बैंक को करोड़ों का चूना लगाने वाले तीन दोषियों को कोर्ट ने सुनाई सजा, पंचकूला के प्रगति फीड्स घोटाले में फैसला

Pragati Feeds Scam News

बैंक को करोड़ों का चूना लगाने वाले तीन दोषियों को कोर्ट ने सुनाई सजा, पंचकूला के प्रगति फीड्स घोटाले में फैसला
Indian Overseas Bank FraudPanchkula CBI CourtBank Fraud Case
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 87 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 83%
  • Publisher: 53%

पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने प्रगति फीड्स घोटाले में तीन दोषियों को सजा सुनाई है। उन पर इंडियन ओवरसीज बैंक से लगभग 12.

जागरण संवाददाता, पंचकूला। विशेष सीबीआई अदालत ने इंडियन ओवरसीज बैंक से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में प्रगति फीड्स फर्म के साझेदारों और एक कर्मचारी को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। अदालत ने मुख्य आरोपित सतीश कुमार को ढाई साल कैद और 50 हजार रुपये जुर्माना, चरण सिंह को दो साल कैद और 30 हजार रुपये जुर्माना, जबकि कार्यालय सहायक कृष्ण को एक साल की कैद और 20 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है।यह मामला 7 दिसंबर 2020 को दर्ज हुआ था। शिकायत इंडियन ओवरसीज बैंक के तत्कालीन रीजनल मैनेजर ने दी थी। शिकायत में आरोप था कि प्रगति फीड्स नामक साझेदारी फर्म ने बैंक से विभिन्न ऋण सुविधाएं लेकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की। फर्म में सतीश कुमार और चरण सिंह पार्टनर थे। फर्म को बैंक द्वारा 2013 से लेकर 2019 तक लगभग 10.

36 करोड़ की कुल उधारी सीमा दी गई थी, जिसमें भवन निर्माण, मशीनरी खरीद, कार्यशील पूंजी और अन्य मदों के लिए ऋण शामिल थे। झूठे दस्तावेज और फर्जी बैलेंस शीट का इस्तेमाल जांच में सामने आया कि फर्म ने फरवरी 2017 में ऋण की नवीनीकरण और बढ़ोतरी के लिए आवेदन करते समय झूठे व जाली दस्तावेज जमा किए। उस समय फर्म ने अपना पूरा प्लांट और मशीनरी डीपी फीड्स नामक दूसरी फर्म को किराये पर दे दी थी, लेकिन बैंक को इसकी जानकारी नहीं दी गई। सीबीआई की जांच के अनुसार, प्रगति फीड्स ने 2013-14 से लेकर 2016-17 तक की फर्जी आडिटेड बैलेंस शीट्स बैंक को जमा कराईं, जिनमें बिक्री और लाभ के आंकड़े बढ़ा-चढ़ाकर दिखाए गए थे। जबकि आयकर विभाग में दाखिल बैलेंस शीट्स में इससे कहीं कम आंकड़े दर्ज थे। बैंक को हुआ 12.73 करोड़ रुपये का नुकसान सीबीआई की रिपोर्ट में कहा गया कि आरोपितों ने बैंक से लिए गए ऋण का दुरुपयोग किया और उसे अपने परिजनों के खातों में या अन्य फर्जी व्यापारिक संस्थाओं के माध्यम से ट्रांसफर कर दिया। जांच अधिकारी के अनुसार, फर्म ने बैंक की नकद ऋण सीमा में कृत्रिम रूप से उच्च जमा दर्शाने के लिए बड़े-बड़े चेक जमा किए जो बाद में बाउंस हो गए। इससे बैंक को भ्रमित कर अधिक ड्रॉइंग पावर हासिल की गई। इंडियन ओवरसीज बैंक को इस धोखाधड़ी के कारण 12.73 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, जबकि आरोपितों ने इसका गलत फायदा उठाया। जांच के दौरान सीबीआई ने कुल 32 गवाहों के बयान दर्ज किए, जिनमें बैंक अधिकारी, चार्टर्ड अकाउंटेंट और जांचकर्ता शामिल थे। चार्टर्ड अकाउंटेंट ने अदालत को बताया कि उनके नाम और फर्म की सील का जाली उपयोग किया गया। बैंक अधिकारियों ने भी दस्तावेजों के जरिए सीबीआई के आरोपों की पुष्टि की। विशेष सीबीआई अदालत ने कहा कि आरोपितों ने सोची-समझी साजिश के तहत बैंक को धोखा देने, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और उनका उपयोग करने का अपराध किया है। फैसला सुनाते हुए कहा कि दोषियों के कृत्य से बैंक को भारी वित्तीय क्षति पहुंची है और यह विश्वासघात का गंभीर मामला है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Indian Overseas Bank Fraud Panchkula CBI Court Bank Fraud Case Financial Crime Loan Fraud Forged Documents Satish Kumar Charan Singh Krishna Panchkula News Panchkula Latest News Panchkula News In Hindi Panchkula Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ಬಿಗ್ ಬಾಸ್ ಸ್ಪರ್ಧಿ ಜಾಹ್ನವಿ ಮಾಜಿ ಪತಿ ಯಾರು? ಡಿವೋರ್ಸ್‌ ಮಾಡಿಕೊಂಡಿದ್ದು ಯಾಕೆ?ಬಿಗ್ ಬಾಸ್ ಸ್ಪರ್ಧಿ ಜಾಹ್ನವಿ ಮಾಜಿ ಪತಿ ಯಾರು? ಡಿವೋರ್ಸ್‌ ಮಾಡಿಕೊಂಡಿದ್ದು ಯಾಕೆ?Bigg Boss Kannada contestant Jhanvi: ಬಿಗ್ ಬಾಸ್ ಕನ್ನಡ ಸೀಸನ್ 12 ರಲ್ಲಿ, ನಿರೂಪಕಿ ಮತ್ತು ನಟಿ ಜಾನ್ವಿ ಅವರು 12 ವರ್ಷಗಳ ದಾಂಪತ್ಯದ ನಂತರ ತಮ್ಮ ವಿಚ್ಛೇದನದ ಹಿಂದಿನ ಕಾರಣಗಳ ಬಗ್ಗೆ ಮೊದಲ ಬಾರಿಗೆ ಬಹಿರಂಗವಾಗಿ ಮಾತನಾಡಿದರು.
Read more »

Manipur: 12-12 किलो वजनी IED से देश को दहलाने की साजिश नाकाम, कई इलेक्ट्रिक पावर सोर्स और कॉर्डेक्स भी बरामदManipur: 12-12 किलो वजनी IED से देश को दहलाने की साजिश नाकाम, कई इलेक्ट्रिक पावर सोर्स और कॉर्डेक्स भी बरामदManipur: 12-12 किलो वजनी IED से देश को दहलाने की साजिश नाकाम, कई इलेक्ट्रिक पावर सोर्स और कॉर्डेक्स भी बरामद
Read more »

Horoscope: నేటి రాశిఫలాలు.. ఈరోజు కర్కాటక సింహ రాశులు కొత్తపనులు చేపట్టవద్దు, వాదనలకు దిగవద్దు..!Horoscope: నేటి రాశిఫలాలు.. ఈరోజు కర్కాటక సింహ రాశులు కొత్తపనులు చేపట్టవద్దు, వాదనలకు దిగవద్దు..!Today Horoscope October 12 Telugu: 2025 అక్టోబర్ 12వ తేదీ ఆదివారం సూర్యోదయం ఉదయం 5: 55 గంటలకు, సూర్యాస్తమయం సాయంత్రం 5:46 గంటలకు బహుళ షష్టి తిథి, మృగశిర నక్షత్రం రాశుల ఫలాలు ఎలా ఉన్నాయి తెలుసుకుందాం.
Read more »

तालिबान और पाकिस्तानी सेना के बीच भीषण भिड़ंत, 12 पाक सैनिकों की मौत, कई चौकियों पर किया कब्जातालिबान और पाकिस्तानी सेना के बीच भीषण भिड़ंत, 12 पाक सैनिकों की मौत, कई चौकियों पर किया कब्जाFierce clash between Taliban and Pakistani army, 12 Pakistani soldiers killed, several posts captured तालिबान और पाकिस्तानी सेना के बीच भीषण भिड़ंत, 12 पाक सैनिकों की मौत, कई चौकियों पर किया कब्जा
Read more »

ಫೈನಲಿಸ್ಟ್‌ ಆಗ್ತಾರೆ ಎಂದುಕೊಂಡಿದ್ದ ಸ್ಪರ್ಧಿಯೇ ಬಿಗ್‌ ಬಾಸ್‌ ನಿಂದ ಔಟ್.!?ಫೈನಲಿಸ್ಟ್‌ ಆಗ್ತಾರೆ ಎಂದುಕೊಂಡಿದ್ದ ಸ್ಪರ್ಧಿಯೇ ಬಿಗ್‌ ಬಾಸ್‌ ನಿಂದ ಔಟ್.!?bigg boss kannada 12 elimination: ಬಿಗ್ ಬಾಸ್​ ಕನ್ನಡ ಸೀಸನ್​ 12 ರಲ್ಲಿ ಈ ವಾರ ಯಾರು ಎಲಿಮಿನೇಟ್‌ ಆಗಲಿದ್ದಾರೆ ಎಂಬ ಕುತೂಹಲ ಹೆಚ್ಚಾಗಿದೆ.
Read more »

ಬಿಗ್‌ ಬಾಸ್‌ನಿಂದ ರಾತ್ರೋ ರಾತ್ರಿ ಈ ಸ್ಪರ್ಧಿ ಔಟ್‌! ನಾಮಿನೇಟ್ ಆದ 13 ಜನರಲ್ಲಿ ಎಲಿಮಿನೇಟ್ ಆದೋರು ಯಾರು?ಬಿಗ್‌ ಬಾಸ್‌ನಿಂದ ರಾತ್ರೋ ರಾತ್ರಿ ಈ ಸ್ಪರ್ಧಿ ಔಟ್‌! ನಾಮಿನೇಟ್ ಆದ 13 ಜನರಲ್ಲಿ ಎಲಿಮಿನೇಟ್ ಆದೋರು ಯಾರು?Bigg Boss Kannada 12 Elimination: ಬಿಗ್‌ ಬಾಸ್‌ ಕನ್ನಡ ಸೀಸನ್‌ 12 ರಲ್ಲಿ ಈ ವಾರ ಮನೆಯಿಂದ ಹೊರಬರಲು 13 ಜನರು ನಾಮಿನೇಟ್‌ ಆಗಿದ್ದಾರೆ.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 18:26:49