मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे विरोध प्रदर्शन से पहले शुक्रवार सुबह मुंबई पहुंच गए। मनोज जरांगे मुंबई के आजाद मैदान पर शुक्रवार को मराठा आरक्षण की मांग को लेकर एक दिवसीय भूख
मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे विरोध प्रदर्शन से पहले शुक्रवार सुबह मुंबई पहुंच गए। मनोज जरांगे मुंबई के आजाद मैदान पर शुक्रवार को मराठा आरक्षण की मांग को लेकर एक दिवसीय भूख हड़ताल का नेतृत्व करेंगे। सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ मनोज जरांगे ने बुधवार को जालना जिले के अपने गांव से मार्च शुरू किया था। शुक्रवार को मुंबई में प्रवेश करते ही वाशी में समर्थकों ने उनका स्वागत किया। उनके हजारों समर्थक पहले ही मुंबई पहुंच चुके हैं। मराठाओं को कुनबी के रूप में मान्यता देने की मांग 43 वर्षीय जरांगे अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के तहत मराठा समुदाय के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण की मांग कर रहे हैं। जरांगे ने कहा है कि उनके समर्थक शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करेंगे और गणेश उत्सव में कोई बाधा नहीं डालेंगे। जरांगे की मांग है कि सभी मराठों को कुनबी के रूप में मान्यता दी जाए। कुनबी एक कृषक वर्ग से जुड़ी जाति है, जो ओबीसी श्रेणी में शामिल है। जिससे उन्हें सरकारी नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण का फायदा मिलेगा। जालना पुलिस ने जरांगे और उनके समर्थकों पर 40 शर्तें लगाने के बाद उन्हें मार्च जारी रखने की अनुमति दी थी, जिसमें उन्हें कानून-व्यवस्था बनाए रखने, वाहनों की आवाजाही में बाधा न डालने और आपत्तिजनक नारे लगाने से बचने का निर्देश दिया गया। मुंबई पुलिस ने जरांगे को 29 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे के बीच आजाद मैदान में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति दी है। पुलिस ने कहा कि शाम 6 बजे सभी प्रदर्शनकारियों को वहां से चले जाना होगा।.
मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे विरोध प्रदर्शन से पहले शुक्रवार सुबह मुंबई पहुंच गए। मनोज जरांगे मुंबई के आजाद मैदान पर शुक्रवार को मराठा आरक्षण की मांग को लेकर एक दिवसीय भूख हड़ताल का नेतृत्व करेंगे। सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ मनोज जरांगे ने बुधवार को जालना जिले के अपने गांव से मार्च शुरू किया था। शुक्रवार को मुंबई में प्रवेश करते ही वाशी में समर्थकों ने उनका स्वागत किया। उनके हजारों समर्थक पहले ही मुंबई पहुंच चुके हैं। मराठाओं को कुनबी के रूप में मान्यता देने की मांग 43 वर्षीय जरांगे अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के तहत मराठा समुदाय के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण की मांग कर रहे हैं। जरांगे ने कहा है कि उनके समर्थक शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करेंगे और गणेश उत्सव में कोई बाधा नहीं डालेंगे। जरांगे की मांग है कि सभी मराठों को कुनबी के रूप में मान्यता दी जाए। कुनबी एक कृषक वर्ग से जुड़ी जाति है, जो ओबीसी श्रेणी में शामिल है। जिससे उन्हें सरकारी नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण का फायदा मिलेगा। जालना पुलिस ने जरांगे और उनके समर्थकों पर 40 शर्तें लगाने के बाद उन्हें मार्च जारी रखने की अनुमति दी थी, जिसमें उन्हें कानून-व्यवस्था बनाए रखने, वाहनों की आवाजाही में बाधा न डालने और आपत्तिजनक नारे लगाने से बचने का निर्देश दिया गया। मुंबई पुलिस ने जरांगे को 29 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे के बीच आजाद मैदान में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति दी है। पुलिस ने कहा कि शाम 6 बजे सभी प्रदर्शनकारियों को वहां से चले जाना होगा।
Maharashtra Manoj Jarange Devendra Fadnavis Protest Mumbai Azad Maidan India News In Hindi Latest India News Updates
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मराठा आरक्षण की लड़ाई... 27 अगस्त को मनोज जरांगे का ‘चलो मुंबई’ आह्वान, फडणवीस सरकार को चेतायामनोज जरंगे ने मराठा आरक्षण के लिए 27 अगस्त को ‘चालो मुंबई’ मार्च में शामिल होने का आह्वान किया है, जिसे उन्होंने 'आखिरी लड़ाई' बताया. जरंगे ने कहा कि यह मार्च सरकार पर दबाव बढ़ाएगा और 29 अगस्त से मुंबई के आजाद मैदान में शांतिपूर्ण प्रदर्शन होगा.
Read more »
मराठा आरक्षण मामला: मनोज जरांगे मुंबई रवाना, बोले- गणेश उत्सव में कोई बाधा न आए, यह सुनिश्चित करेंगे समर्थकमराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे बुधवार को मुंबई के लिए रवाना हो गए। उन्होंने दोहराया कि वह 29 अगस्त से मुंबई में आंदोलन शुरू करेंगे और उनका आंदोलन शांतिपूर्ण रहेगा। उन्होंने
Read more »
जिद पर अड़े मनोज जरांगे मुंबई रवाना, महाराष्ट्र सरकार का पुणे में करेगी मीटिंग, एकनाथ शिंदे ने की ये अपीलMaratha Reservation News: महाराष्ट्र में गणेशोत्सव के आगाज के साथ मनोज जरांगे पाटिल ने एक बार फिर से मराठा आरक्षण का मुद्दा फिर से उठा दिया है। जरांगे मुंबई में आवाज बुलंद करने की मांग पर अड़े हुए हैं। गणेशोत्सव को देखते हुए सरकार ने उनसे ऐसा नहीं करने की अपील की है। जरांगे फडणवीस पर निशाना साध रहे...
Read more »
मुंबई में आंदोलन शुरू करने पर अड़े जरांगे, सरकार ने बातचीत के लिए भेजा प्रतिनिधिमंडलमराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे बुधवार को मुंबई के लिए रवाना हो गए। वह 29 अगस्त से मुंबई में अपना आंदोलन शुरू करने पर अड़े हुए हैं। इसे देखते हुए सरकार ने एक प्रतिनिधिमंडल को उनसे मुलाकात करने के लिए भेजा है। जालना जिले में अपने पैतृक गांव अंतरवाली सराटी में जरांगे ने मीडिया से कहा कि उनके समर्थक शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन...
Read more »
मराठा आरक्षण : मनोज जरांगे पाटिल के नेतृत्व में 29 अगस्त को मुंबई में बड़ा आंदोलन, आजाद मैदान में जुटने लगे समर्थकमराठा आरक्षण : मनोज जरांगे पाटिल के नेतृत्व में 29 अगस्त को मुंबई में बड़ा आंदोलन, आजाद मैदान में जुटने लगे समर्थक
Read more »
भास्कर अपडेट्स: मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे मुंबई पहुंचे, सैंकड़ों गाड़ियों का काफिला साथBreaking News LIVE Updates; Delhi College Blast Threat | Kashmir Mumbai Newsमिजोरम में भीख मांगना अब अपराध होगा। इसके लिए विधानसभा में बिल पास हो गया है। मिजोरम में भिखारियों की संख्या बहुत कम है। लेकिन सैरांग-सिहमुई में रेलवे स्टेशन शुरू होने के बाद राज्य में बाहर से भिखारियों के आने की आशंका है। यह...
Read more »
