बीजेपी की टिकट पर जया प्रदा को मिल सकता है आजम खान से 'जंग' का मौका? via NavbharatTimes LokSabhaElections2019 ElectionsWithNBT ElectionsWithTimes
लखनऊ लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नेताओं द्वारा दल-बदलने का सिलसिला जारी है। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि बॉलिवुड अभिनेत्री से राजनेता का सफर तय करने वालीं जया प्रदा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकती हैं। इसके साथ ही उन्हें बीजेपी की टिकट पर रामपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आजम खान के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। रामपुर सीट पर चुनाव इस बार काफी दिलचस्प माना जा रहा है। बीजेपी ने 2014 में नेपाल सिंह को रामपुर से लोकसभा का टिकट दिया था। नेपाल सिंह ने चुनाव में एसपी के कद्दावर नेता आजम खान के प्रत्याशी नसीर खान को महज कुछ हजार वोटों से हराया था। पढ़ें: चाचा का 'खतरा' देख आजमगढ़ से अखिलेश! जया प्रदा बनाम बेगम नूर बानो हुआ था मुकाबला आजम खान- जया प्रदा और अमर सिंह के बीच राजनीतिक त्रिकोण जैसी स्थिति है, इसे समझने के लिए 2004 का रुख करना होगा। उस दौरान आजम ने समाजवादी पार्टी के खिलाफ कांग्रेस की बेगम नूर बानो के खिलाफ जया प्रदा को उतारा था। जया ने इस चुनाव में जीत दर्ज की और इस तरह समाजवादी पार्टी को इस सीट से पहली जीत मिली। हालांकि, बाद में आजम और जया प्रदा के बीच मनमुटाव बढ़ता गया। 2009 तक हालात ऐसे हो गए कि आजम खान ने समाजवादी पार्टी से नाता तोड़ लिया। इस चुनाव में जया प्रदा समाजवादी पार्टी के टिकट से एक बार नूर बानो के खिलाफ खड़ी हुईं लेकिन इस बार अमर सिंह अगुवाई कर रहे थे। जया प्रदा एक बार फिर जीत गईं। इस चुनाव को अमर सिंह बनाम आजम खान के रूप में देखा गया था। बाद में जया प्रदा 2014 में बिजनौर से आरएलडी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ी थीं, लेकिन हार गई थीं। 2014 में ऐसे थे समीकरण गौरतलब है कि 2014 के चुनाव में एसपी के नसीर अहमद खान को कुल वोट 335,181 मिले थे जबकि बीएसपी के अकबर हुसैन को महज 81,006 वोट ही मिले। बीजेपी के नेपाल सिंह को 3,58,616 वोट मिले थे। अमर सिंह ने RSS से जुड़े संगठन को दान की थी संपत्तिबता दें कि हाल ही में अमर सिंह ने आजमगढ़ के तरवां गांव में मौजूद उनका पारिवारिक बंगला और 10 बीघा खेत आरएसएस से जुड़े संगठन के नाम कर दी थी। उपनिबंधक लालगंज आजमगढ़ सुनील कुमार के मुताबिक, अमर सिंह की जायदाद की सरकारी कीमत 2 करोड़ 91 लाख 55 हजार रुपये आंकी गई। एक-दूसरे पर बयानों से वार उधर, आजम खान और जया प्रदा के बीच तकरार की खबरें अक्सर आती रही हैं। वर्ष 2018 में आजम खान ने कहा था, 'मैं इन दिनों शिक्षा के क्षेत्र में व्यस्त हूं। मेरे पास इस तरह के लोगों की बातों का जवाब देने का वक्त नहीं है। मेरा फोकस छात्रों की पढ़ाई में है। मैं नाचने-गाने वालों के मुंह नहीं लगूंगा। यदि मैं ऐसा करूंगा तो फिर सियासत नहीं कर पाऊंगा।' दरअसल, आजम खान का यह विवादित बयान जया प्रदा की एक टिप्पणी पर था। जया प्रदा ने एक बयान में कहा था कि 'पद्मावत' फिल्म के अलाउद्दीन खिलजी को देखकर उन्हें आजम खान याद आ गए थे। जब वह चुनाव लड़ रही थीं तब आजम खान ने उन्हें भी बहुत प्रताड़ित किया था।.
लखनऊ लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नेताओं द्वारा दल-बदलने का सिलसिला जारी है। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि बॉलिवुड अभिनेत्री से राजनेता का सफर तय करने वालीं जया प्रदा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकती हैं। इसके साथ ही उन्हें बीजेपी की टिकट पर रामपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आजम खान के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। रामपुर सीट पर चुनाव इस बार काफी दिलचस्प माना जा रहा है। बीजेपी ने 2014 में नेपाल सिंह को रामपुर से लोकसभा का टिकट दिया था। नेपाल सिंह ने चुनाव में एसपी के कद्दावर नेता आजम खान के प्रत्याशी नसीर खान को महज कुछ हजार वोटों से हराया था। पढ़ें: चाचा का 'खतरा' देख आजमगढ़ से अखिलेश! जया प्रदा बनाम बेगम नूर बानो हुआ था मुकाबला आजम खान- जया प्रदा और अमर सिंह के बीच राजनीतिक त्रिकोण जैसी स्थिति है, इसे समझने के लिए 2004 का रुख करना होगा। उस दौरान आजम ने समाजवादी पार्टी के खिलाफ कांग्रेस की बेगम नूर बानो के खिलाफ जया प्रदा को उतारा था। जया ने इस चुनाव में जीत दर्ज की और इस तरह समाजवादी पार्टी को इस सीट से पहली जीत मिली। हालांकि, बाद में आजम और जया प्रदा के बीच मनमुटाव बढ़ता गया। 2009 तक हालात ऐसे हो गए कि आजम खान ने समाजवादी पार्टी से नाता तोड़ लिया। इस चुनाव में जया प्रदा समाजवादी पार्टी के टिकट से एक बार नूर बानो के खिलाफ खड़ी हुईं लेकिन इस बार अमर सिंह अगुवाई कर रहे थे। जया प्रदा एक बार फिर जीत गईं। इस चुनाव को अमर सिंह बनाम आजम खान के रूप में देखा गया था। बाद में जया प्रदा 2014 में बिजनौर से आरएलडी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ी थीं, लेकिन हार गई थीं। 2014 में ऐसे थे समीकरण गौरतलब है कि 2014 के चुनाव में एसपी के नसीर अहमद खान को कुल वोट 335,181 मिले थे जबकि बीएसपी के अकबर हुसैन को महज 81,006 वोट ही मिले। बीजेपी के नेपाल सिंह को 3,58,616 वोट मिले थे। अमर सिंह ने RSS से जुड़े संगठन को दान की थी संपत्तिबता दें कि हाल ही में अमर सिंह ने आजमगढ़ के तरवां गांव में मौजूद उनका पारिवारिक बंगला और 10 बीघा खेत आरएसएस से जुड़े संगठन के नाम कर दी थी। उपनिबंधक लालगंज आजमगढ़ सुनील कुमार के मुताबिक, अमर सिंह की जायदाद की सरकारी कीमत 2 करोड़ 91 लाख 55 हजार रुपये आंकी गई। एक-दूसरे पर बयानों से वार उधर, आजम खान और जया प्रदा के बीच तकरार की खबरें अक्सर आती रही हैं। वर्ष 2018 में आजम खान ने कहा था, 'मैं इन दिनों शिक्षा के क्षेत्र में व्यस्त हूं। मेरे पास इस तरह के लोगों की बातों का जवाब देने का वक्त नहीं है। मेरा फोकस छात्रों की पढ़ाई में है। मैं नाचने-गाने वालों के मुंह नहीं लगूंगा। यदि मैं ऐसा करूंगा तो फिर सियासत नहीं कर पाऊंगा।' दरअसल, आजम खान का यह विवादित बयान जया प्रदा की एक टिप्पणी पर था। जया प्रदा ने एक बयान में कहा था कि 'पद्मावत' फिल्म के अलाउद्दीन खिलजी को देखकर उन्हें आजम खान याद आ गए थे। जब वह चुनाव लड़ रही थीं तब आजम खान ने उन्हें भी बहुत प्रताड़ित किया था।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
VIDEO: 'ऐ इधर आओ..तमीज सीखो', मोबाइल से फोटो खींच रहे शख्स पर भड़क गईं जया बच्चनJaya Bachchan: वीडियो में जया बच्चन काफी नाराज नजर आ रही हैं। दरअसल, जया बच्चन करण जौहर की मॉम Hiroo Johar के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गई थीं।
Read more »
जया बच्चन को फिर आया गुस्सा, सेल्फी ले रहे फैन से कहा 'तमीज सीखो'– News18 हिंदीजया बच्चन को बाहर आते देख फैन ने अपने फोन से सेल्फी लेने की कोशिश की. लेकिन उन्हें ये बात अच्छी नहीं लगी और उसकी क्लास लगा दी.
Read more »
लोकसभा चुनाव: समाजवादी पार्टी ने बनाए 40 स्टार प्रचारक, मुलायम सिंह का नाम नहीं-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: 2019 लोकसभा चुनाव के लिए एसपी की तरफ से जारी स्टार प्रचारकों की सूची में मुलायम सिंह यादव का नाम नहीं होना सबको चौंकाता है। इस सूची में अखिलेश के साथ रामगोपाल यादव और जया बच्चन सहित कई वरिष्ठ नेता हैं। अखिलेश की पत्नी डिंपल का नाम भी शामिल है।
Read more »
सपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में मुलायम सिंह यादव नहीं, अखिलेश-रामगोपाल करेंगे कैंपेन40 स्टार प्रचारकों की इस लिस्ट में सबसे पहला नाम अखिलेश यादव का है. अखिलेश के अलावा रामगोपाल यादव, आजम खान, जया बच्चन, डिंपल यादव, राजेंद्र चौधरी, रामगोविंद चौधरी, अहमद हसन, जावेद अली खां, विशम्भर प्रसाद निषाद, सुरेंद्र नागर, तेज प्रताप यादव, नरेश उत्तम पटेल, मौलाना यासीन अली उस्मानी, मनोज पारस, महबूब अली और शाहिद मंजूर को भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में रखा गया है.
Read more »
BJP ज्वाइन कर सकती हैं जया प्रदा, रामपुर में आजम खान को दे सकती हैं चुनौतीसमाजवादी पार्टी के टिकट पर सांसद रह चुकीं अभिनेत्री जया प्रदा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम सकती हैं. सूत्रों के हवाले से खबर है कि जया प्रदा को बीजेपी रामपुर से लोकसभा चुनाव 2019 (Lok sabha elections 2019) प्रत्याशी बना सकती है.
Read more »
रामपुर से आजम खान के खिलाफ जया प्रदा को उतारेगी BJP?Lok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): साल 2009 से जया और आजम के बीच इस सीट पर मतभेद हैं। नौ बार वहीं से विधायक रहे आजम जया को पूर्व में रंगीली और छलिया छवि वाला बता चुके हैं। वर्ष 2009 में उन्होंने अभिनेत्री को नचनिया भी कहा था।\n
Read more »
