Devuthani Ekadashi 2025: हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी बहुत ही खास मानी जाती है. इस एकादशी से भगवान विष्णु 4 महीने की योगनिद्रा से जागते हैं और चातुर्मास का समापन होता है. तो चलिए जानते हैं कि इस दिन कौन कौन सी गलतियों से सावधान रहना चाहिए.
Devuthani Ekadashi 2025: एकादशी का व्रत भगवान विष्णु की पूजा के लिए सबसे खास माना जाता है. दरअसल, पूरे साल में 24 एकादशियां आती हैं जिसमें सबसे शुभ होती है देवउठनी एकादशी. यह दिन सबसे खास होता है क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जाग जाते हैं.
देवउठनी एकादशी को देव प्रबोधिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. यह एकादशी हर वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष को मनाई जाती है. इस बार देवउठनी एकादशी 1 नवबंर 2025, शनिवार को मनाई जाएगी. ज्योतिषियों के अनुसार, हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी बहुत ही खास मानी जाती है इसलिए इस दिन कुछ गलतियों से सावधान रहना चाहिए. आइए जानते हैं उनके बारे में.1. देवउठनी एकादशी के दिन बिना स्नान किए तुलसी माता को स्पर्श ना करें. वरना भगवान विष्णु की पूजा निष्फल मानी जाती है. 2. इसके अलावा, देवउठनी एकादशी पर शनिवार का साया भी रहेगा. इसलिए, इस दिन कोई लोहा, तेल, नमक, झाड़ू, काले तिल और चमड़े से बनी कोई भी चीज न खरीदें. 3. देवउठनी एकादशी के दिन चावल ना खाएं और साथ ही तुलसी के पत्ते ना तोड़ें. दरअसल, ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं. Advertisement 4. इसके अलावा, इस दिन बैंगन, पालक, शलगम आदि सब्जियों का सेवन करना निषेध माना गया है. 5. देवउठनी एकादशी का व्रत रखने वाले व्यक्ति को ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए और पूरे दिन-रात श्रीहरि का नाम-जप करना चाहिए. 6. देवउठनी एकादशी के दिन मांस-मदिरा, लहसुन-प्याज जैसे तामसिक भोजन से दूर बनाकर रखनी चाहिए वरना श्रीहरि नाराज हो जाते हैं.देवउठनी एकादशी पर शनिवार का संयोगज्योतिर्विदों के मुताबिक, 1 नवंबर को मनाई जाने वाली देवउठनी एकादशी के दिन शनिवार पड़ रहा है, जो कि किसी दुर्लभ संयोग से कम नहीं माना जा रहा है. मान्यताओं के अनुसार, इस दिन श्रीहरि के साथ शनिदेव की पूजा करने से जीवन की सभी परेशानियों से निजात मिल जाएगा. ---- समाप्त ---- ये भी देखें
Prabodhini Ekadashi Ekadashi Rules What Not To Do On Ekadashi Avoid Mistakes On Ekadashi Vishnu Awakening देवउठनी एकादशी नियम एकादशी पर क्या न करें तुलसी एकादशी देवोत्थान एकादशी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Devuthani Ekadashi 2025: देवउठनी एकादशी पर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय, मां लक्ष्मी लगा देंगी धन का अंबारDevuthani Ekadashi 2025: इस बार देवउठनी एकादशी का व्रत 1 नवंबर, शनिवार को रखा जाएगा. इस दिन श्रीहरि के साथ साथ माता तुलसी का पूजन करना बहुत ही शुभ माना गया है. तो चलिए जानते हैं कि देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी से जुड़े कौन से उपाय करने चाहिए.
Read more »
Devuthani Ekadashi 2025: देवउठनी एकादशी पर कल इस मुहूर्त में होगा श्रीहरि का पूजन, नोट कर लें टाइमिंगDevuthani Ekadashi 2025 Shubh Muhurat: 1 नवंबर को देवउठनी एकादशी का व्रत रख जाएगा. इस दिन भगवान विष्णु के पूजन का पहला मुहूर्त सुबह 11 बजकर 42 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 27 मिनट पर समाप्त होगा.
Read more »
Devuthani Ekadashi 2025 Daan Upay : देवउठनी एकादशी के दान और सरल उपाय, बरसेगी विष्णुजी की कृपा, आर्थिक संकट और समस्त बाधाएं होंगी दूरDevuthani Ekadashi Upay : देवउठनी एकादशी का हिंदू धर्म में खास महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की निद्रा से जागृत होते हैं और इसी के साथ चातुर्मास का भी अंत हो जाता है। ऐसे में देवउठनी एकादशी को कुछ खास उपाय और दान करना बहुत उत्तम फलदायी माना जाता है। इससे विष्णुजी की कृपा प्राप्त होती है, आर्थिक तंगी दूर हो सकती है और जीवन की बाधाओं से भी...
Read more »
Devuthani Ekadashi 2025: देवउठनी एकादशी के दिन क्या खाएं और क्या नहीं? जानें व्रत करने का सही नियमदेवउठनी एकादशी Devuthani Ekadashi 2025 1 नवंबर को मनाई जाएगी, जब भगवान विष्णु अपनी चार माह की योगनिद्रा से जागेंगे। इस कठोर व्रत को लेकर कई सारे नियम बनाए गए हैं, जिनका पालन बहुत जरूरी है, तो आइए उन नियमों को जानते हैं।
Read more »
Devuthani Ekadashi 2025: कल इतने बजे है देवउठनी एकादशी का ब्रह्म मुहूर्त, ये एक उपाय करने वाले होंगे धनवानDev Uthani Ekadashi 2025: देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु योग निद्रा से जागते हैं और शुभ कार्यों की शुरुआत होती है. इसी दिन विवाह-शादी जैसे मांगलिक कार्यों का शुभ मुहूर्त शुरू होता है. देवउठनी एकादशी का ब्रह्म मुहूर्त भी बहुत दिव्य होता है, जिसमें कुछ लाभकारी उपाय जरूर करने चाहिए.
Read more »
Devuthani Ekadashi 2025: देवउठनी एकादशी का व्रत कब करना रहेगा शुभ 1 या 2 नवंबर? पंचांग से जानें सही तिथिDevuthani Ekadashi 2025 Kab hai : देवउठनी एकादशी, जिसे देव प्रबोधिनी और देवोत्थान एकादशी के नाम से भी जाना जाता है, कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा से जागते हैं, जिससे शुभ कार्यों का आरंभ होता है। जानें देवउठनी एकादशी का व्रत कब करना शुभ...
Read more »
