सस्ती हुई महाकुंभ की फ्लाइट, IndiGo ने घटाए टिकट के दाम... क्या और एयरलाइन भी आएंगी आगे?

#Mahakumbh2025 News

सस्ती हुई महाकुंभ की फ्लाइट, IndiGo ने घटाए टिकट के दाम... क्या और एयरलाइन भी आएंगी आगे?
#MahakumbhPrayagrajPrayagraj Flights
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 113 sec. here
  • 39 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 174%
  • Publisher: 63%

Indigo Airlines ने महाकुंभ के लिए चलाई जा रही अपनी उड़ानों के टिकट की कीमतों में बड़ी कटौती की है, जिसके बाद तमाम शहरों से प्रयागराज की फ्लाइट सस्ती हो गई है.

महाकुंभ 2025 में करोड़ों श्रद्धालु आस्था की जुबकी लगा रहे हैं. देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर से लोग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पहुंच रहे हैं. बीते कुछ दिनों में एक और चीज को लेकर महाकुंभ खासी चर्चा में है और वो है दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों से प्रयागराज का हवाई किराया, जिसमें तगड़ा उछाल देखने को मिला.

लेकिन तीर्थयात्रियों को राहत देने के लिए सरकार ने एयरलाइन कंपनियों से इस रूट के ऊंचें टिकटों की कीमत को तर्कसंगत बनाने के लिए कहा था, जिसका बड़ा असर देखने को मिली है और IndiGo ने प्रयागराज के लिए फ्लाइटों के टिकट सस्ते कर दिए हैं. अब उम्मीद जताई जा रही है कि इस क्रम में और भी एयरलाइन अपने टिकट के दाम घटाने का कदम उठा सकती हैं.Advertisementटिकट के दाम में 30-50% तक की कटौतीप्रयागराज की उड़ानों के लिए यात्रियों द्वारा ज्यादा किराया चुकाने के मुद्दे को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बुधवार को एयरलाइनों से उचित टिकट कीमतें बनाए रखने को कहा और इसका तत्काल असर देखने को मिल गया है. देश की सबसे बड़ी बजट एयरलाइन इंडिगो ने महाकुंभ के लिए अपनी फ्लाइटेस में 30 फीसदी से लेकर 50 फीसदी तक की कटौती कर दी है. जो हवाई यात्रा करते हुए Mahakumbh जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत से कम नहीं है. केंद्रीय मंत्री ने कही थी ये बड़ी बातपीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट के टिकट में ये जोरदार कटौती तब देखने को मिली है, जबकि उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि प्रयागराज की उड़ानों का किराया 'अत्यधिक ऊंचा' है और उन्होंने विमानन नियामक डीजीसीए से कीमतों को कम करने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया. कुंभ मेले के चलते बढ़ती डिमांड के मद्देनजर कई एयरलाइंस ने अपने टिकट के दाम बढ़ाए हैं और डीजीसीए ने भी इन्हें तर्कसंगत बनाने को कहा था. Advertisement26 फरवरी तक चलेगा कुंभ मेलागौरतलब है कि प्रयागराज में महाकुंभ मेला बीते 13 जनवरी को शुरू हुआ था और 26 फरवरी को इसका समापन होगा. करीब आधे महीने में ही कुंभ में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की तादाद 15 करोड़ के पार पहुंच चुकी है. वहीं कई रिपोर्ट्स में ये अनुमान जाहिर किया गया है कि इस Mahakumbh में कुल करीब 45 करोड़ लोग आस्था की डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज पहुंच सकते हैं. एक टिकट की कीमत 50000 रुपयेदरअसल, हवाई किराये की यह चर्चा इसलिए तेज हो रही है, क्‍योंकि सिर्फ मौनी अमावस्या यानी बीते 29 जनवरी को महाकुंभ में शाही स्‍नान और प्रयागराज के संगम में डुबकी लगाने के लिए बड़ी संख्‍या में लोगों के पहुंचने की जो उम्मीद पहले से जताई जा रही थी और इस मौके पर एयलाइंस कंपनियों ने भी हवाई किराया काफी महंगा कर दिया.उदाहरण के लिए, दिल्ली-प्रयागराज वापसी हवाई किराया चार गुना बढ़कर 50,000 रुपये से ज्‍यादा हो गया है. कई लोग इसके स्‍क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. इंडिया टुडे के मुताबिक, 28 जनवरी के लिए मुंबई-प्रयागराज रिटर्न टिकट की कीमत सबसे सस्ती 41,000 रुपये से ज्‍यादा था.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

#Mahakumbh Prayagraj Prayagraj Flights Prayagraj Air Fare Mahakumbh Flight Flight Ticket Price Cut Mahakumbh Prayagraj Flights Mahakumbh 2025 Mahakumbh Mela 2025 Flights To Prayagraj Prayagraj Flight Fares Spicejet Akasa Air Utility News Utility News In Hindi Utility Latest News Utility Photo महाकुंभ महाकुंभ 2025 प्रयागराज प्रयागराज फ्लाइट इंडिगो इंडिगो फ्लाइट टिकट Mahakumbh Stampede Stampede At Sangam Magh Mela Mauni Amavasya Relief Work Amrit Snan Uttar Pradesh Kumbh Mela Prayagraj Stampede Mauni Amavasya Sangam Ghat Security Arrangements

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सबसे सस्ती ट्रेन टिकट बुक करने के तरीकेसबसे सस्ती ट्रेन टिकट बुक करने के तरीकेयह लेख भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग के बारे में बताता है और बताता है कि कैसे आप सस्ती टिकट बुक कर सकते हैं।
Read more »

महाकुंभ 2025 के लिए IMD ने लॉन्च किया मौसम वेबसाइटमहाकुंभ 2025 के लिए IMD ने लॉन्च किया मौसम वेबसाइटभारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने महाकुंभ 2025 के लिए एक समर्पित वेबसाइट लॉन्च की है। यह वेबसाइट महाकुंभ के पूरे क्षेत्र में मौसम का पूर्वानुमान और चेतावनी जारी करेगी।
Read more »

सस्ती ट्रेन टिकट कैसे खरीदेंसस्ती ट्रेन टिकट कैसे खरीदेंIRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए सस्ती ट्रेन टिकट खरीदने के बारे में जानकारी।
Read more »

इंदौर से प्रयागराज के लिए स्पेशल फ्लाइट: महाकुंभ के लिएइंदौर से प्रयागराज के लिए स्पेशल फ्लाइट: महाकुंभ के लिएमहाकुंभ 2025 के अवसर पर एलायंस एयर कंपनी इंदौर से प्रयागराज के लिए स्पेशल फ्लाइट सेवा शुरू करेगी। फ्लाइट की बुकिंग पहले से ही शुरू हो गई है।
Read more »

महाकुंभ में आईआरसीटीसी की तंबू व्यवस्थामहाकुंभ में आईआरसीटीसी की तंबू व्यवस्थाउत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के लिए आईआरसीटीसी ने श्रद्धालुओं के लिए महाकुंभ ग्राम और आईआरसीटीसी टेंट सिटी की स्थापना की है.
Read more »

Mahakumbh 2025 : किस समय कौन सा अखाड़ा संगम में करेगा अमृत स्नान, यहां देखें लिस्टMahakumbh 2025 : किस समय कौन सा अखाड़ा संगम में करेगा अमृत स्नान, यहां देखें लिस्टमहाकुंभ 2025 की शुरुआत आज से हो गई है और इसी बीच कुंभ मेला प्रशासन ने सभी 13 अखाड़ों के अमृत स्नान की सूची भी जारी कर दी है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:03:04