West Bengal Voter List Manipulation Controversy; Mamata Banerjee Vs BJP.
बंगाल में भी यही चाल चलेंगे; भतीजे अभिषेक बोले- भाजपा में जाने की बातें अफवाहपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कोलकाता में कहा, 'भाजपा ने दिल्ली और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव फर्जी वोटों के जरिए जीता। इसमें चुनाव आयोग ने मदद की।' ममता ने कहा- भाजपा नेताओं ने चुनाव आयोग के ऑफिस में बैठकर ऑनलाइन फर्जी मतदाता सूची बनाई है। उन्होंने पश्चिम बंगाल के हर जिले में फर्जी मतदाताओं को जोड़ा है। ज्यादातर वोटर गुजरात और हरियाणा से हैं। महाराष्ट्र और दिल्ली में विपक्ष इन तथ्यों का पता नहीं लगा पाया। उन्होंने कहा- मैं बंगाल के लोगों से अपील करती हूं कि वे वोटर लिस्ट की जांच करें। किसी भी दिन NRC और CAA के नाम पर सही वोटर्स के नाम हटाए जा सकते हैं। भाजपा ऐसा करके किसी तरह TMC को हराना चाहती है। ममता ने वोटर लिस्ट की जांच के लिए पार्टी स्तर पर कमेटी भी बनाई है। ममता ने यह बात पार्टी कार्यकर्ताओं की एक मीटिंग में कही। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वोटर लिस्ट सही करने और फर्जी वोटर हटाने को लेकर EC ऑफिस के सामने धरना दूंगी। अगर मैं नंदीग्राम में 26 दिन की भूख हड़ताल कर सकती हूं, तो EC के खिलाफ भी आंदोलन शुरू कर सकती हूं।ममता बनर्जी ने अमेरिका से भारतीयों को जंजीरों में जकड़कर वापस भेजने पर केंद्र सरकार का निंदा की। उन्होंने कहा- चुनाव आते ही भाजपा घुसपैठ की बात करती है, लेकिन हमारे नागरिकों को अमेरिका से जंजीरों में जकड़कर वापस भेजा जाता है। यह देश के लिए शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि जब कोलंबिया अपने नागरिकों के लिए विमान भेज सकता है तो भारत ने ऐसा क्यों नहीं किया।ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 2026 में विधानसभा चुनाव होंगे। राज्य की 294 विधानसभा सीटों में से पार्टी ने इस बार 215 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है। हमारी कोशिश होगी कि लोकसभा की तरी विधानसभा में भी भाजपा को कम से कम सीटों पर रोका जाए। 2021 विधानसभा चुनाव में TMC ने 213 सीटें जीती थीं। वहीं भाजपा को 77 सीटें हासिल हुई थी।ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस महासचिव अभिषेक बनर्जी ने उनके भाजपा में शामिल होने की खबरों को अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि मैं TMC का वफादार सिपाही हूं और ममता बनर्जी मेरी नेता हैं। जो लोग कह रहे हैं कि मैं भाजपा में शामिल हो रहा हूं, वे झूठ फैला रहे हैं। सिर कटने पर भी मैं ममता बनर्जी जिंदाबाद कहूंगा।नेताओं की बयानबाजी पर अभिषेक ने कहा- मुकुल रॉय और सुवेंदु अधिकारी जैसे धोखेबाजों को मैंने पिछले चुनाव से पहले पहचाना था। अगर आपको लगता है कि आप सांसद, विधायक या ब्लॉक अध्यक्ष हैं तो आपको ऐसी बातें बोलने की छूट है जो पार्टी को नीचा दिखाती हैं तो आप गलत हैं। ऐसा करने वालों की पहचान हो चुकी है। उन्होंने कहा- मतभेद भूलकर जनता के काम पर ध्यान दें। साजिशों में शामिल होने का कोई मतलब नहीं है। जो लोग वाट्स ऐप ग्रुप की राजनीति कर रहे हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि इस तरह की कोशिशें कामयाब नहीं होंगी।भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में 26 साल बाद सरकार बनाई है। हालिया विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 48 और आम आदमी पार्टी ने 22 सीटें जीती थीं। वहीं, कांग्रेस पिछले दो चुनावों की तरह अपना खाता भी नहीं खोल सकी थी।फर्जी वोटरों के आरोप से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें.
..AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा- दिल्ली में भाजपा ने ऑपरेशन कमल शुरू कर दिया है। वे इस बार फर्जी वोटिंग के सहारे जीतने का प्लान बना रहे हैं। पूर्व CM ने कहा- पिछले 15 दिनों में वोटर्स के आंकड़ों में गड़बड़ी देखने को मिली है।राहुल बोले- महाराष्ट्र चुनाव में वोटर्स लिस्ट में फर्जीवाड़ा हुआ, इलेक्शन कमीशन से वोटर्स का डेटा मांगा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में फर्जी तरीके से वोटर्स जोड़े जाने का आरोप लगाया। राहुल ने दिल्ली में शिवसेना सांसद संजय राउत और NCP-SP सांसद सुप्रिया सुले के साथ जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।आतिशी का प्रदर्शन; प्रवेश वर्मा बोले- शीशमहल की जांच होगी, CAG रिपोर्ट पर चर्चाहिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी, कश्मीर में लैंडस्लाइड:जींद में रूक-रूक कर हो रही बूंदाबांदीसहारनपुर में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी हुईबिलासपुर में दिन का तापमान सामान्य से कममार्च के पहले सप्ताह बारिश के आसार, फिर गर्मीथानेश्वरस्थान मंदिर में सुबह 5 बजे से जलाभिषेक शुरू
BJP Election Commission Fake Voter List West Bengal Voter List Trinamool Congress (TMC) Abhishek Banerjee
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Delhi Election: ‘दिल्ली के दिल में मोदी हैं’, भाजपा की प्रचंड जीत पर अमित शाह समेत दिग्गजों ने दी बधाईPolitical Leaders reacts on Delhi Election BJP Victory Delhi Election: ‘दिल्ली के दिल में मोदी हैं’, भाजपा की प्रचंड जीत पर बोले अमित शाह, पढ़ें, किस नेता ने क्या कहा दिल्ली एनसीआर
Read more »
दिल्ली विधानसभा चुनाव: दलबदलुओं की किस्मतदिल्ली विधानसभा चुनाव में दलबदलुओं की किस्मत में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। भाजपा से आप और कांग्रेस में आए कई उम्मीदवार हार गए, जबकि कुछ ने जीत दर्ज की।
Read more »
लजपत नगर के लोग दिल्ली चुनाव परिणाम पर क्या कहते हैं?दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद लज्पत नगर के लोगों से उनके नये सरकार के बारे में उनके विचार जानने की कोशिश की गई है।
Read more »
दिल्ली विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या घटतीदिल्ली की आठवीं विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या घटकर केवल पांच हो गई है। भाजपा ने सत्ता में वापसी की है और 48 सीटें जीती हैं।
Read more »
भाजपा ने दिल्ली में 27 साल बाद जीत दर्ज की.भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली में 27 साल बाद जीत दर्ज की है.
Read more »
कपिल मिश्रा दिल्ली में मंत्री पद की शपथ लेंगे27 साल के लंबे इंतजार के बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। कपिल मिश्रा, जो पूर्वी दिल्ली से विधायक बने हैं, मंत्री पद की शपथ लेंगे।
Read more »
