बुल्गारिया के राष्ट्रपति ने गोरित्सा ग्रानचारोवा-कोझारेवा को नियुक्त किया नया कार्यवाहक प्रधानमंत्री

United States News News

बुल्गारिया के राष्ट्रपति ने गोरित्सा ग्रानचारोवा-कोझारेवा को नियुक्त किया नया कार्यवाहक प्रधानमंत्री
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

बुल्गारिया के राष्ट्रपति ने गोरित्सा ग्रानचारोवा-कोझारेवा को नियुक्त किया नया कार्यवाहक प्रधानमंत्री

बुल्गारिया के राष्ट्रपति ने गोरित्सा ग्रानचारोवा-कोझारेवा को नियुक्त किया नया कार्यवाहक प्रधानमंत्री सोफिया, 9 अगस्त बुल्गारिया के राष्ट्रपति रुमेन रादेव ने शुक्रवार को गोरित्सा ग्रांचरोवा-कोझारेवा को नया कार्यवाहक प्रधानमंत्री नामित किया और उन्हें कार्यवाहक सरकार का प्रस्ताव देने का काम सौंपा। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि संविधान में कार्यवाहक प्रधानमंत्री द्वारा मंत्रिमंडल की सूची प्रस्तुत करने के लिए कोई समय-सीमा निर्दिष्ट नहीं की गई है। लेकिन राष्ट्रपति ने 19 अगस्त तक ऐसा करने का अनुरोध किया है। ताजा हालात और गुरुवार को राजनीतिक दलों के साथ विचार-विमर्श के बाद नए संसदीय चुनावों के लिए 20 अक्टूबर को सबसे उपयुुुक्त माना जा रहा है। रादेव ने कोझारेवा से कहा, इस संबंध में, आपको 19 अगस्त से पहले कार्यवाहक सरकार की संरचना का प्रस्ताव देना चाहिए, ताकि हम कानूनी आवश्यकताओं को पूरा कर सकें। कोझारेवा की कैबिनेट दिमितार ग्लेवचेव के नेतृत्व वाली मौजूदा कार्यवाहक सरकार की जगह लेगी, जिन्हें 5 मार्च को प्रधानमंत्री निकोलाई डेनकोव के इस्तीफे के बाद 9 अप्रैल को नियुक्त किया गया था। 9 जून को हुए चुनावों के बाद संसद नियमित कैबिनेट बनाने में विफल रही थी। बल्गेरियाई राष्ट्रीय लेखा परीक्षा कार्यालय के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके ग्लेवचेव को पिछले साल दिसंबर में पारित संवैधानिक संशोधनों द्वारा परिभाषित पात्र उम्मीदवारों के पूल से चुना गया था। ये संशोधन यह निर्धारित करते हैं कि कार्यवाहक प्रधानमंत्री को नेशनल असेंबली के स्पीकर, बल्गेरियाई नेशनल बैंक के गवर्नर या डिप्टी गवर्नर, बीएनएओ के अध्यक्ष या उपाध्यक्ष, या लोकपाल या उप लोकपाल में से चुना जाना चाहिए। रादेव ने कहा कि पिछले महीनों में ग्लेवचेव की सरकार के राजनीतिक उपयोग के संदेह के कारण तनाव बढ़ गया है। रादेव ने कहा, मैंने हमेशा माना है कि कार्यवाहक सरकारें तनावपूर्ण राजनीतिक स्थिति को शांत करने के लिए होती हैं। रादेव ने नियुक्ति के दौरान कहा,प्रिय कोझारेवा, इस स्थिति में आप ही एकमात्र संभावित विकल्प हैं। नए कार्यवाहक प्रधानमंत्री कोझारेवा स्विश्टोव में डीए त्सेनोव एकेडमी ऑफ इकोनॉमिक्स से अकाउंटिंग और कंट्रोल में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्हें बैंकिंग और वित्त में व्यापक अनुभव है। 2015 में उप प्रमुख चुने जाने से पहले उन्होंने बीएनएओ के भीतर विभिन्न उच्च-रैंकिंग पदों पर कार्य किया था। अप्रैल में जब ग्लेवचेव को कार्यवाहक प्रधान मंत्री नियुक्त किया गया, तब वे बीएनएओ की कार्यवाहक प्रमुख बनीं। कोझारेवा ने नियुक्ति के बाद एक कैबिनेट बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है इसके बाद एक नियमित सरकार की स्थापना होने तक राज्य के सामान्य कामकाज को सुनिश्चित करेंगी। यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

फ्रांस: राष्ट्रपति मैक्रों ने स्वीकार किया PM एत्तल का इस्तीफा, नई सरकार के गठन तक कार्यवाहक प्रमुख बने रहेंगेफ्रांस: राष्ट्रपति मैक्रों ने स्वीकार किया PM एत्तल का इस्तीफा, नई सरकार के गठन तक कार्यवाहक प्रमुख बने रहेंगेFance: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री गैब्रियल एत्तल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। हालांकि, एत्तल नई सरकार के गठन तक कार्यवाहक सरकार के प्रमुख के रूप में बने रहेंगे।
Read more »

गहलोत के करीबी को मदन दिलावर ने बनाया ब्रांड एंबेसडर, जानें कनेक्शन?गहलोत के करीबी को मदन दिलावर ने बनाया ब्रांड एंबेसडर, जानें कनेक्शन?राजस्थान के मंत्री मदन दिलावर ने 19 जुलाई को अशोक गहलोत के करीबी नेता बलदेव गोरा को गहरी फाउंडेशन के अध्यक्ष के रूप में पर्यावरण का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया था.
Read more »

बांग्लादेश: मोहम्मद यूनुस अंतरिम सरकार के नेता नियुक्तबांग्लादेश: मोहम्मद यूनुस अंतरिम सरकार के नेता नियुक्तबांग्लादेश के राष्ट्रपति ने मंगलवार को संसद को भंग कर दिया और नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त किया है.
Read more »

बांग्लादेश में नोबेल विजेता युनूस के नेतृत्व में कल शपथ लेगी अंतरिम सरकारबांग्लादेश में नोबेल विजेता युनूस के नेतृत्व में कल शपथ लेगी अंतरिम सरकारराष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने मंगलवार को अर्थशास्त्री यूनुस (84) को अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त किया था.
Read more »

ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति कैस सईद ने प्रधानमंत्री अहमद हचानी को किया बर्खास्तट्यूनीशिया के राष्ट्रपति कैस सईद ने प्रधानमंत्री अहमद हचानी को किया बर्खास्तट्यूनीशिया के राष्ट्रपति कैस सईद ने प्रधानमंत्री अहमद हचानी को किया बर्खास्त
Read more »

आईओए ने विनेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए हरीश साल्वे, विदुषपत सिंघानिया को नियुक्त कियाआईओए ने विनेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए हरीश साल्वे, विदुषपत सिंघानिया को नियुक्त कियाआईओए ने विनेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए हरीश साल्वे, विदुषपत सिंघानिया को नियुक्त किया
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:29:42