ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति कैस सईद ने प्रधानमंत्री अहमद हचानी को किया बर्खास्त

United States News News

ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति कैस सईद ने प्रधानमंत्री अहमद हचानी को किया बर्खास्त
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति कैस सईद ने प्रधानमंत्री अहमद हचानी को किया बर्खास्त

ट्यूनिस, 8 अगस्त ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति कैस सईद ने प्रधानमंत्री अहमद हचानी को बर्खास्त कर दिया है। ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने बुधवार देर रात एक बयान में इसकी जानकारी दी। राष्ट्रपति कार्यालय बयान में कहा है कि राष्ट्रपति सईद ने सामाजिक मामलों के मंत्री कामेल मद्दौरी को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। हालांकि, अहमद हचानी को हटाए जाने के पीछे का उन्होंने कोई कारण नहीं बताया है। ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति कैस सईद ने पिछले साल अगस्त में अहमद हचानी को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया था। उन्होंने नजला बौडेन की जगह ली थी, जिनका कार्यकाल पिछले साल समाप्त हो गया था। बर्खास्त होने से कुछ घंटे पहले अहमद हचानी ने एक वीडियो संदेश जारी किया था। उन्होंने कहा था कि सरकार ने वैश्विक चुनौतियों के बावजूद कई मुद्दों पर प्रगति की है, जिसमें देश की खाद्य और ऊर्जा जरूरतों को पूरा करना शामिल है। बता दें कि ट्यूनीशिया के कई हिस्सों में पानी और बिजली की कमी देखने को मिल रही है। इसके चलते लोगों में सरकार को लेकर काफी नाराजगी है। हालांकि, सरकार का कहना है कि ट्यूनीशिया लगातार सूखे से जूझ रहा है, जिसके कारण पानी के वितरण में कोटा प्रणाली लागू की गई है। वहीं, राष्ट्रपति कैस सईद पानी की कटौती को राष्ट्रपति चुनाव से पहले की जा रही एक साजिश मानते हैं। सईद ने आलोचना के बीच अक्टूबर में राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है। इस बीच कृषि मंत्रालय का कहना है कि बांध का जलस्तर अत्यंत गंभीर है और 25 प्रतिशत तक पहुंच गया है। यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

PM Austria Visit: 'वंदे मातरम' की धुन से लेकर 'भारत माता' के जयघोष तक; लोग बोले- अद्भुत था पीएम मोदी का भाषणPM Austria Visit: 'वंदे मातरम' की धुन से लेकर 'भारत माता' के जयघोष तक; लोग बोले- अद्भुत था पीएम मोदी का भाषणवियना विश्वविद्यालय फिलहारमोनिक के ऑर्केस्ट्रा कलाकारों ने वंदे मातरम की धुन बजाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी कलाकारों की प्रस्तुति को सराहा।
Read more »

PM Modi: 'नए भारत को सुस्त रवैया पसंद नहीं, उत्प्रेरक एजेंट बने'; पीएम मोदी की प्रशिक्षु IAS अफसरों को सलाहPM Modi: 'नए भारत को सुस्त रवैया पसंद नहीं, उत्प्रेरक एजेंट बने'; पीएम मोदी की प्रशिक्षु IAS अफसरों को सलाहपीएम के साथ इस बातचीत के दौरान विभिन्न अधिकारियों ने अपने प्रशिक्षण के अनुभव साझा किए। वहीं, प्रधानमंत्री ने 2022 में आरंभिक पाठ्यक्रम के दौरान उनके साथ पिछली बातचीत को याद किया।
Read more »

इस देश के राष्ट्रपति ने पूरी कैबिनेट को किया बर्खास्त, जानिए इसके पीछे की पूरी कहानीइस देश के राष्ट्रपति ने पूरी कैबिनेट को किया बर्खास्त, जानिए इसके पीछे की पूरी कहानीकेन्या में न्यू टैक्स वृद्धि के खिलाफ सरकार विरोधी प्रदर्शनों में अब तक 39 लोगों ने अपनी जान गवां दी। इस बीचकेन्याई राष्ट्रपति विलियम रुटो ने बड़ा एक्शन लेते हुए अपने पूरे मंत्रिमंडल को बर्खास्त कर दिया है। उप राष्ट्रपति रिगाथी गचागुआ और प्रधानमंत्री कैबिनेट सचिव मुसालिया मुदवादी ही अपने-अपने पदों पर बने हुए हैं।माना जा रहा है कि यह कदम उन्होंने...
Read more »

US: 'मैं आपसे वादा करता हूं, मैं राष्ट्रपति की उम्मीदवारी के लिए योग्य हूं', समर्थकों से बोले जो बाइडनUS: 'मैं आपसे वादा करता हूं, मैं राष्ट्रपति की उम्मीदवारी के लिए योग्य हूं', समर्थकों से बोले जो बाइडनफिटनेस के सवालों के बीच घिरे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को अपने समर्थकों को आश्वस्त किया कि वह चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह से सक्षम हैं।
Read more »

राष्ट्रपति रेस से बाहर क्यों हुए? देश के नाम संबोधन में बाइडन ने बताई वजहराष्ट्रपति रेस से बाहर क्यों हुए? देश के नाम संबोधन में बाइडन ने बताई वजहअमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने खुद को राष्ट्रपति पद की रेस से अलग करने के बाद पहली बार व्हाइट हाउस से देश को संबोधित किया है.
Read more »

UP Crime: नोएडा में यूएसए-मेड चाइनीज ई-सिगरेट के साथ एक शख्स गिरफ्तार, 8 लाख का माल बरामदUP Crime: नोएडा में यूएसए-मेड चाइनीज ई-सिगरेट के साथ एक शख्स गिरफ्तार, 8 लाख का माल बरामदNoida Crime News: वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से 8 लाख रुपये की प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक चाइनीज सिगरेट बरामद की। इस दौरान पुलिस ने रियाज अहमद को गिरफ्तार किया।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:10:57