27 साल के लंबे इंतजार के बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। कपिल मिश्रा, जो पूर्वी दिल्ली से विधायक बने हैं, मंत्री पद की शपथ लेंगे।
27 साल के लंबे इंतजार के बाद आज दिल्ली में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है। शालीमार बाग से विधायक बनीं रेखा गुप्ता के साथ छह विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। इनमें कपिल मिश्रा का नाम भी शामिल है। कपिल मिश्रा भी आज मंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्होंने करावल नगर से दूसरी बार जीत हासिल की है। अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहने वाले कपिल मिश्रा भाजपा से पहले आम आदमी पार्टी में भी रह चुके हैं। कपिल मिश्रा का जन्म पूर्वी उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में 13 नवंबर 1980 को हुआ था। उनकी
मां अन्नपूर्णा मिश्रा भाजपा नेता रही हैं। वे पूर्वी दिल्ली नगर निगम की मेयर भी रहीं। भाजपा में कपिल मिश्रा को हिंदुत्व के बड़े चेहरे के रूप में देखा जाता है। कपिल मिश्रा ने भाजपा के टिकट से करावल नगर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के मनोज कुमार त्यागी को 23,355 वोटों से हराया। आम आदमी पार्टी की सरकार में मंत्री रहे हैं कपिल मिश्रा अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहने वाले कपिल मिश्रा को 2015 में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली सरकार में जल और पर्यटन मंत्री बनाया गया था। लेकिन केजरीवाल और सत्येंद्र जैन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने के बाद उन्हें मंत्रालय हटा दिया गया था। आप से बगावत के बाद भाजपा में पहुंचे कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल पर 2 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का आरोप लगाया था। जिसकी शिकायत उन्होंने एसीबी में भी शिकायत की थी। लेकिन मिश्रा इसे साबित करने में असफल रहे। जिसके बाद कपिल मिश्रा को आम आदमी पार्टी ने पहले मंत्री पद से हटाया और उसके बाद पार्टी से भी बाहर कर दिया। 2019 में कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी को छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था
भाजपा कपिल मिश्रा दिल्ली सरकार मंत्री आम आदमी पार्टी हिंदुत्व
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्रीरेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनीं। वे 20 फरवरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।
Read more »
रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्रीभाजपा नेता रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं। आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। रेखा गुप्ता गुरुवार को रामलीला मैदान में मंत्री पद की शपथ लेंगी।
Read more »
रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, गुरुवार को रामलीला मैदान में होगी शपथरेखा गुप्ता दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री होंगी। वह गुरुवार को सीएम पद की शपथ लेंगी। शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में होगा।
Read more »
Delhi CM Oath Ceremony: रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्री भी लेंगे शपथ, प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा का नाम शामिलDelhi Swearing in Ceremony दिल्ली की बीजेपी सरकार में आज रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री के साथ छह नेता दिल्ली कैबिनेट के मंत्री पद की शपथ लेंगे। ताजा जानकारी के अनुसार प्रवेश वर्मा आशीष सूद मनजिंदर सिंह सिरसा रविंद्र इंद्राज कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह मंत्री पद की शपथ लेंगे। चर्चा है कि विजेंद्र गुप्ता को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता...
Read more »
रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम, जानिए उनके मंत्रिमंडल में कौन-कौन शामिल होंगेरेखा गुप्ता गुरुवार दोपहर को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनींगी. उनके साथ 6 अन्य चेहरे भी मंत्री पद की शपथ लेंगे.
Read more »
कपिल मिश्रा को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मंत्रिमंडल में जगहदिल्ली की राजनीति में कपिल मिश्रा का सफर, आम आदमी पार्टी से बीजेपी में शामिल होकर मंत्री बनने तक
Read more »
