भारतीय रंगमंच के ‘भीष्म पितामह’: जो मानते थे, यह केवल विधा नहीं, जीने का तरीका है
नई दिल्ली, 3 अगस्त । भारतीय रंगमंच के "भीष्म पितामह" कहे जाने वाले इब्राहिम अल्काजी की पुण्यतिथि 4 अगस्त को है। 18 अक्टूबर 1925 को पुणे में जन्मे अल्काजी ने भारतीय रंगमंच को न केवल एक नई पहचान दी, बल्कि इसे जीने का एक तरीका बनाया। Advertisment4 अगस्त 2020 को 94 वर्ष की आयु में नई दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था, लेकिन उनकी विरासत आज भी रंगमंच और कला जगत में सांस ले रही है। इब्राहिम अल्काजी का जन्म एक सऊदी अरब व्यापारी पिता और कुवैती मां के घर हुआ था। नौ भाई-बहनों में से एक, अल्काजी ने साल 1947 में विभाजन के समय अपने परिवार के पाकिस्तान चले जाने के बावजूद भारत में रहने का फैसला किया। पुणे के सेंट विंसेंट हाई स्कूल और मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने सुल्तान "बॉबी" पदमसी के थिएटर ग्रुप से अपने रंगमंचीय सफर की शुरुआत की थी। साल 1947 में लंदन की रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामाटिक आर्ट में प्रशिक्षण ने उनकी कला को नया आयाम दिया। साल 1950 में बीबीसी ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड और ब्रिटिश ड्रामा लीग अवॉर्ड जीतने के बाद वह भारत लौटे, क्योंकि उनकी आत्मा भारतीय रंगमंच से जुड़ी थी। अल्काजी ने साल 1954 में मुंबई में थिएटर यूनिट की स्थापना की और 1962 से 1977 तक नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के निदेशक के रूप में भारतीय रंगमंच को फिर से रंग किया। उनके नेतृत्व में एनएसडी भारत का प्रमुख रंगमंच प्रशिक्षण संस्थान बना, जिसने नसीरुद्दीन शाह, ओम पुरी, रोहिणी हट्टंगड़ी, नादिरा बब्बर और अनुपम खेर जैसे कलाकारों को तराशा। उन्होंने 50 से अधिक नाटकों का निर्देशन किया, जिनमें गिरिश कर्नाड के "तुगलक", धर्मवीर भारती के "अंधा युग" और मोहन राकेश के "आषाढ़ का एक दिन" जैसे कालजयी नाटक शामिल हैं। "अंधा युग" को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में मंचित कर उन्होंने रंगमंच को प्रोसेनियम मंच से ऐतिहासिक स्थलों तक ले जाने का साहस दिखाया। उनकी बेटी अमल अल्लाना ने अपनी किताब "इब्राहिम अल्काजी: होल्डिंग टाइम कैप्टिव" में उनके जीवन और योगदान को बखूबी उकेरा है। यह किताब, साल 2024 में प्रकाशित हुई। इसमें अल्काजी के व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन पर प्रकाश डाला गया है। साल 1966 में पद्मश्री, साल 1991 में पद्म भूषण और साल 2010 में पद्म विभूषण से नवाजे गए अल्काजी का मानना था, “कला का स्रोत जीवन से जुड़ा होना चाहिए।” अल्काजी का नजरिया केवल नाटकों का मंचन नहीं था, बल्कि रंगमंच को एक ऐसी कला बनाना था जो सामाजिक और सांस्कृतिक बदलाव का माध्यम बने। उन्होंने स्टैनिस्लाव्स्की की मेथड एक्टिंग और भारतीय पारंपरिक रंगमंच की तकनीकों का समन्वय किया। अमल ने लिखा है कि उनके पिता के लिए रंगमंच केवल एक कला नहीं, बल्कि जीवन का दर्शन था। किताब में उनके बचपन, 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन से प्रभावित होने और प्रोग्रेसिव आर्टिस्ट्स ग्रुप के साथ उनके जुड़ाव की कहानियां हैं। अल्काजी ने 1977 में पत्नी रोशन अल्काजी के साथ दिल्ली में आर्ट हेरिटेज गैलरी की स्थापना की, जो समकालीन कला को बढ़ावा देने का एक मंच बना। उनके संग्रह में 19वीं और 20वीं सदी की ऐतिहासिक तस्वीरें शामिल हैं। --आईएएनएस एमटी/केआर डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
माँ के गर्भ में 'बुकिंग' और फिर पैदा होते ही बच्चे की तस्करी, गिरोह ऐसे करता था कामपुलिस के मुताबिक़, इस गिरोह का तरीक़ा यह था कि वह ऐसे माता-पिता या गर्भवती महिलाओं को निशाना बनाते थे जो कथित तौर पर अपने बच्चे को पालना नहीं चाहते थे.
Read more »
हडि्डयों के लिए रामबाण है यह कश्मीरी फल, इम्युनिटी भी करता है बूस्टकेवल बारिश के दिनों में ही मिलती है यह कश्मीरी फल, हड्डियों के लिए है रामबाण, इम्युनिटी भी करता है बूस्ट
Read more »
वर्तमान भारतीय टीम के केवल एक खिलाड़ी 2014 मैनचेस्टर टेस्ट का रहे थे हिस्साटीम इंडिया 11 साल बाद मैनचेस्टर में कोई टेस्ट मैच खेलने उतरेगी. पिछली बार वह 2014 में इंग्लैंड के विरुद्ध खेली थी. वर्तमान भारतीय टीम के केवल एक ही प्लेयर उस मुकाबले का हिस्सा रहे थे. क्रिकेट. खेल समाचार.
Read more »
कैसे अचानक फैट टु फिट हो गए सरफराज खान? पिता ने खोल दिया अंदर का राज, आप भी जानेंभारतीय क्रिकेटर सरफराज खान जो अपनी फिटनेस के लिए ट्रोल हुआ करते थे, उन्होंने जबरदस्त फैट लॉस किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने दो महीने में 17 किलो वजन कम किया है।
Read more »
800 साल पुराने इस मंदिर में ऐरावत ने की थी महादेव की पूजा, सीढ़ियों को छूने से निकलती है अद्भुत आवाजAiravatesvara Temple: इंद्र के हाथी ऐरावत से जुड़ा यह मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि इतिहास, कला और वास्तुकला का एक खजाना है.
Read more »
28 Kmpl का तगड़ा माइलेज देती है ये धाकड़ SUV, एक बार पेट्रोल फुल कराएं और महीने भर चलाएंMaruti Grand Vitara: इस भारतीय एसयूवी के आगे कोई भी एसयूवी माइलेज के मामले में स्टैंड नहीं करती है क्योंकि इसमें एक ऐसी तकनीक इस्तेमाल होती है जो बेहद ही जोरदार है.
Read more »
