Election 2019: विवादों में PM मोदी की केदारनाथ यात्रा, TMC ने EC से की शिकायत, कहा- यह आचार संहिता का उल्लंघन Election2019 Electionswithndtv
खास बातेंनई दिल्ली: पीएम मोदी की केदारनाथ यात्रा पर विवाद हो गया है. तृणमूल कांग्रेस ने पीएम मोदी की यात्रा को आचार संहिता का उल्लंघन बताया है और इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है. वहीं पीएम मोदी आज बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर हैं.
चुनाव आयोग को रविवार को लिखे पत्र में तृणमूल कांग्रेस ने कहा, 'आखिरी चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार 17 मई 2019 को शाम 6 बजे खत्म हो गया था लेकिन पीएम मोदी की केदारनाथ यात्रा को बीते 2 दिनों से लोकल और राष्ट्रीय मीडिया द्वारा टेलीविजन पर प्रसारित किया जा रहा है. यह आदर्श आचार संहिता का बड़ा उल्लंघन है.' तृणमूल सांसद डेरेक ओब्रायन के हस्ताक्षर वाले पत्र में कहा गया, 'उन्होंने घोषणा करते हुए कहा, 'केदारनाथ मंदिर के लिए मास्टर प्लान तैयार है और उन्होंने केदारनाथ में मीडिया और वहां के लोगों को संबोधित किया. यह पूरी तरह से गलत और अनैतिक है.' ये भी पढ़ें: UP: मतदान से पहले ही उंगलियों पर जबरन लगाई गई स्याही, बोले- 'BJP वालों ने 500 रुपये देकर कहा किसी को बताना नहीं' टिप्पणियांउत्तराखंड बीजेपी द्वारा शनिवार को ट्वीट की गई फोटो में पीएम मोदी एक गुफा में ध्यान करते हुए दिखाई दिए थे. इस दौरान उन्होंने भगवा कपड़े पहने हुए थे. चुनाव आयोग ने पीएम मोदी को हिमालय जाने की अनुमति दी थी और कहा था कि अभी आचार संहिता लागू है. तृणमूल ने पत्र में लिखा, 'वोटरों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करने के लिए पीएम की हर मिनट की जानकारी को पब्लिक किया गया. मोदी-मोदी के नारे भी सुनाई दिए. ऐसा वोटों को प्रभावित करने के लिए किया गया. यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि चुनाव आयोग ने इस मुद्दे पर अपनी आंख और कानों को बंद कर रखा है.'
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ममता की इलाहाबाद दुरंतो की जगह चलेगी मोदी की हमसफर एक्सप्रेसनई ट्रेन सितंबर से इलाहाबाद-नई दिल्ली-इलाहाबाद दुरंतो एक्सप्रेस की जगह लेगी. इसका परिचालन सप्ताह में 4 दिन किया जायेगा.
Read more »
नवीन पटनायक ने की मोदी सरकार की तारीफ, क्या है इसके सियासी मायने?ओडिशा के मुख्यमंत्री (Naveen_Odisha ) नवीन पटनायक ने चक्रवात ‘फानी’ से निपटने में मदद के लिए केन्द्र की बीजेपी नीत एनडीए सरकार की तारीफ की है
Read more »
बिना पैसे दिए किराये पर लें कार, Hyundai ने शुरू की ये सर्विस– News18 हिंदीदेश की दूसरी बड़ी कारमेकर हुंडई मोटर ने कार लीजिंग की सर्विस शुरू की है
Read more »
PM मोदी की केदारनाथ यात्रा, चुनाव आयोग ने कहा- आचार संहिता अभी जारी हैलोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए गुरुवार को चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद पीएम मोदी ने धार्मिक यात्रा पर जाने का फैसला लिया. लेकिन उनकी यात्रा से पहले प्रधानमंत्री कार्यालय को याद दिलाया गया कि लोकसभा चुनाव 2019 के लिए लागू आदर्श आचार संहिता अभी भी प्रभावी है.
Read more »
pm narendra modi in kedarnath, live updates - उत्तराखंडः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के मुख्य सचिव उत्पल कुमार के साथ केदारनाथ में पुनर्विकास परियोजनाओं को लेकर बैठक की। | Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार अभियान समाप्त होने के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। बीते 2 सालों में यह चौथी बार है जब पीएम मोदी केदारनाथ पहुंचे हैं। साथ ही पीएम मोदी ने केदारनाथ में चल रहीं पुनर्विकास परियोजनाओं की समीक्षा भी की। पीएम मोदी इसके अलावा 19 मई को बदरीनाथ का भी दर्शन करेंगे। बता दें कि 19 मई को ही पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मतदान भी होना है। पीएम मोदी के उत्तराखंड यात्रा से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ...
Read more »
pm narendra modi in kedarnath, live updates - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड में केदारनाथ के पास एक पवित्र गुफा में ध्यान करते हुए। | Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार अभियान समाप्त होने के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। बीते 2 सालों में यह चौथी बार है जब पीएम मोदी केदारनाथ पहुंचे हैं। साथ ही पीएम मोदी ने केदारनाथ में चल रहीं पुनर्विकास परियोजनाओं की समीक्षा भी की। पीएम मोदी इसके अलावा 19 मई को बदरीनाथ का भी दर्शन करेंगे। बता दें कि 19 मई को ही पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मतदान भी होना है। पीएम मोदी के उत्तराखंड यात्रा से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ...
Read more »
मोदी की रेड कारपेट केदारनाथ यात्रा, सोशल मीडिया में उड़ रही है खिल्लीनई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पारंपरिक पहाड़ी परिधान में विश्वप्रसिद्ध केदारनाथ धाम पहुंचे। वहां उन्होंने बाबा केदारनाथ की पूजा के बाद पवित्र गुफा में ध्यान लगाया। हालांकि सोशल मीडिया पर मोदी की इस आध्यात्मिक यात्रा की जमकर खिल्ली उड़ाई जा रही है।
Read more »
मोदी की केदारनाथ यात्रा पर TMC को आपत्ति, चुनाव आयोग से एक्शन लेने की मांग
Read more »
मोदी की केदारनाथ यात्रा पर उठे सवाल, चुनाव आयोग की शरण में तृणमूल कांग्रेसनई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केदारनाथ यात्रा और उसके टीवी कवरेज पर सवाल उठ रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को चुनाव आयोग को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केदारनाथ मंदिर की यात्रा चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है।
Read more »
