लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक आज भी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होगी. कल तेज बारिश होने के आसार हैं. अब तापमान में लगातार गिरावट होगी.
अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ: उत्तर प्रदेश आखिरकार हीटवेव के कहर से बाहर आ चुका है. उत्तर प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट अब खत्म कर दिया गया है. लखनऊ मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है. फिलहाल आपको बता दें कि पूरे उत्तर प्रदेश में मॉनसून के प्रवेश होते ही तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है.
अब पूरे उत्तर प्रदेश का अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 29 डिग्री सेल्सियस पर आ पहुंचा है. बात करें पिछले 24 घंटे के दौरान कहां कितनी बारिश दर्ज की गई तो सर्वाधिक बारिश बरेली में दर्ज की गई है, जहां पर 72.2 मिलीमीटर बारिश हुई. वहीं शाहजहांपुर में 22 मिलीमीटर, आगरा में 26 मिलीमीटर, मेरठ में 4 मिली मीटर, कानपुर देहात और कानपुर शहर में 12 से 33 मिलीमीटर तक की बारिश रिकॉर्ड की गई है. लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक आज भी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होगी. कल तेज बारिश होने के आसार हैं. अब तापमान में लगातार गिरावट होगी. इन जिलों में आज बारिश के आसार लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, बलिया चुर्क, बहराइच,फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़ और बस्ती में आज से बादलों की आवाजाही लगी रहेगी. अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. जबकि न्यूनतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है. इन जिलों में आज बारिश के आसार हैं. आज इन जिलों में बादल रहेंगे वाराणसी, प्रयागराज, झांसी और बुलंदशहर में आज बादल रहेंगे. यहां का अधिकतम तापमान आज भी 34 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है. जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. इन जिलों में आज बादल रहेंगे. हल्की बारिश के आसार हैं. इन जिलों में तेज बारिश हो सकती है उरई, हमीरपुर, बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, और इटावा आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई में आज तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है. यहां का न्यूनतम तापमान भी 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. इन जिलों में बादलों की आवाजाही भी लगी रहेगी.
Up Weather Forecast Up Weather Update Up Weather Today Up Mausam Up Aaj Mausam Lucknow News Lucknow News In Hindi Lucknow Latest Heat Wave मौसम केंद्र मौसम समाचार लखनऊ न्यूज़ उत्तर प्रदेश न्यूज़ लखनऊ समाचार हिंदी में लखनऊ ताजा खबरें ताप लहर लोकल18
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Weather Updates: भीषण गर्मी के बीच हिमाचल में बर्फबारी, जम्मू-कश्मीर में बारिश से लुढ़का पाराWeather Updates: देश के कई इलाकों में प्रचंड गर्मी ने बढ़ाई मुश्किल तो हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के बाद लुढ़का पारा
Read more »
Yellow Alert : दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी, दो दिन बारिश के आसार; यहां पढ़ें कितना रहेगा राजधानी का पाराराजधानी में शुक्रवार को हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने शनिवार तक के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
Read more »
Weather Update : दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी से गिरा तापमान, आज हल्की बारिश के आसार; कल तक के लिए यलो अलर्टराजधानी में शुक्रवार को हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने शनिवार तक के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
Read more »
बिलासपुर में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के आसार: एक ही दिन में 13 डिग्री लुढ़का पारा, सामान्य से 7.5 डिग्री क...शनिवार और रविवार के बीच बिलासपुर में मौमस का उतार-चढ़ाव देखने को मिला। रविवार को सुबह से रिमझिम बारिश और बदली से मौसम खुशनुमा रहा। हालांकि, दोपहर बाद धूप निकलने से उमस बढ़ गया। एक दिन पहले जहां तापमान 14 डिग्री पहुंच गया था। वहीं,शनिवार और रविवार के बीच बिलासपुर में मौमस का उतार-चढ़ाव देखने को मिला। रविवार को सुबह से रिमझिम बारिश और बदली से मौसम...
Read more »
Weather News: मानसून के अनुकूल हालात में आज भी बारिश संभव; Delhi-NCR में गर्मी से राहत, पारा 40 डिग्री के नीचेWeather News: मानसून के अनुकूल हालात में आज भी बारिश संभव; Delhi-NCR में गर्मी से राहत, पारा 40 डिग्री के नीचे
Read more »
Weather Alert: मानसून के अनुकूल हालात में आज भी बारिश के आसार, दिल्ली-NCR में गर्मी से राहत, पारा 40 के नीचेWeather News: मानसून के अनुकूल हालात में आज भी बारिश संभव; Delhi-NCR में गर्मी से राहत, पारा 40 डिग्री के नीचे
Read more »
