दुबई में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के जोरा सिद्धू उर्फ सिप्पा की गला रेतकर हत्या कर दी गई, जिसकी जिम्मेदारी प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पोस्ट में ली है. यह भारत के दो गैंग्स के बीच विदेशी धरती पर गैंगवॉर का पहला मामला है.
विदेशी धरती पर भारतीय गैंगस्टरों के बीच पहली बार खुला गैंगवॉर देखने को मिला है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य जोरा सिद्धू उर्फ सिप्पा की दुबई में गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पोस्ट में खुलेआम इस हत्या की जिम्मेदारी ली है.
सूत्रों के अनुसार, जोरा सिद्धू लॉरेंस बिश्नोई का करीबी था और दुबई से गैंग के इंटरनेशनल ऑपरेशन को हैंडल करता था. गैंगस्टर रोहित गोदारा ने दावा किया कि जोरा उर्फ सिप्पा ने जर्मनी में उसके भाई पर हमला करवाने की साजिश रची थी. .stroy-870 .read-more-content ~ div {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #tab-link-wrapper-plugin {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #live-tv-ico {display: none;}.story-with-main-sec .read-more-content p.edpara {display: none;}और पढ़ेंसोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे पोस्ट में रोहित गोदारा ने लिखा, 'राम राम सभी भाईयों को. मैं रोहित गोदारा, गोल्डी बराड़, वीरेंद्र चारण, महेंद्र सारण डेलाणा, विक्की पहलवान कोटकपुरा, आज ये जो दुबई में लॉरेंस के कुत्ते जोरा सिद्धू की गला काटकर हत्या हुई है, ये हमने करवाई है. ये लॉरेंस का हैंडलर बनकर हमारे भाई को मरवाने के लिए अपने बंदे जर्मनी भेजे थे. ये दुबई में बैठकर कनाडा और अमेरिका में लॉरेंस के नाम की धमकियां देता था. ये जो मर्जी कर लें हमारे तक पहुंचने में इनको सात जन्म लेना पड़ेगा.'उसने आगे लिखा, 'देश के इस गद्दार के चक्कर में आकर किसी ने भी मेरे और मेरे भाईयों की तरफ आंख उठाना तो दूर की बात, देखा भी तो इससे भी बुरा हाल करेंगे. लोग कहते हैं कि दुबई सेफ है, तो हमसे दुश्मनी करके कहीं भी कोई सेफ नहीं है. किसी भी देश में छिप जाना, बच नहीं सकते. देर हो सकती है, लेकिन छोडेगें नहीं. जहां पुलिस के हाथ नहीं जा सकते, वहां हम पहुंच जाएंगे. ध्यान रखना इस बात को, जो भी हमारे दुश्मन हैं, तैयार रहें. जल्द मुलाकात होगी.'---- समाप्त ----
Lawrence Bishnoi Rohit Godara Jora Siddhu Sippa Murder Throat Slit Social Media Claim Global Gangster Threat
