425 एक्टिव केस, 7 मरीजों की मौत... महाराष्ट्र में एक बार फिर से डराने लगी कोरोना की रफ्तार

Maharashtra Corona Cases News

425 एक्टिव केस, 7 मरीजों की मौत... महाराष्ट्र में एक बार फिर से डराने लगी कोरोना की रफ्तार
महाराष्ट्र समाचारमहाराष्ट्र न्यूजमहाराष्ट्र कोरोना केस
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 19 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 42%
  • Publisher: 51%

महाराष्ट्र में कोरोना के मामले फिर बढ़ रहे हैं। गुरुवार को 76 नए मरीज मिले हैं। जनवरी से अब तक 597 मामले दर्ज हुए हैं। फिलहाल 425 मरीज सक्रिय हैं।

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना एक बार फिर से डराने लगा है। राज्या में गुरुवार को कोरोना के 76 नए मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, राज्य में 1 जनवरी से अब तक दर्ज मामलों की कुल संख्या 597 हो गई है। वर्तमान में 425 सक्रिय मरीज हैं जबकि 165 मरीज ठीक हो चुके हैं। विज्ञप्ति में कहा गया है कि जनवरी से सात मरीजों की मौत हुई है, जिनमें से छह को अन्य बीमारियां थीं। वर्तमान में, महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के लिए आईएलआई और एसएआरआई सर्वेक्षण चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि राज्य में पर्याप्त कोरोना वायरस परीक्षण और उपचार सुविधाएं उपलब्ध हैं और लोगों को घबराना नहीं चाहिए।कहां कितने मरीज आएनए मामलों में से 27 मुंबई में, 21 पुणे में, 12 ठाणे नगर निगम की सीमा में, आठ कल्याण नगर निगम में, चार नवी मुंबई में, एक कोल्हापुर नगर निगम में, एक अहिल्यानगर नगर निगम में और दो रायगढ़ जिले में पाए गए। विभाग ने कहा कि जनवरी 2025 से मुंबई में रिपोर्ट किए गए मरीजों की कुल संख्या 379 है। जनवरी और फरवरी में एक-एक कोविड-19 पॉजिटिव मामला सामने आया, मार्च में कोई मामला सामने नहीं आया, अप्रैल में चार मामले पाए गए और मई में 373 मामले सामने आए।9,592 कोविड-19 परीक्षण किए गएजनवरी से राज्य में 9,592 कोविड-19 परीक्षण किए गए। अधिकारियों ने कहा कि सभी मरीज जो ठीक हुए हैं, वे हल्के संक्रमण से पीड़ित थे। मृतक मरीज हाइपोकैल्सेमिक दौरे के साथ नेफ्रोटिक सिंड्रोम, किडनी रोग, ब्रेन स्ट्रोक , डायबिटिक कीटोएसिडोसिस, इंटरस्टिशियल लंग डिजीज और मधुमेह जैसी बीमारियों से पीड़ित थे। विज्ञप्ति में कहा गया है कि अन्य राज्यों और कुछ अन्य देशों में भी कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या में छिटपुट वृद्धि देखी जा रही है।स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिए ये निर्देशस्वास्थ्य मंत्रालय ने अस्पतालों में आईसीयू बेड, ऑक्सीजन सप्लाई और अन्य जरूरी संसाधनों की तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और बार-बार हाथ धोने की सलाह दी है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जिन लोगों ने लंबे समय से बूस्टर डोज नहीं ली है, उन्हें वैक्सीन लेने पर विचार करना चाहिए।नए वेरिएंट्स पर क्या है एक्सपर्ट्स की राय?हाल ही में NB.

1.8.1 और LF.7 जैसे नए वेरिएंट्स का पता चला है, लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन और भारतीय स्वास्थ्य एजेंसियों के अनुसार, ये वेरिएंट्स पिछले ओमिक्रॉन वेरिएंट्स से ज्यादा संक्रामक या गंभीर नहीं हैं। दिल्ली एम्स के पूर्व निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा, “नया वेरिएंट JN.1, जो 2023 में सामने आया था, अब विश्व स्तर पर प्रमुख है। स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन सावधानी जरूरी है।”

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

महाराष्ट्र समाचार महाराष्ट्र न्यूज महाराष्ट्र कोरोना केस महाराष्ट्र कोरोना केस अपडेट महाराष्ट्र कोविड-19 Maharashtra News Maharashtra News In Hindi Maharashtra Covid Case Covid Case In Maharashtra

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ओडिशा के KIIT में मृत पाई गई 18 साल की नेपाली स्टूडेंट, 90 दिनों में दूसरा ऐसा मामला...ओडिशा के KIIT में मृत पाई गई 18 साल की नेपाली स्टूडेंट, 90 दिनों में दूसरा ऐसा मामला...90 दिनों से भी कम समय में यह दूसरी बार है जब KIIT में इसी तरह की परिस्थितियों में एक नेपाली छात्रा की मौत हुई है.
Read more »

किसी को चाहिए एक जीत, कोई एक हार से बाहर... IPL शुरू होते ही फंसने वाला है प्लेऑफ का पेंचकिसी को चाहिए एक जीत, कोई एक हार से बाहर... IPL शुरू होते ही फंसने वाला है प्लेऑफ का पेंचआईपीएल 2025 की शुरुआत कल यानी कि 17 तारीख से एक बार फिर हो रही है। इस लीग के शुरू होते ही प्लेऑफ का पेंच एक बार फिर से फंसने वाला है।
Read more »

RR vs PBKS मैच में भारतीय सेना को दिया गया खास ट्रिब्यूट... टॉस पर श्रेयस अय्यर ने ये कहकर जीत लिया दिलRR vs PBKS मैच में भारतीय सेना को दिया गया खास ट्रिब्यूट... टॉस पर श्रेयस अय्यर ने ये कहकर जीत लिया दिलआईपीएल 2025 की एक बार फिर से शुरुआत हो चुकी है। पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबले में भारतीय सेना के सम्मान में भारतीय सेना ने एक खास कदम उठाया।
Read more »

बेंगलुरु में कोरोना से एक मरीज की मौत, कर्नाटक में सक्रिय मामले बढ़कर 38 हुएबेंगलुरु में कोरोना से एक मरीज की मौत, कर्नाटक में सक्रिय मामले बढ़कर 38 हुएबेंगलुरु में कोरोना से एक मरीज की मौत, कर्नाटक में सक्रिय मामले बढ़कर 38 हुए
Read more »

देश में कोरोना से 10 की मौत, 1045 एक्टिव केस: एक हफ्ते में 787 नए मामले आए; महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 5 मौ...देश में कोरोना से 10 की मौत, 1045 एक्टिव केस: एक हफ्ते में 787 नए मामले आए; महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 5 मौ...India JN.1 Variant Virus Outbreak Cases Tracker Update; Follow Mumbai KEM Hospital COVID Deaths, Hong Kong Thailand Singapore China COVID-19: JN.1 Variant Virus Symptoms & Treatment, Guidelines On Dainik Bhaskar
Read more »

Covid-19 Update: कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 1300 से ज्यादा, अब तक 14 लोगों की मौतेेंCovid-19 Update: कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 1300 से ज्यादा, अब तक 14 लोगों की मौतेेंCovid 19 Update 1321 active cases many deaths know all updates in hindi Covid-19 Update: कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 1300 से ज्यादा, अब तक 14 लोगों की मौतेे देश
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:01:31