भागलपुर विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे: मतगणना शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राजनीति News

भागलपुर विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे: मतगणना शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
भागलपुरविधानसभा चुनावमतगणना
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 40 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 36%
  • Publisher: 53%

भागलपुर में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों की मतगणना शुक्रवार, 14 नवंबर को कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई है। मतगणना दो केंद्रों पर हो रही है और सुबह 10 बजे से रुझान आने की उम्मीद है। प्रत्याशियों की जीत-हार दोपहर 3-4 बजे तक तय हो जाएगी।

जागरण संवाददाता, भागलपुर । Bhagalpur Election RESULT बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आज शुक्रवार, 14 नवंबर को घोषित किए जा रहे हैं। भागलपुर की सात सीटों यथा भागलपुर , सुल्तानगंज, कहलगांव, बिहपुर, गोपालपुर, नाथनगर और पीरपैंती सीट के लिए कड़ी सुरक्षा में मतगणना हो रही है। प्रत्येक विधानसभा में इवीएम के मतों की गिनती के लिए 14 टेबल तथा पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए पांच टेबल लगाया जा रहा है। इस प्रकार प्रत्येक विधानसभा वार 21 टेबल मतों की गिनती के लिए लगाया जा रहा है। इवीएम से मतों की गिनती के लिए प्रत्येक टेबल पर तीन मतगणना कर्मी लगाए गए हैं। वोटों की गिनती के लिए एक माइक्रो आब्जर्वर, एक सुपरवाइजर और एक काउंटिंग असिस्टेंट रहेंगे। पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए प्रत्येक टेबल पर एक माइक्रो आब्जर्वर, एक सुपरवाइजर और दो काउंटिंग असिस्टेंट लगाए जा रहे हैं। भागलपुर के दोनों मतगणना केंद्र राजकीय पालिटेक्निक, बरारी तथा महिला आइटीआइ, बरारी पर पुख्ता सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। कड़ी सुरक्षा में आठ बजे से मतों की गिनती शुक्रवार को आठ बजे पूर्वाह्न से मतगणना प्रारंभ होगी। भागलपुर विधानसभा क्षेत्र में 28 राउंड की मतगणना होगी। कहलगांव व पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र में 30 से 32 राउंड की मतगणना होगी। गोपालपुर व बिहपुर विधानसभा क्षेत्र की लगभग 24 से 26 राउंड की मतगणना होगी। सुबह दस बजे से रूझान आना शुरू हो जाएगा। पहला रूझान पोस्टल बैलेट की आएगी। तीन से चार बजे तक प्रत्याशियों का जीत-हार तय हो जाएगा। मतगणना केंद्रों पर त्रि-स्तरीय सुरक्षा घेराबंदी रहेगी। पहले घेरे में केंद्रीय अर्धसैनिक बल, दूसरे घेरे में बिहार सैन्य पुलिस एवं तीसरे घेरे में जिला पुलिस बल की तैनाती की गई है।प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 60 से अधिक सीसीटीवी लगाए गए हैं। वाच टावर व ऊंचे भवन से पुलिस व पदाधिकारियों की निगरानी रहेगी। जगह-जगह मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। वीडियोग्राफी होगी। जिलाधिकारी डा.

नवल किशोर चौधरी ने कहा है कि पूरी पारदर्शिता के साथ मतों की गिनती होगी। वर्तमान विधायकों के भाग्य का फैसला भागलपुर जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र के लड़ रहे वर्तमान विधायकों के भाग्य का फैसला शुक्रवार को हो जाएगा। बिहपुर से भाजपा के कुमार शैलेंद्र, गोपालपुर से जदयू के बागी निर्दलीय गोपाल मंडल, कहलगांव से भाजपा के बागी निर्दलीय पवन कुमार यादव, भागलपुर से कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा और सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक ललित नारायण मंडल के भाग्य का फैसला शुक्रवार को हो जाएगा। कौन विधायक विधानसभा जा पाएंगे या फिर पूर्व विधायक कहलाएंगे। पीरपैंती के भाजपा विधायक ललन कुमार व नाथनगर के राजद विधायक अली अशरफ सिद्धिकी टिकट नहीं मिलने से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। ललन पासवान भाजपा को छोड़कर राजद के हो गए हैं। नाथनगर और पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र को नया विधायक बनना तय है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

भागलपुर विधानसभा चुनाव मतगणना नतीजे बिहार

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Bhagalpur Voting Percentage: भागलपुर में 67 मतदान, नाथनगर, सुल्तानगंज, कहलगांव और पीरपैंती ने तोड़े सारे रिकार्डBhagalpur Voting Percentage: भागलपुर में 67 मतदान, नाथनगर, सुल्तानगंज, कहलगांव और पीरपैंती ने तोड़े सारे रिकार्डBhagalpur Voting Percentage 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भागलपुर जिले का ओवरआल मतदान 67.5 प्रतिशत रहा, जो बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के मुकाबले 10 प्रतिशत अधिक है। यहां 2020 में 57.
Read more »

CAT 2025 Admit Card OUT: iimcat.ac.in पर जारी हुआ एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोडCAT 2025 Admit Card OUT: iimcat.ac.in पर जारी हुआ एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोडCAT 2025 Admit Card Declared: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) कोझिकोड ने कैट 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जारी कर दिया गया है.
Read more »

MCA निवडणुकीचा निकाल जाहीर! उपाध्यक्षपदी जितेंद्र आव्हाडांची निवडMCA निवडणुकीचा निकाल जाहीर! उपाध्यक्षपदी जितेंद्र आव्हाडांची निवडMCA Elections : मुंबई क्रिकेट असोसिएशन कार्यकारी समितीची त्रैवार्षिक (2025-28) निवडणूक 12 नोव्हेंबर 2025 रोजी पार पडली.
Read more »

Aaj Ka Panchang: ये है 13 नवंबर का पूरा दैनिक पंचांग, आज मघा नक्षत्र और ब्रह्म योग, जानें राहुकाल कब तक!Aaj Ka Panchang: ये है 13 नवंबर का पूरा दैनिक पंचांग, आज मघा नक्षत्र और ब्रह्म योग, जानें राहुकाल कब तक!Aaj Ka Panchang 13 November 2025: गुरुवार का दिन यानी 13 नवंबर 2025 का दिन अति शुभ और सकारात्मक है
Read more »

Bihar Elections 2025 Result Date: कब होगी बिहार चुनाव की काउंटिंग, जानें कितने बजे से होगा शुरूBihar Elections 2025 Result Date: कब होगी बिहार चुनाव की काउंटिंग, जानें कितने बजे से होगा शुरूBihar Elections 2025 Counting Date: कब होगी बिहार चुनाव की काउंटिंग, जानें कितने बजे से होगा शुरू Know Bihar Elections 2025 Counting Date and Time News in hindi राज्य
Read more »

Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव 2025 ने रचा इतिहास, इस बार कई सारे रिकॉर्ड हुए दर्ज; खुद चुनाव आयोग ने बतायाBihar Elections 2025: बिहार चुनाव 2025 ने रचा इतिहास, इस बार कई सारे रिकॉर्ड हुए दर्ज; खुद चुनाव आयोग ने बतायाBihar Elections 2025: बिहार चुनाव 2025 ने रचा इतिहास, इस बार कई सारे रिकॉर्ड हुए दर्ज; खुद चुनाव आयोग ने बताया Bihar Elections 2025 Creates History highest Voter Turnout Ever
Read more »



Render Time: 2026-04-01 21:44:55