भारी बारिश के बीच मुठभेड़ में इनामी नक्सली ढेर, इलाके में हड़कंप

Chhattisgarh Hindi News News

भारी बारिश के बीच मुठभेड़ में इनामी नक्सली ढेर, इलाके में हड़कंप
Chhattisgarh News In HindiChhattisgarhChhattisgarh Police
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 90 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 53%
  • Publisher: 51%

नक्सलियों के शहीदी सप्ताह के 28 जुलाई से 3 अगस्त तक आयोजित होने से पहले, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की ग्रेहाउंड पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी सफलता प्राप्त की है.

छत्तीसगढ़ और तेलंगाना पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त अभियान में 8 लाख रुपये के इनामी नक्सली को मार गिराया है. मुठभेड़ सुकमा और तेलंगाना की सीमा पर हुई.नक्सलियों के शहीदी सप्ताह के 28 जुलाई से 3 अगस्त तक आयोजित होने से पहले, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की ग्रेहाउंड पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान में गुरुवार को एक बड़ी सफलता प्राप्त की है.

सुकमा और तेलंगाना की सीमा पर हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में ग्रेहाउंड के जवानों ने एक इनामी नक्सली को मार गिराया है.आपको बता दें कि मारे गए नक्सली की पहचान नल्लामारी अशोक उर्फ विजेंद्र के रूप में की गई है, जो 8 लाख रुपये का इनामी नक्सली था. इस मुठभेड़ में और भी नक्सलियों के मारे जाने की संभावना है, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि मुठभेड़ स्थल से जवानों के लौटने के बाद ही पूरी जानकारी मिल पाएगी.वहीं बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के सीमावर्ती इलाके में नक्सलियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुकमा से DRG और तेलंगाना से ग्रेहाउंड्स पुलिस की टीम इस इलाके में सर्च अभियान के लिए निकली. गुंडाला मंडल के दामरातोगु के जंगलों में भद्रादि कोततागुडेम मुलुगू जिले के सीमा पर हुई मुठभेड़ में ग्रेहाउंड्स के जवानों और नक्सलियों के बीच लगभग 2 घंटे तक फायरिंग हुई. आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि नक्सलियों और जवानों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है. इस मुठभेड़ में ग्रेहाउंड्स के जवानों ने नल्लामारी अशोक उर्फ विजेंद्र को मार गिराया, जो लंबे समय से छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में सक्रिय था और कई बड़ी वारदातों में शामिल रहा था. इस पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने 8 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. नक्सलियों के शहीदी सप्ताह शुरू होने से पहले इस नक्सली कमांडर के मारे जाने से माओवादी संगठन को बड़ा नुकसान पहुंचा है.वहीं आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि तेलंगाना के सीमावर्ती इलाके में ग्रेहाउंड्स जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है. पुलिस पार्टी के लौटने के बाद ही पता चल पाएगा कि इस मुठभेड़ में नक्सलियों को कितना नुकसान पहुंचा है.गौरतलब है कि बस्तर में इन दिनों भारी बारिश हो रही है. बावजूद इसके नक्सलियों के शहीदी सप्ताह के बंद के आह्वान को लेकर तेलंगाना, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान भी नक्सलियों के खिलाफ अंदरूनी इलाकों में एंटी नक्सल ऑपरेशन चला रहे हैं. इस ऑपरेशन के दौरान जवानों को सफलता मिल रही है और बस्तर पुलिस ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Chhattisgarh News In Hindi Chhattisgarh Chhattisgarh Police Chhattisgarh News Today

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Doda Encounter: डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, घने जंगल में ऑपरेशन जारीDoda Encounter: डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, घने जंगल में ऑपरेशन जारीडोडा में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। जिले के गंडोह के सिनु इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी हो रही है।
Read more »

Doda Encounter: डोडा में मुठभेड़, एक आतंकी का सफाया, तेज बारिश के बीच घने जंगल में चल रहा ऑपरेशनDoda Encounter: डोडा में मुठभेड़, एक आतंकी का सफाया, तेज बारिश के बीच घने जंगल में चल रहा ऑपरेशनडोडा में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। जिले के गंदोह के सिनु इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी हो रही है।
Read more »

Doda Encounter: डोडा में मुठभेड़, तीन आतंकियों का सफाया, तेज बारिश के बीच घने जंगल में ऑपरेशनDoda Encounter: डोडा में मुठभेड़, तीन आतंकियों का सफाया, तेज बारिश के बीच घने जंगल में ऑपरेशनडोडा में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। जिले के गंदोह के सिनु इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी हो रही है।
Read more »

Jammu Kashmir : कुलगाम में जवानों और आतंकियों के बीच हुईं दो मुठभेड़, चार आतंकी ढेर; एक जवान बलिदानJammu Kashmir : कुलगाम में जवानों और आतंकियों के बीच हुईं दो मुठभेड़, चार आतंकी ढेर; एक जवान बलिदानजम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सेना जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में चार आतंकी ढेर हुए हैं। वहीं, एक जवान बलिदान हो गया।
Read more »

छत्तीसगढ़: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 8 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेरछत्तीसगढ़: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 8 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेरछत्तीसगढ़ से नक्सलियों और उनके संगठन को खत्म करने के लिए सुरक्षाकर्मी लगातार राज्य के अलग-अलग इलाकों में अभियान चला रहे हैं, जिसमें अबतक 139 नक्सली ढेर हो गए हैं. साथ ही 461 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है.
Read more »

Jammu-Kashmir: कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक दहशतगर्द ढेर; सर्च ऑपरेशन जारीJammu-Kashmir: कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक दहशतगर्द ढेर; सर्च ऑपरेशन जारीजम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:05:23