मछुआरों के कल्याण को बढ़ावा देने के लिए 'एमएफसी 2025' एक ऐतिहासिक डिजिटल छलांग

विज्ञान News

मछुआरों के कल्याण को बढ़ावा देने के लिए 'एमएफसी 2025' एक ऐतिहासिक डिजिटल छलांग
प्रौद्योगिकीव्यापारराष्ट्रीय
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 37%
  • Publisher: 51%

मछुआरों के कल्याण को बढ़ावा देने के लिए 'एमएफसी 2025' एक ऐतिहासिक डिजिटल छलांग

"नई दिल्ली, 31 अक्टूबर । केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने शुक्रवार को हितधारकों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार मछुआरों को फायदा पहुंचाने के लिए ट्रांसपोंडर और टर्टल एक्सक्लूडर जैसे कई तरह के साइंटिफिक डिवाइस को मुफ्त में उपलब्ध करवा रही है।Advertisment उन्होंने मछुआरों और मछली कृषकों से एनएफडीपी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने का आग्रह किया, ताकि वे सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए जा रहे अवसरों का लाभ उठा सकें। केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने कोच्चि में समुद्री मत्स्य पालन जनगणना 2025 घरेलू गणना, व्यास-भारत और व्यास-सूत्र ऐप लॉन्च किया। एमएफसी 2025 का शुभारंभ राष्ट्रीय गणना प्रक्रिया के पूर्ण और ऐतिहासिक डिजिटल परिवर्तन का प्रतीक है। मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पुरानी कागज-आधारित विधियों से पूरी तरह अलग और आगे बढ़ते हुए एमएफसी 2025 अब तक का सबसे व्यापक, विस्तृत और भू-संदर्भित राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार करने के लिए डिजाइन किया गया है, जो साक्ष्य-आधारित योजना के लिए एक मजबूत आधार तैयार करेगा। एमएफसी 2025 को लेकर दी गई जानकारी के अनुसार, यह दक्षता और सटीकता के लिए डिजिटल दृष्टिकोण रीयल-टाइम, भू-संदर्भित डेटा कलेक्शन को सक्षम बनाता है, जिससे मैनुअल एरर की संभावना खत्म हो जाती है और डेटा प्रोसेसिंग में तेजी आती है। इसके अलावा, पूरे काम की निगरानी मल्टी-टायर वेब डैशबोर्ड और सुरवाइजरी ऐप के जरिए की जाती है, जिससे रीयल-टाइम प्रोग्रेस ट्रैकिंग, डेटा एक्यूरेसी, और जवाबदेही सुनिश्चित होती है। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पहली बार, गणना में कुल पारिवारिक आय, गृह स्वामित्व, बकाया देनदारियों और ऋण के स्रोतों जैसे महत्वपूर्ण संकेतकों पर विस्तृत जानकारी शामिल है। तटीय इलाकों में रहने वाली आबादी सामाजिक-आर्थिक स्थिति की गहन एवं विस्तृत समझ प्राप्त करने के लिए एमएफसी-2025 के दायरे का विस्तार किया गया है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि भविष्य में सरकार का हस्तक्षेप सटीक के साथ-साथ प्रभावशाली भी हो। इसके अलावा, मछली किसान उत्पादक संगठनों और स्वयं सहायता समूहों पर ध्यान केंद्रित करने वाली नई अनुसूचियां शुरू की गई हैं ताकि वैल्यू चेन को मजबूत किया जा सके। --आईएएनएस एसकेटी/ डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी."

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

प्रौद्योगिकी व्यापार राष्ट्रीय मछुआरों के कल्याण को बढ़ावा देने के लिए 'एमएफसी 2 न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जयशंकर ने यूरोपीय प्रतिनिधिमंडल से एफटीए पर चर्चा की, 2025 अंत तक समझौता लक्ष्यजयशंकर ने यूरोपीय प्रतिनिधिमंडल से एफटीए पर चर्चा की, 2025 अंत तक समझौता लक्ष्यजयशंकर ने यूरोपीय प्रतिनिधिमंडल से एफटीए पर चर्चा की, 2025 अंत तक समझौता लक्ष्य
Read more »

Bank Holidays November 2025: নভেম্বরে ১২দিন ছুটি! জেনে নিন কবে কবে বন্ধ ব্যাংক...Bank Holidays November 2025: নভেম্বরে ১২দিন ছুটি! জেনে নিন কবে কবে বন্ধ ব্যাংক...Bank will be closed for 12 days in November 2025
Read more »

गूगल का रेवेन्यू पहली बार 100 बिलियन डॉलर पार: सीईओ सुंदर पिचाई बोले- AI से जुड़े रेवेन्यू की वजह से ग्रोथ ...गूगल का रेवेन्यू पहली बार 100 बिलियन डॉलर पार: सीईओ सुंदर पिचाई बोले- AI से जुड़े रेवेन्यू की वजह से ग्रोथ ...Google Alphabet Revenue 2025 Record Update; गूगल और उसकी पेरेंट कंपनी अल्फाबेट ने 2025 की सितंबर तिमाही में 100 बिलियन डॉलर का रेवेन्यू कमाया है।
Read more »

फेज-1, मिथिलांचल-कोसी-मगध की 58 सीटों का हिसाब-किताब; NDA आगे: कांग्रेस-VIP की वजह से महागठबंधन कमजोर, मैथि...फेज-1, मिथिलांचल-कोसी-मगध की 58 सीटों का हिसाब-किताब; NDA आगे: कांग्रेस-VIP की वजह से महागठबंधन कमजोर, मैथि...Bihar Vidhan Sabha Election 2025 Survey Result.
Read more »

बिहार चुनाव में सबसे ज्यादा डिमांड योगी-अखिलेश की: कई सांसद-विधायक भी प्रचार में जुटे; अजय राय को कांग्रेस ...बिहार चुनाव में सबसे ज्यादा डिमांड योगी-अखिलेश की: कई सांसद-विधायक भी प्रचार में जुटे; अजय राय को कांग्रेस ...Uttar Pradesh BJP Leaders Campaign In Bihar Election 2025.
Read more »

ঐতিহ্যের মণ্ডপে নজর কাড়ছে রাজকীয় থেকে সাবেক প্রতিমা, চন্দননগরের শেষেই শুরু রিষড়ার...ঐতিহ্যের মণ্ডপে নজর কাড়ছে রাজকীয় থেকে সাবেক প্রতিমা, চন্দননগরের শেষেই শুরু রিষড়ার...Rishrah Jagadhatri Puja 2025 Visits Pandals and Idol timings
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:29:44