जब उनसे पूछा गया कि सत्ता में रहने के दौरान उन्होंने जैश के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की तो मुशर्रफ ने कहा, “वह समय अलग था. हमारी खुफिया एजेंसी के लोग भारत एवं पाकिस्तान के बीच जैसे को तैसा वाली स्थिति में लगे हुए थे.''
ने स्वीकार किया है कि उनके कार्यकाल के दौरान मसूद अजहर के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने खुफिया एजेंसियों के निर्देशों पर भारत में हमले किए थे. वर्तमान में दुबई में रह रहे 75 वर्षीय मुशर्रफ ने कहा कि आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद पर पाकिस्तान सरकार की कार्रवाई एक अच्छा कदम है.
इस संगठन ने दो बार उनकी भी हत्या करने की कोशिश की थी.जैश ने हाल ही में 14 फरवरी को हुए पुलवामा हमले की जिम्मेदारी ली थी जिसके बाद से भारत एवं पाकिस्तान में तनाव बढ़ गया था. हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 40 जवान शहीद हो गए थे. पिछले महीने विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने सीएनएन के साथ एक साक्षात्कार में कहा था कि अजहर पाकिस्तान में मौजूद है लेकिन सरकार उसके खिलाफ तभी कार्रवाई कर सकती है जब भारत ऐसे “ठोस” एवं “अमिट” साक्ष्य प्रस्तुत करे जो अदालत में टिक सकें. हालांकि पाकिस्तानी सेना ने देश में आतंकवादी समूह की मौजूदगी से इनकार किया.मसूद अजहर का भाई और बेटा हिरासत में पुलवामा हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ने के बीच पाकिस्तान ने मंगलवार को अजहर के बेटे एवं भाई समेत प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन के 44 सदस्यों को हिरासत में लिया. पाकिस्तान के सेना प्रमुख के तौर पर सेवा दे चुके मुशर्रफ ने कहा, “यह अच्छा कदम है. मैंने हमेशा से कहा है कि जैश-ए-मोहम्मद एक आतंकवादी संगठन है और उसने मेरी हत्या के लिए भी एक आत्मघाती हमले को अंजाम दिया था. उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.’’ साथ ही उन्होंने कहा कि जैश के खिलाफ बहुत पहले ही कदम उठाया जाना चाहिए था.जब उनसे पूछा गया कि सत्ता में रहने के दौरान उन्होंने जैश के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की तो मुशर्रफ ने कहा, “वह समय अलग था. हमारी खुफिया एजेंसी के लोग भारत एवं पाकिस्तान के बीच जैसे को तैसा वाली स्थिति में लगे हुए थे. उस वक्त यह सब जारी था और इन सबके बीच जैश के खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की गई. और मैंने भी इस पर जोर नहीं दिया.”
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दुश्मन के गढ़ में भी अभिनंदन ने लगाए देशभक्ति के नारे, आत्मरक्षा में किए हवाई फायरपाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक अभिनंदन जब भारत समर्थक नारे लगाए तो एक युवक ने बड़ी चालाकी से उन नारों को दोहराया।
Read more »
Ind vs Aus: धौनी व केदार की शतकीय साझेदारी से भारत को मिली जीत, ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरायाभारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद में खेला गया। इस मैच में कंगारू कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 236 रन बनाए। भारत को जीत के लिए 237 रन का लक्ष्य मिला था जिसे टीम इंडिया ने धौनी और केदार जाधव की शानदार बल्लेबाजी के दम पर पूरा कर लिया और छह विकेट से मैच जीत लिया। भारत ने 48.2 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
Read more »
प्रोफेसर ने की इमरान खान की तारीफ, ABVP वर्कर्स ने पुलिस के सामने घुटनों के बल मंगवाई माफी– News18 हिंदीअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में एक प्रोफेसर को घुटनों के बल माफी मांगने को मजबूर कर दिया. इंडिया टुडे के मुताबिक ये घटना कर्नाटक के विजयपुरा के वचना पितामह डॉ पीजी हलाकटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में हुई. प्रोफेसर पर आरोप है कि उसने पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की तारीफ की थी. कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर संदीप वाथर ने सोशल मीडिया में लिखी पोस्ट में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की प्रशंसा की. उन्होंने देश में युद्ध जैसी स्थिति पैदा करने के लिए केंद्र की बीजेपी सरकार पर सवाल उठाया. दूसरे पोस्ट में उन्होंने तनाव को बढ़ाने और युद्ध जैसी स्थिति पैदा करने के लिए 'भक्तों' पर निशाना साधा.-ABVP workers force Karnataka professor to kneel, apologise over FB post praising Pakistan PM Imran Khan onm
Read more »
दिल्ली के सरिता विहार में बोरी में बंद मिली लाश के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तारलोगों ने महिला से जबरन सुसाइड क्लू नोट लिखवाया था और लाश के पास जानबूझकर उसे छोड़ दिया था.
Read more »
लोकसभा चुनाव में 'ऑपरेशन बालाकोट' कहीं BJP पर भारी न पड़ जाए, पिछले 72 घंटों में हुई हैं 12 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव को लेकर जहां अभी तक विपक्षी एकता पर उहापोह के हालात थे वहीं ऐसा लग रहा है कि ऑपरेशन बालाकोट के बाद बदल रहे समीकरणों के बीच कांग्रेस, सपा, बसपा, आम आदमी पार्टी एक ही पाले में आते दिखाई दे रहे हैं. बिहार में पहले से ही आरजेडी कांग्रेस के साथ थी. बीते 24 घंटों में लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली और राज्यों में कई बड़ी बातें हुई हैं. गौरतलब है कि 26 फरवरी को एयर स्ट्राइक के बाद से बीजेपी के कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया है. बीजेपी की पूरी कोशिश है कि इस हवा को लोकसभा चुनाव तक बनाए रखा जाए. यही वजह है कि आतंकियों के मारे जाने की संख्या को लेकर बीजेपी नेता रोज नया बयान देते हैं और विपक्ष के नेता उनके दावों पर सवाल खड़ा करते हैं. दरअसल बीजेपी की रणनीति है कि ऑपरेशन बालाकोट पर इसी बहाने चर्चा होती रहे. बीजेपी कुछ हद तक कामयाब होती भी दिख रही है क्योंकि मिल रही जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव में गीतकार प्रसून जोशी बीजेपी के लिए जो गाना लिख रहे हैं उसमें देश नहीं झुकने दूंगा शामिल है. यह कविता पीएम मोदी ने एयर स्ट्राइक के दूसरे दिन राजस्थान के चुरू में हुई रैली में कही थी. इन सब बातों के बीच विपक्ष लोकसभा चुनाव मे ऑपरेशन बालाकोट की काट ढूंढ रहा है. साथ ही समीकरणों के देखते हुए अब एक दूसरे साथ में आने भी कोई कोई दिक्कत नहीं महसूस हो रही है. ध्यान देने वाली बात यह है कि इन पार्टियों का वोट शेयर मिलकर बीजेपी के लिए बड़ी दिक्कत खड़ी कर सकता है. गोरखपुर और फूलपुर में हुए लोकसभा उपचुनाव के नतीजे इसका सबसे बड़ा उदाहरण रहे हैं
Read more »
राफेल की सीक्रेट फाइलें चोरी हो गईं: मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा, जानें 15 अहम बातेंसुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में केंद्र सरकार ने कहा कि राफेल डील (Rafale Deal) से जुड़े कागजात चोरी हो गए हैं और याचिकाकर्ता उनका इस्तेमाल करके आधिकारिक गोपनीयता कानून का उल्लंघन कर रहे हैं. यह बात केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में राफेल डील मामले में दाखिल पुनर्विचार याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान एक न्यूज पेपर की रिपोर्ट का जिक्र करने के दौरान कही. केंद्र सरकार की ओर से पेश हुए एजी वेणुगोपाल ने कहा, ये कागजात रक्षा मंत्रालय से पूर्व या वर्तमान कर्मचारी द्वारा चोरी किए गए हैं. ये गोपनीय दस्तावेज हैं और इन्हें सार्वजनिक नहीं किया जा सकता. इस पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने उनसे पूछा कि सरकार ने इस मामले में अभी तक क्या कार्रवाई की है. इसके बाद केंद्र सरकार ने जवाब देते हुए कहा कि हम लोग जांच कर रहे हैं कि कागजातों की चोरी कैसे हुई? साथ ही राफेल विमान सौदे से जुड़े केस में अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, यदि अब CBI जांच के निर्देश दिए जाते हैं, तो देश को भारी नुकसान होगा... पुनर्विचार याचिकाओं में आरोप लगाया गया है कि शीर्ष अदालत में जब राफेल सौदे के खिलाफ जनहित याचिकाओं पर अपना फैसला सुनाया तो केन्द्र ने महत्वपूर्ण तथ्यों को उससे छुपाया था. प्रशांत भूषण ने जब वरिष्ठ पत्रकार एन राम के एक लेख का हवाला दिया तो अटार्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने इसका विरोध किया और कहा कि यह लेख चोरी किये गये दस्तावेजों पर आधारित हैं और इस मामले की जांच जारी है.
Read more »
मेरे कार्यकाल में पाकिस्तान ने जैश की मदद से भारत पर किया हमला- मुशर्रफ– News18 हिंदीपाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने अपने ही देश की पोल खोल दी है. बुधवार को एक पाकिस्तानी पत्रकार से बातचीत करते हुए परवेज मुशर्रफ ने खुलासा किया कि पाकिस्तान ने भारत पर हमले के लिए जैश-ए-मोहम्मद का कई बार इस्तेमाल किया है. मुशर्रफ ने कहा, 'मेरे कार्यकाल में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ने भारत पर हमलों को अंजाम देने के लिए कई दफा आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की मदद ली.'-Pakistan intelligence agency isi used Jaish-e-Mohammed to carry out attacks in India, says Pervez Musharraf onm
Read more »
