ResultsOnZee : महबूबा मुफ्ती की पीएम मोदी को बधाई, कांग्रेस को सलाह - अपने लिए कोई अमित शाह तलाशें
मतगणना हालांकि अभी जारी है, लेकिन चुनाव आयोग द्वारा जारी रुझानों के अनुसार, लोकसभा की कुल 542 सीटों में से भाजपा 290 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि कांग्रेस सिर्फ 52 सीटों पर आगे है. इसी बीच, राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं.
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने पीएम नरेंद्र मोदी को जीत की बधाई देते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है. महबूबा मुफ्ती ने अपने ट्वीट में लिखा,"इस ऐतिहासिक जनादेश के लिए नरेंद्र मोदी जी को बधाई. आज का दिन निश्चित रूप से बीजेपी और उसके सहयोगियों का दिन है. अब कांग्रेस के लिए समय आ गया है कि वह अपने लिए कोई अमित शाह ढूंढे." महबूबा अनंतनाग सीट से चुनाव लड़ रही हैं और तीसरे स्थान पर चल रही है. जम्मू-कश्मीर में तीन सीट पर बीजेपी और तीन सीटें नेशनल कॉन्फ्रेंस पर आगे चल रही है. अनंतनाग सीट पर महबूबा मुफ्ती सहित ,जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के जस्टिस हसनैन मसूद, भारतीय जनता पार्टी की सोफी यूसुफ, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के गुलाम अहमद मीर, जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के निसार अहमद वानी, जम्मू कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के ज़फ़र अली, मानव रचना पार्टी के संजय कुमार धर, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के सुरिंदर सिंह और निर्दलीय उम्मीदवार इम्तियाज अहमद राथर, रिद्वाना सनम, रियाज अहमद भट, जुबैर मसूद, शम्स ख्वाजा, अली मोहम्मद वानी, गुलाम मोहम्मद वानी, कासिर अहमद शेख, मंजूर अहमद खान और मिर्जा सज्जाद हुसैन बेग चुनाव मैदान में है. उधर, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बीच ट्वीट कर सभी को बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट किया, सभी जीतने वालों को बधाई, लेकिन सभी हारने वाले हारे नहीं हैं. हम हार की विस्तृत व्याख्या करेंगे, जिसके बाद नतीजों को लेकर अपनी राय सामने रखेंगे. उन्होंने कहा कि काउंटिंग जारी है, प्रक्रिया पूरी होने के बाद VVPAT मशीन से मिलान होने का इंतजार करें.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मोदी बोले- जैसे-जैसे ”गालियों की डोज” बढ़ रही है, वैसे-वैसे जनता के ”प्यार की डोज” भी बढ़ रहीप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि विरोधियों की ''गाली की डोज'' जैसे..जैसे बढ़ रही है, वैसे वैसे जनता के ''प्यार और विश्वास की डोज'' भी बढ़ रही है। मोदी ने यहां एक चुनावी जनसभा में कहा, ''जैसे-जैसे विरोधियों द्वारा गालियों की डोज बढ़ रही है, जनता मुझ पर अपने प्यार और विश्वास की डोज भी बढ़ाती चल रही है।
Read more »
बिना पैसे दिए किराये पर लें कार, Hyundai ने शुरू की ये सर्विस– News18 हिंदीदेश की दूसरी बड़ी कारमेकर हुंडई मोटर ने कार लीजिंग की सर्विस शुरू की है
Read more »
मोबाइल फोन टावर पर चढ़ गया शराबी और चिल्लाने लगा 'मोदी को बुलाओ-मोदी को बुलाओ'जौनपुर में हुई घटना. युवक पीएम नरेंद्र मोदी के वहां न आने पर बार-बार टावर से नीचे कूद जाने की धमकी दे रहा था. घटना की जानकारी होने पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: मोदी मैजिक तय करेगा अंतिम चरण का परिणाम?– News18 हिंदीउत्तर प्रदेश में अंतिम चरण की जिन 13 सीटों पर वोट डाले जाने हैं, उनमें 5 सीटें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संसदीय क्षेत्र वाराणसी और उसके आस-पास की हैं. ऐसे में बीजेपी उम्मीदवार मोदी मैजिक के सहारे चुनाव जीतने की उम्मीद लगाए बैठे हो तो वहीं गठबंधन प्रत्याशी जातीय गणित के सहारे मोदी मौजिक को चुनौती देने की कोशिश में लगे हैं. बात करें वाराणसी की तो यहां कांग्रेस के अजय राय हो या गठबंधन की शालिनी यादव दोनों में कोई भी पीएम मोदी को चुनौती देता नजर नहीं आ रहा है. लेकिन बाकि सीटों पर हालात ऐसे नहीं हैं.
Read more »
मोदी की केदारनाथ यात्रा पर TMC को आपत्ति, चुनाव आयोग से एक्शन लेने की मांग
Read more »
Election 2019: विवादों में PM मोदी की केदारनाथ यात्रा, TMC ने EC से की शिकायत, कहा- यह आचार संहिता का उल्लंघनपीएम मोदी की केदारनाथ यात्रा पर विवाद हो गया है. तृणमूल कांग्रेस ने पीएम मोदी की यात्रा को आचार संहिता का उल्लंघन बताया है और इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है. वहीं पीएम मोदी आज बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर हैं. चुनाव आयोग को रविवार को लिखे पत्र में तृणमूल कांग्रेस ने कहा, आखिरी चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार 17 मई 2019 को शाम 6 बजे खत्म हो गया था लेकिन पीएम मोदी की केदारनाथ यात्रा को बीते 2 दिनों से लोकल और राष्ट्रीय मीडिया द्वारा टेलीविजन पर प्रसारित किया जा रहा है. यह आदर्श आचार संहिता का बड़ा उल्लंघन है.
Read more »
मोदी की वापसी के अनुमान को लेकर पाकिस्तान की मीडिया में भी हलचललोकसभा चुनाव के नतीजों पर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की निगाहें भी टिकी हैं। LokSabhaResults Results2019 ResultsWithAmarUjala LokSabhaElections2019 INCIndia RahulGandhi BJP4India Pakistan ImranKhanPTI PTIofficial
Read more »
Haryana Election Result 2019 Live Updates: शुरुआती रुझानों में बीजेपी को 6 सीट और कांग्रेस को 2 सीटHaryana Elections Results 2019 Updates, News: हरियाणा समेत देश के सभी राज्यों में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के लिए वोटों की गिनती शुरू (Haryana Elections Result) हो गई है. सभी को रिजल्ट (Haryana Elections Result 2019) का इंतजार है. हरियाणा की कुल 10 लोकसभा (Haryana Lok Sabha) सीटों पर छठे चरण में 12 मई को वोटिंग हुई थी. यहां मुख्य मुकाबला बीजेपी, आईएनएलडी और कांग्रेस के बीच है. इस राज्य में जीत के मायने हर पार्टी के लिए बेहद खास है. NDTV के पोल ऑफ एग्जिट पोल्स (Poll of Exit Poll 2019) के अनुसार हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से बीजेपी को 8 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं कांग्रेस को 2 सीटें मिल सकती हैं. इसके अलावा आईएनएलडी और आप गठबंधन का खाता नहीं खुल पाने की संभावना है. अन्य एग्जिट पोल्स की बात करें तो India TV और CNX के एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को 9 और कांग्रेस को 1 सीट मिल (Elections Result 2019) सकती है. हरियाणा के स्थानी, चैनल टोटल हरियाणा के अनुसार बीजेपी राज्य की 10 में से 10 सीटें हासिल कर सकती है. जबकि कांग्रेस व अन्य दल खाली हाथ रहने की संभावना है.
Read more »
