पर देरी के आरोपों से इनकार करते हुए शिवानंद तिवारी ने कहा किह हम आरोप नहीं लगा रहे कि किसकी वजह से देरी हुई. सब लोग लगे हुए हैं और तारीखों का ऐलान हुआ है तो अब फैसला तो करना पड़ेगा. गौरतलब है कि इन चुनावों में राज्य के कुल 7.06 करोड़ मतदाता 72,723 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. बिहार के 40 लोकसभा क्षेत्रों में सबसे अधिक मतदाता वाले पटना साहिब में 19 मई को सातवें और आखिरी चरण का मतदान होगा.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

लोकसभा चुनाव में 'ऑपरेशन बालाकोट' कहीं BJP पर भारी न पड़ जाए, पिछले 72 घंटों में हुई हैं 12 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव में 'ऑपरेशन बालाकोट' कहीं BJP पर भारी न पड़ जाए, पिछले 72 घंटों में हुई हैं 12 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव को लेकर जहां अभी तक विपक्षी एकता पर उहापोह के हालात थे वहीं ऐसा लग रहा है कि ऑपरेशन बालाकोट के बाद बदल रहे समीकरणों के बीच कांग्रेस, सपा, बसपा, आम आदमी पार्टी एक ही पाले में आते दिखाई दे रहे हैं. बिहार में पहले से ही आरजेडी कांग्रेस के साथ थी. बीते 24 घंटों में लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली और राज्यों में कई बड़ी बातें हुई हैं. गौरतलब है कि 26 फरवरी को एयर स्ट्राइक के बाद से बीजेपी के कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया है. बीजेपी की पूरी कोशिश है कि इस हवा को लोकसभा चुनाव तक बनाए रखा जाए. यही वजह है कि आतंकियों के मारे जाने की संख्या को लेकर बीजेपी नेता रोज नया बयान देते हैं और विपक्ष के नेता उनके दावों पर सवाल खड़ा करते हैं. दरअसल बीजेपी की रणनीति है कि ऑपरेशन बालाकोट पर इसी बहाने चर्चा होती रहे. बीजेपी कुछ हद तक कामयाब होती भी दिख रही है क्योंकि मिल रही जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव में गीतकार प्रसून जोशी बीजेपी के लिए जो गाना लिख रहे हैं उसमें देश नहीं झुकने दूंगा शामिल है. यह कविता पीएम मोदी ने एयर स्ट्राइक के दूसरे दिन राजस्थान के चुरू में हुई रैली में कही थी. इन सब बातों के बीच विपक्ष लोकसभा चुनाव मे ऑपरेशन बालाकोट की काट ढूंढ रहा है. साथ ही समीकरणों के देखते हुए अब एक दूसरे साथ में आने भी कोई कोई दिक्कत नहीं महसूस हो रही है. ध्यान देने वाली बात यह है कि इन पार्टियों का वोट शेयर मिलकर बीजेपी के लिए बड़ी दिक्कत खड़ी कर सकता है. गोरखपुर और फूलपुर में हुए लोकसभा उपचुनाव के नतीजे इसका सबसे बड़ा उदाहरण रहे हैं
Read more »

जम्मू-कश्मीर में लोकसभा के साथ ही विधानसभा चुनाव कराने के लिए सभी दल सहमतजम्मू-कश्मीर में लोकसभा के साथ ही विधानसभा चुनाव कराने के लिए सभी दल सहमतनिर्वाचन आयोग ने कहा कि जम्मू- कश्मीर के सभी राजनीतिक दल राज्य में विधानसभा और लोकसभा के चुनाव एक साथ कराए जाने पर सहमत हैं. माना जा रहा है कि अब इसके बाद चुनाव आयोग एक साथ चुनाव करा सकता है.
Read more »

जम्मू-कश्मीर में लोकसभा-विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी, इसलिए तारीखों के ऐलान में देरीजम्मू-कश्मीर में लोकसभा-विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी, इसलिए तारीखों के ऐलान में देरीLok Sabha and Assembly elections together in J & K | जम्मू-कश्मीर के अलावा ओडिशा, आंध्र, सिक्किम और अरुणाचल के विधानसभा चुनाव भी आम चुनाव के साथ हाेंगे चुनाव कार्यक्रम की घोषणा सोमवार को संभव, 7 से 9 चरणों में हाेगा मतदान
Read more »

Lok Sabha Election 2019: जानें, हरियाणा में कब-किस सीट पर होगा चुनाव– News18 हिंदीLok Sabha Election 2019: जानें, हरियाणा में कब-किस सीट पर होगा चुनाव– News18 हिंदीभारत के निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों का ऐलान कर दिया है. हरियाणा में एक ही चरण में लोकसभा चुनाव संपन्न होगा. हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटें हैं. इस समय हरियाणा की 7 लोकसभा सीटे भाजपा के कब्जे में हैं, जबकि 2 लोकसभा सीट पर इनेलो और एक सीट कांग्रेस के खाते में हैं.
Read more »

चार राज्यों में लोकसभा के साथ ही होंगे विधानसभा चुनाव, बाद में जम्मू-कश्मीर- Amarujalaचार राज्यों में लोकसभा के साथ ही होंगे विधानसभा चुनाव, बाद में जम्मू-कश्मीर- Amarujalaचार राज्यों में लोकसभा के साथ ही होंगे विधानसभा चुनाव, बाद में जम्मू-कश्मीर MahaSangram VoteKaro महासंग्राम वोटकरो JammuAndKashmir Elections LokSabhaElections2019
Read more »

Lok Sabha Election: शुरुआती 19 दिन में ही 374 सीटों पर हो जाएगा मतदानLok Sabha Election: शुरुआती 19 दिन में ही 374 सीटों पर हो जाएगा मतदानLok Sabha Elections 2019 voting list देश की सभी लोकसभा सीटों पर 7 चरण में मतदान होगा, इनमें से पहले चार चरण अप्रैल में ही पूरे हो जाएंगे. इन चार चरणों के तहत 543 में 374 सीटों पर वोटिंग हो जाएगी.
Read more »

चुनाव आयोग का ऐलान- लोकसभा की 11 सीटों के लिए छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में होगा मतदानचुनाव आयोग का ऐलान- लोकसभा की 11 सीटों के लिए छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में होगा मतदानछत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव तीन चरणों में 11 अप्रैल, 18 अप्रैल और 23 अप्रैल को मतदान होगा. राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने रविवार को बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ में लोकसभा निर्वाचन-2019 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है. इस निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. निर्वाचन आयोग की घोषणा के अनुसार राज्य में तीन चरणों में निर्वाचन कार्य सम्पन्न कराए जाएंगे.
Read more »

देशभर में किस सीट पर कब वोटिंग: मप्र में चार, राजस्थान में दो चरण में मतदानदेशभर में किस सीट पर कब वोटिंग: मप्र में चार, राजस्थान में दो चरण में मतदानLok Sabha polls to be held in 7 phases from April 11, counting on May 23 | मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में 19 मई को आखिरी चरण में वोटिंग राहुल की सीट अमेठी और सोनिया की सीट रायबरेली में 6 मई को मतदान हरियाणा, गुजरात जैसे 22 राज्यों में एक ही चरण में वोटिंग
Read more »

कश्मीर में आसान नहीं एक साथ लोकसभा-विधानसभा चुनाव, EC के फैसले के पीछे पुख्ता वजहकश्मीर में आसान नहीं एक साथ लोकसभा-विधानसभा चुनाव, EC के फैसले के पीछे पुख्ता वजहवरिष्ठ पत्रकार राहुल जलाली का मानना है कि चुनाव आयोग को विधानसभा चुनाव के लिए कुछ इशारा जरूर देना चाहिए था. अगर चुनाव आयोग एक संभावित समय सीमा बता देता तो शायद यह विवाद नहीं होता जो आज हो रहा है.
Read more »

देश में पहली बार इस एक लोकसभा सीट पर तीन चरणों में होगा मतदान- Amarujalaदेश में पहली बार इस एक लोकसभा सीट पर तीन चरणों में होगा मतदान- Amarujalaदेश में संभवत: पहली बार ऐसा होगा कि किसी एक लोकसभा सीट पर तीन चरणों में मतदान कराना पड़ रहा है। क्या है इसकी वजह... LokSabhaElections2019 MahaSangram VoteKaro महासंग्राम वोटकरो
Read more »

रमजान के दौरान चुनाव में मुस्लिमों के मतदान में कोई फर्क नहीं पड़ेगा : ओवैसीरमजान के दौरान चुनाव में मुस्लिमों के मतदान में कोई फर्क नहीं पड़ेगा : ओवैसीएआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'मेरा आकलन है कि रमजान के महीने में अधिक मत प्रतिशत सामने आएगा.'
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:38:24