महाकुंभ में यात्रा की सुविधा के लिए इंडिगो एयरलाइन ने प्रयागराज के लिए उड़ानों का किराया स्थिर किया

TRAVELS News

महाकुंभ में यात्रा की सुविधा के लिए इंडिगो एयरलाइन ने प्रयागराज के लिए उड़ानों का किराया स्थिर किया
INDIGO AIRLINESPRAYAGRAJAIR TICKETS
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 91 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 61%
  • Publisher: 53%

इंडिगो एयरलाइन ने प्रयागराज के लिए उड़ानों का किराया स्थिर करते हुए महाकुंभ के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए 900 उड़ानें संचालित करने की घोषणा की है।

पीटीआई, नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइन ने गुरुवार को कहा कि प्रयागराज के लिए उड़ानों का किराया स्थिर हो गया है और उसने महाकुंभ के लिए इस मार्ग पर उड़ानों की संख्या बढ़ाकर 900 कर दी है। यात्रियों की बढ़ती मांग के चलते प्रयागराज की उड़ानों पर किराये में बढ़ोतरी को लेकर लगातार शिकायतें की जा रही थी। इंडिगो ने किराये को स्थिर रखना भी सुनिश्चित किया सरकार ने एयरलाइन कंपनियों से टिकट की कीमतें स्थिर रखने के साथ-साथ इस मार्ग पर और अधिक उड़ानें संचालित करने को कहा है। इंडिगो ने कहा कि एयरलाइन ने किराये को

स्थिर रखना भी सुनिश्चित किया है और अपने सभी ग्राहकों को सर्वोत्तम यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। बुधवार को सूत्रों ने बताया था कि इंडिगो ने प्रयागराज की उड़ानों के किराये में 30-50 प्रतिशत तक की कमी की है। एयरलाइन के अनुसार, उसने महाकुंभ के दौरान प्रयागराज हवाई अड्डे से उड़ानों की संख्या और सीट क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि की है। इंडिगो प्रयागराज को भारत में 10 स्थानों से जोड़ेगी कंपनी ने बयान में कहा कि इस अवधि के दौरान, इंडिगो प्रयागराज को भारत में 10 स्थानों से जोड़ेगी। इनमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, लखनऊ, रायपुर और भुवनेश्वर से मौजूदा संपर्क के अलावा अहमदाबाद, कोलकाता और जयपुर से उड़ानें भी शामिल होंगी। एयरलाइन ने शहर के लिए उड़ानों की संख्या में भी बढ़ोतरी की वहीं, अकासा एयर ने भी प्रयागराज के लिए उड़ानों का किराया 30-45 प्रतिशत तक घटाया है। इसके साथ ही एयरलाइन ने शहर के लिए उड़ानों की संख्या में भी बढ़ोतरी की है। अकासा एयर ने कहा कि उसने पुणे, हैदराबाद, अहमदाबाद और बेंगलुरु से प्रयागराज के लिए स्पेशल उड़ानें शुरू की हैं। यह मुंबई और दिल्ली से प्रतिदिन की सीधी उड़ान सेवा के अतिरिक्त है। महाकुंभ में वसंत पंचमी पर अमृत स्नान के प्लान में बड़ा बदलाव महाकुंभ पर भगदड़ को देखते हुए मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अब नए सिरे से योजनाएं लागू की जाएंगी। उन क्षेत्रों को चिह्नित कर जहां भीड़ का दबाव बढ़ता है, अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती होगी। डायवर्जन पर विशेष जोर रहेगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि भीड़ का दबाव बढ़ने न पाए। कई और मार्गों को वन वे किया जा रहा है। संगम पर सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए जाएंगे और वहां पांच और स्थानों की बैरिकेडिंग की जाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर गुरुवार को यहां पहुंचे मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस बीच शासन से भेजे गए पावर कारपोरेशन के चेयरमैन आशीष गोयल और आईएएस भानु चंद्र गोस्वामी समेत अन्य अधिकारियों ने भी मेला क्षेत्र में काम संभाल लिया है

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

INDIGO AIRLINES PRAYAGRAJ AIR TICKETS Maha Kumbh UTTAR PRADESH AIR TRAVEL

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

महाकुंभ के लिए रोडवेज बस बुकिंग पर दो यात्रियों को फ्री यात्रामहाकुंभ के लिए रोडवेज बस बुकिंग पर दो यात्रियों को फ्री यात्रामहाकुंभ के लिए रोडवेज बस बुकिंग पर दो यात्रियों को फ्री यात्रा की सुविधा दी जाएगी।
Read more »

महाकुंभ में आईआरसीटीसी की तंबू व्यवस्थामहाकुंभ में आईआरसीटीसी की तंबू व्यवस्थाउत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के लिए आईआरसीटीसी ने श्रद्धालुओं के लिए महाकुंभ ग्राम और आईआरसीटीसी टेंट सिटी की स्थापना की है.
Read more »

महाकुंभ 2025: भारतीय रेलवे की तैयारियांमहाकुंभ 2025: भारतीय रेलवे की तैयारियांमहाकुंभ 2025 प्रयागराज में शुरू हुआ है। 40 करोड़ लोगों के आने के अनुमान के साथ, भारतीय रेलवे ने सुरक्षित और निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के लिए विशेष तैयारी की है।
Read more »

सोगरिया से बनारस के लिए स्पेशल ट्रेनसोगरिया से बनारस के लिए स्पेशल ट्रेनमहाकुंभ और यात्रियों की सुविधा के लिए कोटा के सोगरिया स्टेशन से बनारस के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। 17 जनवरी से यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी।
Read more »

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने महाकुंभ में भंडारा सेवा कीअडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने महाकुंभ में भंडारा सेवा कीप्रयागराज में 'महाकुंभ 2025' में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने भंडारा सेवा की और लाखों श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का वितरण किया।
Read more »

सस्ती हुई महाकुंभ की फ्लाइट, IndiGo ने घटाए टिकट के दाम... क्या और एयरलाइन भी आएंगी आगे?सस्ती हुई महाकुंभ की फ्लाइट, IndiGo ने घटाए टिकट के दाम... क्या और एयरलाइन भी आएंगी आगे?Indigo Airlines ने महाकुंभ के लिए चलाई जा रही अपनी उड़ानों के टिकट की कीमतों में बड़ी कटौती की है, जिसके बाद तमाम शहरों से प्रयागराज की फ्लाइट सस्ती हो गई है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:18:46