महाराष्ट्र में कोरोना के 59 नए मामले दर्ज, सक्रिय मरीजों की संख्या 494

United States News News

महाराष्ट्र में कोरोना के 59 नए मामले दर्ज, सक्रिय मरीजों की संख्या 494
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

महाराष्ट्र में कोरोना के 59 नए मामले दर्ज, सक्रिय मरीजों की संख्या 494

मुंबई, 2 जून । महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड के 59 नए मामले सामने आए। मुंबई में सबसे अधिक 20 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि पुणे में 18, ठाणे में 4, पिंपरी-चिंचवड़, सातारा और कोल्हापुर में 2-2 और सांगली में 1 मरीज की पुष्टि हुई है। इसके अलावा, सोमवार को कुल 369 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। लेकिन, सक्रिय मामलों की संख्या अब बढ़कर 494 हो गई है।प्रदेश में जनवरी से अब तक कुल 12,011 सैंपलों की जांच की गई है, जिनमें से 873 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें से अकेले मुंबई में 483 मामले दर्ज किए गए। जनवरी से अब तक महाराष्ट्र में कोविड के चलते कुल 10 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इन सभी मृतकों को पहले से गंभीर बीमारियां थीं।मृतकों में एक मरीज को हाइपोकैल्सेमिक दौरे और नेफ्रोटिक सिंड्रोम था, दूसरे को कैंसर, तीसरे को सेरेब्रोवैस्कुलर डिजीज और दौरे आते थे। चौथे मरीज को डायबेटिक कीटोएसिडोसिस के साथ लोअर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन था। पांचवें को इंटरस्टिशियल लंग डिजीज , छठे को डायबिटीज थी और वह 2014 से लकवाग्रस्त था। सातवें मरीज को गंभीर एआरडीएस और डाइलेटेड एऑर्टिक रिगर्जिटेशन था। आठवें और नौवें मरीज को डायबिटीज थी, जिसमें से एक को हाई ब्लड प्रेशर भी था। दसवीं मृतक एक 47 वर्षीय महिला थीं, जिन्हें बुखार और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में कोविड मामलों की संख्या में समय-समय पर वृद्धि देखी जा रही है, जो केवल महाराष्ट्र तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्य राज्यों और कुछ देशों में भी इसी तरह की स्थिति देखी जा रही है। सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने, मास्क पहनने, भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचने और स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।--आईएएनएसपीएसके/एबीएम Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बेंगलुरु में कोरोना से एक मरीज की मौत, कर्नाटक में सक्रिय मामले बढ़कर 38 हुएबेंगलुरु में कोरोना से एक मरीज की मौत, कर्नाटक में सक्रिय मामले बढ़कर 38 हुएबेंगलुरु में कोरोना से एक मरीज की मौत, कर्नाटक में सक्रिय मामले बढ़कर 38 हुए
Read more »

Corona Virus: इस साल देश में कोरोना के सक्रिय मामले 1000 के पार, दिल्ली में 100 से ज्यादा लोग संक्रमितCorona Virus: इस साल देश में कोरोना के सक्रिय मामले 1000 के पार, दिल्ली में 100 से ज्यादा लोग संक्रमितCorona cases crossed 1000 for the first time in the country in 2025 । इस साल देश में कोरोना के सक्रिय मामले 1000 के पार, दिल्ली में 100 से ज्यादा लोग संक्रमित
Read more »

425 एक्टिव केस, 7 मरीजों की मौत... महाराष्ट्र में एक बार फिर से डराने लगी कोरोना की रफ्तार425 एक्टिव केस, 7 मरीजों की मौत... महाराष्ट्र में एक बार फिर से डराने लगी कोरोना की रफ्तारमहाराष्ट्र में कोरोना के मामले फिर बढ़ रहे हैं। गुरुवार को 76 नए मरीज मिले हैं। जनवरी से अब तक 597 मामले दर्ज हुए हैं। फिलहाल 425 मरीज सक्रिय हैं।
Read more »

राजस्थान में कोरोना के 15 नए मामले दर्ज, जयपुर से मिले सात मरीजराजस्थान में कोरोना के 15 नए मामले दर्ज, जयपुर से मिले सात मरीजराजस्थान में कोरोना के 15 नए मामले दर्ज, जयपुर से मिले सात मरीज
Read more »

UP Corona: यूपी में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, नोएडा में एक दिन में 19 नए मरीज, एक्टिव केसों की संख्या 59UP Corona: यूपी में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, नोएडा में एक दिन में 19 नए मरीज, एक्टिव केसों की संख्या 59UP Corona: उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, नोएडा में सबसे ज्यादा केस हैं. यूपी सरकार सतर्क है, जांच तेज हुई है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
Read more »

नोएडा में कोरोना के 14 नए मामले, स्वास्थ्य विभाग सतर्कनोएडा में कोरोना के 14 नए मामले, स्वास्थ्य विभाग सतर्कनोएडा में कोरोना के 14 नए मामले, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:58:48