Maldives News: मालदीव के मंत्री मोहम्मद सईद अभी चीन दौरे पर हैं. यह उनकी पहली चीन यात्रा है. इस दौरान उन्होंने भारत की तारीफ की है. सीएनबीसी इंटरनेशनल टीवी को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘राष्ट्रपति मुइज्जू ने यह बात दोहराई है कि भारत हमारा सबसे करीबी पड़ोसी बना हुआ है.
बीजिंग: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू भले ही चीन की गुलामी पर उतर आए हैं. वह भारत से अधिक चीन को तवज्जो दे रहे हैं. मगर उनका एक मंत्री अब भी भारत को ही अपना अहम साथी मानता है. उन्हें पता है कि भारत ने मालदीव के लिए क्या-क्या किया है.
जी हां, मालदीव में मुइज्जू सरकार के मंत्री मोहम्मद सईद ने चीन के सामने भारत की जमकर तारीफ की है. उन्होंने मालदीव और भारत के रिश्तों को सराहा है और कहा कि मालदीव का सबसे अहम पड़ोसी भारत है. उन्होंने खुलकर वह कहा है, जो अब तक राष्ट्रपति मुइज्जू कहने से कतराते रहे हैं. मुइज्जू भी जानते हैं कि मालदीव के लिए भारत कितना अहम है, मगर वह चीन की वजह से बोल नहीं पा रहे हैं. दरअसल, चीन के पहले दौरे पर पहुंचे मालदीव के सीनियर मंत्री मोहम्मद सईद ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की हाल की नई दिल्ली यात्रा और अपने देश की पर्यटन-निर्भर अर्थव्यवस्था के लिए भारत के साथ संबंधों के महत्व पर बात की. आर्थिक विकास और व्यापार मंत्री मोहम्मद सईद की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब राष्ट्रपति मुइज्जू के भारत दौरे के बाद माले ने नई दिल्ली के साथ संबंधों को नए सिरे से स्थापित किया है. राष्ट्रपति मुइज्जू प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए नौ जून को भारत गए थे. मुइज्जू को चीन का समर्थक माना जाता है. मंत्री ने क्या कहा? चीन के डालियान में 15वें विश्व आर्थिक मंच में भाग ले रहे मोहम्मद सईद ने सीएनबीसी इंटरनेशनल टीवी को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘राष्ट्रपति मुइज्जू ने यह बात दोहराई है कि भारत हमारा सबसे करीबी पड़ोसी बना हुआ है.’ भारत और मालदीव के रिश्तों में ‘तनाव’ को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में सईद ने कहा, ‘भारत और मालदीव के बीच लंबे समय से बेहतर संबंध हैं। भारत हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन गंतव्यों में से एक है, खासकर भारत से आने वाले पर्यटकों के मामले में. मालदीव में भारत का बहुत निवेश है, विशेष रूप से पर्यटन क्षेत्र में.’ भारत दौरे पर आए थे मुइज्जू नई दिल्ली से माले लौटने पर राष्ट्रपति मुइज्जू ने प्रधानमंत्री मोदी के शपथग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए भारत की अपनी आधिकारिक यात्रा को मालदीव के लिए ‘महत्वपूर्ण सफलता’ बताया था. मुइज्जू ने इस बात पर भी जोर दिया था कि दोनों देशों के बीच मजबूत संबंध मालदीव और मालदीव के नागरिकों के लिए समृद्धि लाएंगे. मोहम्मद सईद चीन की यात्रा करने वाले मालदीव के पहले मंत्री हैं. इससे पहले जनवरी में राष्ट्रपति मुइज्जू ने बीजिंग का दौरा किया था. चीन की सरपरस्ती में बहक गए मुइज्जू बता दें कि जब से मुइज्जू राष्ट्रपति बने हैं, तब से ही भारत और मालदीव के रिश्ते खराब हो रहे हैं. मालदीव को चीन अपने जाल में फंसा चुका है. मुइज्जू चीन की सरपरस्ती में भारत को तेवर दिखा रहे हैं. यही वजह है कि उन्होंने पहले भारतीय सैनिकों की वापसी कराई, फिर उसके बाद भारत द्वारा किए गए मदद को ताक पर रख दिया. हालांकि, भारत ने भी मालदीव को जैसे को तैसा वाला जवाब दिया और उसके टूरिज्म सेक्टर को हिला कर रख दिया. भारत की वजह से मालदीव को बड़ा नुकसान हुआ. मगर अब मुइज्जू को धीरे-धीरे अक्ल आने लगी है. यही वजह है कि वह मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में आए और एक बार फिर से भारत संग रिश्ते ठीक करने की कोशिशों में जुट गए हैं.
Maldives Maldives News Maldives India News Mohamed Saeed Maldives Minister Saeed In China India China News Maldives Latest News Mohamed Saeed Praises India मालदीव मालदीव न्यूज मालदीव-भारत न्यूज मालदीव मंत्री मोहम्मद सईद
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मालदीव के फ़ैसले से भड़के इसराइली, क्या होगा इसका असरग़ज़ा में इसराइल की कार्रवाइयों को लेकर बढ़ते मालदीव के लोगों के विरोध के बीच मालदीव की सरकार ने इसराइल के ख़िलाफ़ एक अहम फ़ैसला लिया है.
Read more »
मुइज्जू ने भारत की पीठ में भोंका छुरा, मालदीव में सैन्य सौदों की जांच के लिए बनाई कमेटी, बढ़ेगा तनावमालदीव की मुइज्जू सरकार ने फिर एक बार भारत विरोधी चाल चलने की कोशिश की है। यह तब हुआ है, जब मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण में शामिल होने के लिए भारत आए हैं। इस दौरान मालदीव की संसद ने भारत के साथ सैन्य समझौतों की जांच का फैसला किया...
Read more »
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के बदले सुर, अब भारत के साथ संबंधों को सुधारने में जुटेभारत विरोधी रुख अपनाने वाले मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने अपनी पहली नई दिल्ली की यात्रा के बाद यू-टर्न ले लिया है। चीन समर्थक माने जाने वाले मुइज्जू मालदीव पहुंच चुके हैं। मालदीव के विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू अब भारत के साथ संबंधों को सुधारना चाहते हैं। मुइज्जू के राष्ट्रपति बनने के बाद मालदीव ने कई...
Read more »
चीन के गुलाम मुइज्जू के बदल गए सुर, करने लगे दिल्ली से दोस्ती बढ़ाने की बात, भारत यात्रा को मालदीव के लिए बताया सफलमालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भारत की यात्रा को सफल बताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारत के साथ संबंधों से मालदीव के लिए चीजें पहले से भी बेहतर होंगी। चीन समर्थक मोहम्मद मुइज्जू पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए भारत की यात्रा पर आए...
Read more »
'मोदी जी और हमारे राष्ट्रपति डरेंगे नहीं': भारत से संबंधों पर चीन की आपत्ति, ताइवान के मंत्री ने दिया यह जवाब'मोदी जी और हमारे राष्ट्रपति डरेंगे नहीं': भारत से संबंधों पर चीन की आपत्ति, ताइवान के मंत्री ने दिया यह जवाब
Read more »
IND vs AUS: रोहित ने तोड़ा गेल का रिकॉर्ड, बने सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, लगाई सबसे तेज फिफ्टीऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। 92 रनों की पारी खेलकर वह टी20 विश्व कप में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए।
Read more »
