बॉल्टन ने ट्वीट किया है कि उन्होंने पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से बातचीत की है और विदेश मंत्री ने आश्वासन दिया कि पाकिस्तान सभी आतंकवादियों के साथ मजबूती से निपटेगा और भारत के साथ तनाव को कम करने के लिए कदम बढ़ाएगा. बता दें, भारत हमेशा से पाकिस्तान पर आरोप लगाता रहा है कि वह कश्मीर में आतंकियों के हमलों को समर्थन देता रहा है.
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान ने वादा किया है कि वह भारत में हमले करने वाले आतंकियों पर शिकंजा कसेगा. बॉल्टन ने ट्वीट किया है कि उन्होंने पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से बातचीत की है और 'विदेश मंत्री ने आश्वासन दिया कि पाकिस्तान सभी आतंकवादियों के साथ मजबूती से निपटेगा और भारत के साथ तनाव को कम करने के लिए कदम बढ़ाएगा.
' बता दें, भारत हमेशा से पाकिस्तान पर आरोप लगाता रहा है कि वह कश्मीर में आतंकियों के हमलों को समर्थन देता रहा है. पिछले महीने पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमला कर दिया गया था, इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे. इसके बाद इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान बेस्ड आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी. भारत ने इसका बदला लेने के लिए पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक करके आतंकियों को ठिकानों को उड़ा दिया था. इसके बाद दोनों परमाणु संपन्न देशों में तनाव बढ़ गया था. Spoke with Pakistani FM Qureshi to encourage meaningful steps against JeM and other terrorist groups operating from Pakistan. The FM assured me that Pakistan would deal firmly with all terrorists and will continue steps to deescalate tensions with India.मिग-21 ने पाकिस्तानी के एफ-16 को गिराया था, हमारे पास हैं इलेक्ट्रॉनिक सबूत: विदेश मंत्रालय बॉल्टन ने ट्वी में कहा कि कुरैशी के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जैश-ए-मोहम्मद और पाकिस्तान से चल रहे अन्य आतंकियों संगठन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा विदेश सचिव विजय गोखले और अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो के बीच सोमवार को हुई वार्ता में भारत और अमेरिका इस बात पर सहमत हुए कि पाकिस्तान आतंकवादी ढांचे को नेस्तनाबूद करने के लिए ‘संगठित कार्रवाई' करे और अपनी सरजमीं पर सभी आतंकी संगठनों को पनाहगाह मुहैया करना बंद करे. पुलवामा आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच यह उच्चतम स्तर की बैठक है. गोखले और पोम्पियो ने विदेश नीति और सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की. विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि वे दोनों इस बात पर सहमत हुए कि पाकिस्तान को आतंकी ढांचों को नेस्तनाबूद करने और अपनी सरजमीं पर सभी आतंकी संगठनों के पनाहगाह को बंद करने के लिए ठोस कार्रवाई करने की जरूरत है. वे इस बात पर भी सहमत हुए कि जो लोग/देश किसी भी रूप में आतंकवाद का समर्थन करते हैं, या बढ़ावा देते हैं उन्हें जवाबदेह ठहराया जाए.टिप्पणियांVIDEO- बालाकोट हमले के बाद पाक कर रहा जासूसी की कोशिश
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत ने अजमेर शरीफ़ जाने वाले पाकिस्तानी श्रद्धालुओं को वीज़ा देने से किया इनकार: पाकिस्तानपाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्री पीर नूर-उल-हक़ क़ादरी ने बताया कि पाकिस्तान ने एक साल में 5,600 सिख तीर्थयात्रियों जबकि 312 हिंदू श्रद्धालुओं को वीज़ा दिया. India Pakistan Visa AjmerSharif भारत पाकिस्तान वीज़ा अजमेरशरीफ़
Read more »
पाकिस्तान: पंजाब प्रांत के मंत्री ने की हिंदू विरोधी टिप्पणी, CM ने बुलाकर कहा - इस्तीफा दीजिएमंत्री की टिप्पणी को लेकर 'पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ' के वरिष्ठ नेताओं और अल्पसंख्यक समुदाय की ओर से तीखी आलोचना की गई.
Read more »
पाकिस्तान ने एलओसी के निकट बढ़ाए सैनिक, हथियारों के जखीरे में भी इजाफा: सूत्र-Navbharat TimesIndia News: भारतीय सेना ने पाकिस्तान सेना को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि वह एलओसी के करीब नागरिकों को अपना निशाना न बनाए। सेना ने कहा कि इस तरह की हरकत के चलते पाकिस्तानी सेना को गंभीर नतीजे झेलने पड़ सकते हैं।
Read more »
पाकिस्तान ने एलओसी के पास अतिरिक्त टुकड़ियां और हथियार भेजे, भारत ने दी चेतावनीPak mobilises additional troops, weaponry along LoC; Indian Army issues warning: Officials | पाक ने अफगानिस्तान सीमा से जवानों को हटाकर एलओसी के संवेदनशील सेक्टर में तैनात किया बुधवार को पाकिस्तान ने कृष्णा घाटी और नौशेरा सेक्टर में भारी गोलाबारी की
Read more »
मेरे कार्यकाल में पाकिस्तान ने जैश की मदद से भारत पर किया हमला- मुशर्रफ– News18 हिंदीपाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने अपने ही देश की पोल खोल दी है. बुधवार को एक पाकिस्तानी पत्रकार से बातचीत करते हुए परवेज मुशर्रफ ने खुलासा किया कि पाकिस्तान ने भारत पर हमले के लिए जैश-ए-मोहम्मद का कई बार इस्तेमाल किया है. मुशर्रफ ने कहा, 'मेरे कार्यकाल में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ने भारत पर हमलों को अंजाम देने के लिए कई दफा आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की मदद ली.'-Pakistan intelligence agency isi used Jaish-e-Mohammed to carry out attacks in India, says Pervez Musharraf onm
Read more »
परवेज मुशर्रफ ने स्वीकारा, उनके कार्यकाल के दौरान जैश ने भारत में हमले किएजब उनसे पूछा गया कि सत्ता में रहने के दौरान उन्होंने जैश के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की तो मुशर्रफ ने कहा, “वह समय अलग था. हमारी खुफिया एजेंसी के लोग भारत एवं पाकिस्तान के बीच जैसे को तैसा वाली स्थिति में लगे हुए थे.''
Read more »
पीएम मोदी ने कहा- 'पाकिस्तान ने खुद रोकर बताया भारत ने की एयर स्ट्राइक'पीएम मोदी ने अपने गाजियाबाद कार्यक्रम के दौरान 32 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण कर दिल्ली- एनसीआर के लोगों को बड़ा तोहफा दिया।
Read more »
LoC पर पाकिस्तान ने की भारी फायरिंग, भारत ने दिया करारा जवाबशनिवार को भी पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के आस-पास सीजफायर का उल्लंघन किया था. रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि शाम करीब 6 बजे पाकिस्तानी सेना ने सुंदरबनी सेक्टर में मोर्टार से गोले दागकर एवं गोलीबारी कर बिना उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन किया.
Read more »
