रामपुर से आजम के खिलाफ जया को उतारेगी BJP? अमर सिंह कर सकते हैं मध्यस्थता-
Lok Sabha Election 2019: रामपुर से आजम खां के खिलाफ जया प्रदा को उतारेगी बीजेपी? अमर सिंह कर सकते हैं मध्यस्थता Lok Sabha Election 2019 : साल 2009 से जया और आजम के बीच इस सीट पर मतभेद हैं। नौ बार वहीं से विधायक रहे आजम जया को पूर्व में रंगीली और छलिया छवि वाला बता चुके हैं। वर्ष 2009 में उन्होंने अभिनेत्री को नचनिया भी कहा था। जनसत्ता ऑनलाइन March 25, 2019 11:00 AM मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान अमर सिंह और जया प्रदा। Lok Sabha Election 2019: आम चुनाव में इस बार उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट पर सियासी मुकाबला बेहद दिलचस्प हो सकता है। समाजवादी पार्टी ने वहां से विधायक आजम खान को टिकट दिया है, जबकि भारतीय जनता पार्टी टक्कर देने के लिए तगड़ा दावेदार तलाश रही है। सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट्स में कहा गया कि बीजेपी इस सीट से अभिनेत्री से राजनीति में आईं और आजम की पुरानी प्रतिद्वंदी जया प्रदा को मैदान में उतार सकती है। सूत्रों का दावा है कि बीजेपी जया के नाम पर गंभीरता से विचार-विमर्श कर रही है। पार्टी पैनल की सूची में उनका सबसे आगे है। ऐसे में माना जा रहा है कि बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से करीबी बढ़ा रहे उनके राजनीतिक मेंटर अमर सिंह उन्हें टिकट दिलाने के लिए मध्यस्थता कर सकते हैं। हाल में उन्होंने नाम के आगे ‘चौदीदार’ लगा लिया था, जबकि संघ के कई कार्यक्रमों में वह भी बीते दिनों देखे गए। यहां तक कि संघ से मान्यता प्राप्त सेवा भारती नामक संस्था को आजमगढ़ में उन्होंने एक संपत्ति भी दान कर दी थी। जया, रामपुर से सपा के टिकट पर दो बार सांसद रह चुकी हैं। खास बात है कि उस दौरान पार्टी में सिंह की तूती बोलती थी। पर जब वह सपा से बाहर हुए, तब प्रदा ने भी पार्टी से बाहर निकलना ठीक समझा। 2014 में वह अजित सिंह की पार्टी आरएलडी की तरफ से चुनाव लड़ी थीं, मगर उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। साल 2009 से जया और आजम के बीच इस सीट पर मतभेद हैं। नौ बार वहीं से विधायक रहे आजम जया को पूर्व में रंगीली और छलिया छवि वाला बता चुके हैं। वर्ष 2009 में उन्होंने अभिनेत्री को नचनिया भी कहा था। हालांकि, इसके चलते उन्हें पार्टी से कुछ समय के लिए निकाल भी दिया गया था। Also Read उधर, आजम के लगातार विरोध के बाद भी सिंह 2009 में जया को जिता कर राज्यसभा लाए। बताया जाता है कि जया ने कई मौकों पर आजम से रिश्ते सुधारने के प्रयास किए, मगर आजम की तरफ से कोई पहल नहीं की गई। बता दें कि रामपुर सीट पर मुस्लिम मतदाताओं का दबदबा है। यह क्षेत्र विभिन्न उद्योगों के लिए जाना जाता है, जिसमें चीनी की रिफाइनिंग और कॉटन की मिलिंग का काम शामिल है। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.
Lok Sabha Election 2019: रामपुर से आजम खां के खिलाफ जया प्रदा को उतारेगी बीजेपी? अमर सिंह कर सकते हैं मध्यस्थता Lok Sabha Election 2019 : साल 2009 से जया और आजम के बीच इस सीट पर मतभेद हैं। नौ बार वहीं से विधायक रहे आजम जया को पूर्व में रंगीली और छलिया छवि वाला बता चुके हैं। वर्ष 2009 में उन्होंने अभिनेत्री को नचनिया भी कहा था। जनसत्ता ऑनलाइन March 25, 2019 11:00 AM मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान अमर सिंह और जया प्रदा। Lok Sabha Election 2019: आम चुनाव में इस बार उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट पर सियासी मुकाबला बेहद दिलचस्प हो सकता है। समाजवादी पार्टी ने वहां से विधायक आजम खान को टिकट दिया है, जबकि भारतीय जनता पार्टी टक्कर देने के लिए तगड़ा दावेदार तलाश रही है। सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट्स में कहा गया कि बीजेपी इस सीट से अभिनेत्री से राजनीति में आईं और आजम की पुरानी प्रतिद्वंदी जया प्रदा को मैदान में उतार सकती है। सूत्रों का दावा है कि बीजेपी जया के नाम पर गंभीरता से विचार-विमर्श कर रही है। पार्टी पैनल की सूची में उनका सबसे आगे है। ऐसे में माना जा रहा है कि बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से करीबी बढ़ा रहे उनके राजनीतिक मेंटर अमर सिंह उन्हें टिकट दिलाने के लिए मध्यस्थता कर सकते हैं। हाल में उन्होंने नाम के आगे ‘चौदीदार’ लगा लिया था, जबकि संघ के कई कार्यक्रमों में वह भी बीते दिनों देखे गए। यहां तक कि संघ से मान्यता प्राप्त सेवा भारती नामक संस्था को आजमगढ़ में उन्होंने एक संपत्ति भी दान कर दी थी। जया, रामपुर से सपा के टिकट पर दो बार सांसद रह चुकी हैं। खास बात है कि उस दौरान पार्टी में सिंह की तूती बोलती थी। पर जब वह सपा से बाहर हुए, तब प्रदा ने भी पार्टी से बाहर निकलना ठीक समझा। 2014 में वह अजित सिंह की पार्टी आरएलडी की तरफ से चुनाव लड़ी थीं, मगर उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। साल 2009 से जया और आजम के बीच इस सीट पर मतभेद हैं। नौ बार वहीं से विधायक रहे आजम जया को पूर्व में रंगीली और छलिया छवि वाला बता चुके हैं। वर्ष 2009 में उन्होंने अभिनेत्री को नचनिया भी कहा था। हालांकि, इसके चलते उन्हें पार्टी से कुछ समय के लिए निकाल भी दिया गया था। Also Read उधर, आजम के लगातार विरोध के बाद भी सिंह 2009 में जया को जिता कर राज्यसभा लाए। बताया जाता है कि जया ने कई मौकों पर आजम से रिश्ते सुधारने के प्रयास किए, मगर आजम की तरफ से कोई पहल नहीं की गई। बता दें कि रामपुर सीट पर मुस्लिम मतदाताओं का दबदबा है। यह क्षेत्र विभिन्न उद्योगों के लिए जाना जाता है, जिसमें चीनी की रिफाइनिंग और कॉटन की मिलिंग का काम शामिल है। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जया बच्चन को फिर आया गुस्सा, सेल्फी ले रहे फैन से कहा 'तमीज सीखो'– News18 हिंदीजया बच्चन को बाहर आते देख फैन ने अपने फोन से सेल्फी लेने की कोशिश की. लेकिन उन्हें ये बात अच्छी नहीं लगी और उसकी क्लास लगा दी.
Read more »
उन्नाव से नहीं कटा साक्षी महाराज का टिकट, अमेठी से स्मृति ईरानी देंगी राहुल को टक्करसाक्षी महाराज का नहीं कटा टिकट, smritiirani RahulGandhi को देंगी टक्कर BJPKiList2019
Read more »
BJP ने पहली लिस्ट में घोषित किए यूपी के 28 सहित 184 उम्मीदवार, बिहार के नामों का ऐलान अभी नहींनोएडा से डॉ. महेश शर्मा, मुज्जफरनगर से संजीव बालियान, गजियाबाद से वी के सिंह, बागपत से सत्यपाल सिंह, मथुरा से हेमा मालिनी को टिकट दिया गया है. उन्नाव से साक्षी महाराज को टिकट दिया गया है. केन्द्रीय मंत्री कृष्णा राज की जगह अरुण सागर को शाहजहांपुर से भाजपा उम्मीदवार बनाया गया. छत्तीसगढ़ से पांच सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किये गए हैं जिसमें बस्तर से बैदूराम कश्यप शामिल हैं.
Read more »
गांधीनगर से अमित शाह को उताकर बीजेपी ने एक तीर से साधे दो निशाने-Navbharat TimesIndia News: गुजरात में 2017 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन को देखते हुए शाह की मौजूदगी पार्टी में ऊर्जा भरने का काम करेगी। गांधीनगर से शाह के उतरने पर पूरे गुजरात में एक माहौल बनाने का मौका मिलेगा।
Read more »
Live: आजमगढ़ से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव, रामपुर से आजम मैदान मेंLok Sabha polls Akhilesh Yadav will contest the Lok Sabha elections from Azamgarh
Read more »
loksabha chunav 2019 live know all election updates here - आजम खान रामपुर से और अखिलेश यादव आजमगढ़ से लड़ेंगे चुनाव | Navbharat Timesलोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारे में काफी हलचल है। पार्टियां पूरी मुस्तैदी से चुनाव प्रचार में जुटी हैं। इसके तहत ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह उत्तर प्रदेश, गृहमंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली और यूपी दोनों जगह और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण दिल्ली में सभाओं कों संबोधित करेंगी। इसके अलावा राहुल गांधी भी चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। यहां जानें चुनाव के पल-पल के अपडेट्स
Read more »
आजमगढ़ से पिता की विरासत संभालेंगे अखिलेश, रामपुर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे आजम खानसमाजवादी पार्टी ने दो उम्मदीवारों की सूची जारी की है. इसमें मोहम्मद आजम खान को रामपुर लोकसभा क्षेत्र और अखिलेश यादव को आजमगढ़ सीट से प्रत्याशी घोषित किया गया है. अखिलेश यादव के बारे में पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि वो अपने पिता मुलायम सिंह यादव की सीट यानी आजमगढ़ से चुनाव लड़ सकते हैं. लेकिन आजम खान को लेकर पार्टी ने चौंकाने वाला निर्णय लिया है.
Read more »
BJP ज्वाइन कर सकती हैं जया प्रदा, रामपुर में आजम खान को दे सकती हैं चुनौतीसमाजवादी पार्टी के टिकट पर सांसद रह चुकीं अभिनेत्री जया प्रदा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम सकती हैं. सूत्रों के हवाले से खबर है कि जया प्रदा को बीजेपी रामपुर से लोकसभा चुनाव 2019 (Lok sabha elections 2019) प्रत्याशी बना सकती है.
Read more »
