अमित शाह के खिलाफ लड़े सकते हैं शंकर सिंह वाघेला IndiaElects
नेशनल कांग्रेस पार्टी गुजरात गांधीनगर सीट पर अमित शाह के खिलाफ शंकर सिंह वाघेला को चुनावी समर में उतारना चाहती है. हालांकि गुजरात में एनसीपी और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा अभी तक नहीं हुआ है. लेकिन राजनीतिक गलियारों में खबर है कि अमित शाह के खिलाफ एनसीपी से शंकर सिंह वाघेला प्रत्याशी हो सकते हैं.
शंकर सिंह वाघेला ने ही 1989 में भाजपा को गांधीनगर सीट दिलाई थी. यह बाद में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को मिल गई थी. इस लोकसभा चुनाव में गांधीनगर सीट से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मैदान में हैं. राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यह भाजपा की जीती हुई सीट है. क्योंकि इससे पहले आडवाणी यहां से जब भी लड़े, उन्होंने जीत हासिल की. लोगों का मानना है कि इसी परंपरा को बरकरार रखते हुए अमित शाह भी यहां से जीत जाएंगे. ऐसे में एनसीपी शंकर सिंह वाघेला को उतारना चाहती है. क्योंकि वे गुजरात के कद्दावर नेता रहे हैं.गुजरात एनसीपी ने वाघेला को अमित शाह के सामने उतारने की मांग को पार्टी आलाकमान के सामने रखी है. एनसीपी यह मानती है कि जब 1989 में गांधीनगर सीट पर जब कोई भाजपा को जानता भी नहीं था, तब शंकर सिंह वाघेला ने यह सीट भाजपा की झोली में डाली थी. तो इस बार वह यह सीट एनसीपी को भी दिला सकते हैं. 1991 में आडवाणी के लिए वाघेला ने यह सीट छोड़ दी थी. इसके बाद से इस पर भाजपा का कब्जा रहा है.वाघेला ने पहले ही कह दिया था कि वे इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे शंकर सिंह वाघेला पहले ही यह घोषणा कर चुके हैं कि वे इस बार का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. ऐसी खबर है कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार अगर शंकर सिंह वाघेला को मनाएं तो वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो सकते हैं. हालांकि शंकर सिंह वाघेला के बेटे महेंद्र वाघेला भाजपा में शामिल हो चुके हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नॉर्थईस्ट में बीजेपी के 'चाणक्य' नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, अमित शाह ने किया मना– News18 हिंदीबीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने NEDA के संचालक हेमंत बिस्व शर्मा के 2019 के चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी है. प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के बाद असम बीजेपी ने अपना बयान बदल दिया है. इससे पहले राज्य बीजेपी अध्यक्ष ने कहा था कि केंद्रीय नेतृत्व ने हेमंत बिस्व शर्मा को देश की किसी भी सीट को चुनने के लिए कहा है.
Read more »
जेटली बोले- ये 108 अर्थशास्त्री फर्जी, उल्टी बातें करना इनकी फितरतवित्त मंत्री अरुण जेटली ने आर्थिक वृद्धि के आंकड़ों में सरकार के हस्तक्षेप का आरोप लगाने वाले 108 कथित अर्थशास्त्रियों को फर्जी करार दिया.
Read more »
आज रंग है ऐ मां रंग है, मेरे महबूब के घर रंग है री...सूफ़िया-ए-किराम हों या पीर-फ़क़ीर, दरवेश हों या साधू-संत सब अपने-अपने पीर-ओ-मुर्शिद और ख़ुदा से रिश्ता क़ायम करने के लिए इश्क़ पर ज़ोर देते हैं. इश्क़ के अनेक रंगों में एक रंग होली का है.
Read more »
22 मार्च 2019 की सभी बड़ी खबरें, पढ़ें यहांहिंदी न्यूज़ लाइव, Hindi News Live, Latest National Today News in Hindi: 184 उम्मीदवारों की भाजपा ने पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पीएम मोदी से लेकर अमित शाह तक का नाम है। लेकिन इस लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का नाम नहीं है। आडवाणी के गांधीनगर से अमित शाह को टिकट मिला है।
Read more »
'कांग्रेस का दिल आतंकियों के लिए और हमारा तिरंगे के लिए धड़कता है' : अमित शाहअमित शाह ने 'जनता माफ नहीं करेगी' हैशटैग के साथ एक ट्वीट के जरिए कहा, 'विपक्ष और भाजपा के बीच अंतर स्पष्ट है.
Read more »
BJP में 75 पार नेताओं की विदाई: आडवाणी और खंडूरी को टिकट नहीं तो कलराज मिश्र के बाद शांता कुमार ने चुनाव लड़ने से किया मना2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी की अगुवाई कर रहे पीएम मोदी और अमित शाह की तरफ से साफ कर दिया गया था कि 75 की उम्र पार कर चुके नेताओं को चुनाव में टिकट नहीं दिया जाएगा. आगामी लोकसभा चुनाव में इस फार्मूले को अपनाती हुई भी नजर आ रही है. 75 की उम्र पार कर चुके नेताओं के टिकट कटने का सिलसिला जारी है. बीजेपी के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी को टिकट नहीं दिया गया. उनकी जगह अमित शाह को गांधी नगर से उम्मीदवार बनाया गया है.
Read more »
शाह ने कहा- शहीदों के खून पर राजनीति करती है कांग्रेस, देश से माफी मांगेAmit Shah on sam pitroda comment on air strike Air Strike news and updates | कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने कहा था- 300 लोग मारे गए तो सरकार सबूत दे पित्रोदा के बयान पर मोदी ने कहा था- 130 करोड़ भारतीय माफ नहीं करेंगे
Read more »
गांधीनगर में बीजेपी को हराना इतना मुश्किल क्योंअमित शाह गांधीनगर सीट से शुरू कर रहे हैं अपनी राजनीतिक पारी. माना जाता है कि बीजेपी यहां कांग्रेस से बहुत आगे है. क्या है ज़मीनी सच्चाई?
Read more »
