मणिपुर में कोरोना के 14 नए मामले, कुल मामले बढ़कर 20 हुए

United States News News

मणिपुर में कोरोना के 14 नए मामले, कुल मामले बढ़कर 20 हुए
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 52 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 24%
  • Publisher: 51%

मणिपुर में कोरोना के 14 नए मामले, कुल मामले बढ़कर 20 हुए

इंफाल, 17 जून । मणिपुर के तीन जिलों में मंगलवार को कोविड-19 के 14 नए मामले की पुष्टि हुई, जिसके बाद मणिपुर में कुल मामलों की संख्या 34 हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि इंफाल पश्चिम जिले में आठ लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई, जबकि इंफाल पूर्व और बिष्णुपुर जिले में तीन-तीन लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार को कुल 34 मामलों में से 22 मामले इंफाल पश्चिम जिले में, छह इंफाल पूर्व जिले में, चार बिष्णुपुर में, एक-एक मामला थौबल और काकचिंग जिले में सामने आया। सभी पांच जिले इंफाल घाटी क्षेत्र में आते हैं।इससे पहले, 9 जून को मणिपुर में 23 वर्षीय एक महिला में कोविड-19 की पुष्टि हुई, जो कोरोना वायरस संक्रमण की मौजूदा लहर में पूर्वोत्तर राज्य में ऐसा पहला मामला था। मणिपुर स्वास्थ्य सेवा निदेशक डॉ.

चाम्बो गोनमेई ने बताया कि महिला बिष्णुपुर जिले की रहने वाली है और उसमें कोविड जैसे लक्षण विकसित हुए थे।गोनमेई ने बताया कि उसके नमूनों की जांच 5 जून को इंफाल के एक निजी क्लिनिक में की गई थी और नतीजे 9 जून को आए। उन्होंने लोगों से देश के अन्य हिस्सों में संक्रमण के प्रसार को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की। ​इस बीच, मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने सोमवार को राजभवन में कोविड-19 समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मुख्य सचिव प्रशांत कुमार सिंह, राज्य स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी शामिल हुए। राजभवन के एक अधिकारी की मानें तो इस बैठक में स्वास्थ्य अधिकारियों ने राज्यपाल को राज्य की तैयारियों के बारे में जानकारी दी थी, जिसमें निदान, सुरक्षात्मक उपकरण, ऑक्सीजन की आपूर्ति, आईसीयू और आइसोलेशन वार्ड, आवश्यक दवाएं और आईडीएसपी-आईएचआईपी पोर्टल शामिल था।--आईएएनएसपीएसके/एबीएम Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बेंगलुरु में कोरोना से एक मरीज की मौत, कर्नाटक में सक्रिय मामले बढ़कर 38 हुएबेंगलुरु में कोरोना से एक मरीज की मौत, कर्नाटक में सक्रिय मामले बढ़कर 38 हुएबेंगलुरु में कोरोना से एक मरीज की मौत, कर्नाटक में सक्रिय मामले बढ़कर 38 हुए
Read more »

425 एक्टिव केस, 7 मरीजों की मौत... महाराष्ट्र में एक बार फिर से डराने लगी कोरोना की रफ्तार425 एक्टिव केस, 7 मरीजों की मौत... महाराष्ट्र में एक बार फिर से डराने लगी कोरोना की रफ्तारमहाराष्ट्र में कोरोना के मामले फिर बढ़ रहे हैं। गुरुवार को 76 नए मरीज मिले हैं। जनवरी से अब तक 597 मामले दर्ज हुए हैं। फिलहाल 425 मरीज सक्रिय हैं।
Read more »

राजस्थान में कोरोना के 15 नए मामले दर्ज, जयपुर से मिले सात मरीजराजस्थान में कोरोना के 15 नए मामले दर्ज, जयपुर से मिले सात मरीजराजस्थान में कोरोना के 15 नए मामले दर्ज, जयपुर से मिले सात मरीज
Read more »

नोएडा में कोरोना के 14 नए मामले, स्वास्थ्य विभाग सतर्कनोएडा में कोरोना के 14 नए मामले, स्वास्थ्य विभाग सतर्कनोएडा में कोरोना के 14 नए मामले, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
Read more »

महाराष्ट्र में कोरोना के 59 नए मामले दर्ज, सक्रिय मरीजों की संख्या 494महाराष्ट्र में कोरोना के 59 नए मामले दर्ज, सक्रिय मरीजों की संख्या 494महाराष्ट्र में कोरोना के 59 नए मामले दर्ज, सक्रिय मरीजों की संख्या 494
Read more »

दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 42 नए मामले, पूरे देश में 6,491 एक्टिवदिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 42 नए मामले, पूरे देश में 6,491 एक्टिवCorona/Covid News: दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 42 नए मामले, पूरे देश में 6,491 एक्टिव केस
Read more »



Render Time: 2026-04-01 18:46:32