अनवर इब्राहिम ने भारत के अल्पसंख्यकों और धार्मिक मुद्दों से जूझने की बात कही. अनवर इब्राहिम ने इस्लामी प्रचारक ज़ाकिर नाइक के प्रत्यर्पण से जुड़े सवाल का जवाब भी दिया और जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी को याद किया.
14 मिनट पहलेअनवर इब्राहिम ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु से मुलाक़ात की और साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की. भारत यात्रा के दौरान अनवर इब्राहिम ने 20 अगस्त को दिल्ली में 'इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स' के एक कार्यक्रम में शिरकत की.
इस कार्यक्रम में अनवर इब्राहिम ने भारत के अल्पसंख्यकों और धार्मिक मुद्दों से जूझने की बात कही. अनवर इब्राहिम ने इस्लामी प्रचारक ज़ाकिर नाइक के प्रत्यर्पण से जुड़े सवाल का जवाब भी दिया और जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी को भी याद किया. अनवर इब्राहिम ने कहा, ''मैं इस तथ्य से इनकार नहीं करूंगा कि भारत को भी अल्पसंख्यकों और धार्मिक भावनाओं को प्रभावित करने वाले मुद्दों से जूझना पड़ता है. लेकिन हमें उम्मीद है कि भारत अपनी सही भूमिका निभाता रहेगा.'' मलेशियाई प्रधानमंत्री ने कहा, ''मैंने प्रधानमंत्री मोदी से भी इसका ज़िक्र किया कि कुछ ऐसे साल थे जब नेहरू, झ़ोउ इनलाई, सुकर्णो, न्येरेरे जैसे नेता उपनिवेशवाद और साम्राज्यवाद के ख़िलाफ़ रहे और ग्लोबल साउथ के लिए खड़े रहे ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि हम मानवता, आज़ादी, पुरुषों और औरतों के सम्मान को पहचान सकें.''अनवर जब भारत आए तो पीएम मोदी ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में उनका स्वागत किया.दोनों नेताओं ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इस दौरान कई अहम समझौतों का एलान भी किया गया. इस मुलाकात से अलग एक दूसरे कार्यक्रम में भारत की तारीफ़ करते हुए अनवर इब्राहिम ने कहा, ''भारत मेरे लिए पहेली बना हुआ है. मैं छात्र नेता के तौर पर भारत कितनी ही बार आया हूं. एक युवा छात्र नेता के तौर पर एक बार मुझे प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से भी मिलने का मौक़ा मिला. एशिया के नौ युवा नेता उनसे कई मुद्दों पर सवाल कर रहे थे. नस्लभेद, भ्रष्टाचार, धार्मिक कट्टरता जैसे मुद्दों पर युवा नेताओं के पूछे कठिन सवालों पर इंदिरा गांधी का स्पष्ट और मातृत्व रुख़ देखने लायक था.''अनवर ने कहा, ''भारत वो देश है, जहां श्री अरबिंदो जैसे विचारक हुए, गांधी जैसे नेता हुए, जिन्होंने मानवता के लिए आज़ादी और इंसाफ़ की लड़ाई अलग तरह से लड़ी. आपके यहां जवाहर लाल नेहरू और मोहम्मद अली जिन्ना जैसे दिग्गज बुद्धिजीवी हुए जो अपने-अपने देशों में नेता बने. भारत में महान संत और नेता हुए. हममें से कइयों के लिए भारत इस क्षेत्र में लोकतंत्र और आशा की किरण है.''मलेशिया बीते कुछ सालों में एक दूसरी वजह से भी चर्चा में रहा है. इस्लामी प्रचारक ज़ाकिर नाइक मलेशिया में रहते हैं.ज़ाकिर नाइक पर भारत और बांग्लादेश में नफ़रत फैलाने और चरमपंथ को बढ़ावा देने के मामले भी दर्ज हैं. जिस पीस टीवी नेटवर्क पर ज़ाकिर नाइक का भाषण प्रसारित होता है, उस पर भारत समेत कुछ देशों में रोक लगाई गई थी.क्या इस दौरे में ज़ाकिर के प्रत्यर्पण से जुड़ा मुद्दा भी है? अनवर ने जवाब में कहा, ''सबसे पहली बात तो ये है कि मुद्दा नहीं उठा. कई साल पहले पीएम मोदी ने इस मुद्दे को उठाया था. मैं किसी एक शख़्स की बात नहीं कर रहा बल्कि अतिवाद की भावनाओं की बात कर रहा हूं. जिसमें किसी ठोस मामले में ऐसे सबूत हों जो बताते हों कि इसमें किसी व्यक्ति या संगठन ने कुछ अत्याचार या ग़लत किया हो.'' अनवर इब्राहिम ने कहा, ''हम आतंकवाद को नज़रअंदाज़ नहीं करेंगे. हम सख़्ती बरतते रहे हैं और भारत के साथ मिलकर आतंकवाद के ख़िलाफ़ काम करते रहे हैं. लेकिन मुझे नहीं लगता कि इस एक मामले से हमारे आगे के सहयोग और द्विपक्षीय रिश्तों पर असर होगा.''अनवर ने कहा- इससे फ़र्क़ नहीं पड़ता कि पीड़ित मुस्लिम, ईसाई, हिंदू और बौद्ध धर्म के लोग हों. वो सब इंसान हैं और हमारा ये कहना बहुत बुरा है कि कि सॉरी हम कुछ नहीं कर सकते.भारत मलेशिया के बीच क्या समझौते हुएआयुर्वेद और अन्य पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों के क्षेत्र में सहयोगमलेशिया को दो लाख मीट्रिक टन सफेद चावल का विशेष आवंटन मलेशियाई नागरिकों के लिए 100 अतिरिक्त आईटीईसी स्लॉट यानी तकनीक और आर्थिक क्षेत्र संबंधी कार्यक्रमों के लिए आवंटनभारत और मलेशिया संबंधमलेशिया में भारतीय मूल के लोगों की संख्या 27 लाख के क़रीब है, जो वहां की आबादी के क़रीब नौ फ़ीसदी हैं. मलेशिया में भारतीय मूल के 90 प्रतिशत लोग तमिल भाषी हैं. बाक़ी तेलुगू, मलयालम, पंजाबी, बंगाली, गुजराती, मराठी और अन्य भाषाएं बोलते हैं.जिन देशों से मलेशिया में सबसे ज़्यादा पर्यटक आते हैं, उनमें भारत टॉप देशों में शामिल है.नवंबर 2023 में अनवर इब्राहिम ने घोषणा की थी कि भारतीय नागरिक मलेशिया में बिना वीज़ा के आ सकते हैं और 30 दिनों तक रह सकते हैं. भारत मलेशिया को खनिज तेल, एल्मूनियम, मांस, लोहा और स्टील, तांबा, केमिकल, न्यूक्यिलर रिएक्टर, बॉइसल और मशीनी उपकरण निर्यात करता है. वहीं मलेशिया से भारत खनिज तेल, बिजली की मशीनें और उपकरण, पशुओं की चर्बी और वनस्पति फ़ैट, लकड़ी आदि आयात करता है.भारत के विदेश मंत्रालय के मुताबिक़, मलेशिया और भारत के बीच कारोबार क़रीब 19.5 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है.संयुक्त राष्ट्र में मोहम्मद महातिर, तस्वीर साल 2018 की है.जब साल 2019 में केंद्र सरकार ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया था तो जिन देशों ने इसका विरोध किया था, उनमें मलेशिया भी शामिल था. मलेशिया के तत्कालीन प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने सितंबर 2019 को संयुक्त राष्ट्र में कहा था, ''भारत ने कश्मीर पर क़ब्ज़ा कर रखा है.''इस बयान के बाद दोनों देशों के बीच ट्रेड वॉर जैसी स्थिति आ गई है. भारतीय कारोबारियों ने मलेशियाई तेल के बहिष्कार की बात कही थी. इसके बावजूद महातिर अपने बयान से पीछे नहीं हटे थे. महातिर मोहम्मद ने कहा था, ''हम मन से बोलते हैं और बोलकर पीछे नहीं हटते. हमने यही कहा है कि संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के हिसाब से इसका समाधान होना चाहिए. नहीं तो फिर संयुक्त राष्ट्र का क्या मतलब है?''महातिर ने तब कहा था, "मुझे ये देखते हुए बहुत अफ़सोस होता है कि खुद के धर्मनिरपेक्ष होने का दावा करने वाला भारत कुछ मुसलमानों को नागरिकता से वंचित कर रहा है. इस क़ानून की वजह से पहले से ही लोग मर रहे हैं तो अब इसे लागू करने की क्या ज़रूरत है जब लगभग 70 सालों से सभी एक नागरिक के तौर पर साथ रह रहे हैं."बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशितकोलकाता डॉक्टर रेप-हत्या मामले पर ममता की पार्टी में बाग़ी रुख़, अभिषेक बनर्जी की चुप्पी पर भी सवालउदयपुर में आपसी विवाद में चाक़ू से घायल हुए छात्र की मौत, शहर में कैसे हैं हालातदलित और आदिवासी संगठनों का आज भारत बंद, कई राज्यों में प्रशासन अलर्ट परपीएम मोदी इसी हफ़्ते जाएंगे यूक्रेन दौरे पर, लेकिन क्यों चेता रहे हैं रक्षा विशेषज्ञ कोलकाता डॉक्टर रेप मर्डर केस: सुप्रीम कोर्ट ने किया टास्क फ़ोर्स का गठन, प्रिंसिपल और पुलिस के बारे में पूछे ये सवालपाकिस्तान जाने वालों का दिल्ली के इस गुमनाम रेलवे स्टेशन से क्या है नाता? महाराष्ट्र के बदलापुर में दो बच्चियों के साथ कथित यौन शोषण के ख़िलाफ़ रेलवे ट्रैकों पर उतरी ग़ुस्साई भीड़, क्या है पूरा मामला?
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पीएम मोदी बोले- कम्युनल से अब सेक्युलर सिविल कोड की ओर जाना होगास्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर पीएम मोदी ने यूसीसी, बांग्लादेशी हिंदुओं और महिला सुरक्षा पर क्या कुछ कहा?
Read more »
मलेशिया के पीएम आज से भारत की तीन दिवसीय यात्रा परमलेशिया के पीएम आज से भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर
Read more »
मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम अपने पहले भारत दौरे पर दिल्ली पहुंचेमलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम अपने पहले भारत दौरे पर दिल्ली पहुंचे
Read more »
India-Malaysia: तीन दिवसीय दौरे पर मलयेशियाई पीएम अनवर भारत पहुंचे; कई समझौतों पर हस्ताक्षर की उम्मीदIndia-Malaysia: तीन दिवसीय दौरे पर मलयेशियाई पीएम अनवर भारत पहुंचे; कई समझौतों पर हस्ताक्षर की उम्मीद Malaysian PM Anwar Ibrahim to visit India on three days from today know all updates
Read more »
भारत आए मलेशिया प्रधानमंत्री का पीएम मोदी ने कुछ इस अंदाज में किया स्वागत, देखें तस्वीरेंभारत के विदेश मंत्रालय (एमईए) के बयान के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर मलेशिया प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम 19 से 21 अगस्त तक भारत की राजकीय यात्रा पर आए हैं.
Read more »
क्या जाकिर नाइक को भारत को सौंपेगा मलेशिया? सवाल पर दिल्ली दौरे पर आए पीएम अनवर इब्राहिम बोले- अगर सबूत दें तो...इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जब मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मलेशिया में रह रहे जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर नाइक के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मुहैया कराए जाएंगे तो इस पर कार्रवाई की जाएगी.
Read more »
