BJP Sambit Patra Vs West Bengal CM Mamata Banerjee; Follow West Bengal Politics, IPAC ED Raid Case, West bengal Bangladeshi Rohigyas Latest News On Dainik Bhaskar.
इसीलिए ED के छापे से घबरा गईं, वो बंगाल को बांटकर जीत नहीं सकतींभारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि ममता बनर्जी 10 हजार रुपए में बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को नागरिकता दे रही हैं। उन्होंने कहा कि वो भारत के करोड़ों रुपए केवल इसी में खर्च कर रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि इसी वजह से I-PAC के दफ्तर पर ED के छापे से घबरा गईं और फाइलें छीन कर ले गईं। पात्रा ने कहा- मैं ममता बनर्जी को चेतावनी देना चाहता हूं कि वे बंगाल को बांटकर चुनाव नहीं जीत सकतीं। मुर्शीदाबाद में प्रदर्शन मामले पर संबित ने कहा कि NH-12 को ब्लॉक कर दिया गया है, और सभी रेल सेवाएं रोक दी गई हैं। क्या यह भारत का हिस्सा नहीं है? जब ट्रेनें जलाई जा रही हैं, तो ममता बनर्जी इसे अल्पसंख्यकों का गुस्सा बताकर सही ठहरा रही हैं।SIR प्रक्रिया कई राज्यों में चल रही है और इस पर संसद में चर्चा भी हो चुकी है। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी असंवैधानिक और हिंसक तरीकों से SIR को रोकने की कोशिश कर रही हैं। BLOs पर दबाव डाला जा रहा है, जिससे कुछ लोग कठोर कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं। TMC नेता मोनिरुल इस्लाम के बयान का जिक्र करते हुए पात्रा ने कहा कि यह राम-रहीम का मामला नहीं, बल्कि बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों का मुद्दा है। उन्होंने कहा कि यह ममता बनर्जी को भारत की ओर से चेतावनी है कि वे बंगाल को बांटकर चुनाव नहीं जीत सकतीं। बंगाल के लोगों से अपील है कि अगर शांति से रहना है तो अभी जागना होगा और कहा- हम एक हैं तो सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि BLO अशोक दास ने TMC की धमकियों के बाद आत्महत्या कर ली। अशोक दास की पत्नी ने TMC के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पात्रा ने कहा कि जो बंगाल कभी ‘सोनार बांग्ला’ था, वह अब ‘रक्त-रंजित बांग्ला’ बन गया है। संबित ने कहा कि BSF ने पत्र लिखे और बैठकें कीं, लेकिन राज्य सरकार सहयोग नहीं कर रही और बाड़ लगाने के लिए जमीन नहीं दी जा रही। आरोप लगाया कि इरादा बंगाल को तोड़कर उसे बांग्लादेश का हिस्सा बनाने का है। बंगाल के मुर्शिदाबाद में प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनें रोकी थीं, झारखंड में प्रवासी मजदूर की मौत पर हाईवे जाम किया था पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में एक प्रवासी मजदूर की झारखंड में मौत को लेकर शुक्रवार को हालात तनावपूर्ण हो गए थे। आक्रोशित ग्रामीणों ने बेलडांगा रेलवे स्टेशन और राष्ट्रीय राजमार्ग 12 को जाम कर दिया था, इससे उत्तर और दक्षिण बंगाल के बीच रेल और सड़क संपर्क पूरी तरह टूट गया था। प्रदर्शनकारियों ने रेलवे ट्रैक पर बैठकर घंटों विरोध किया और सड़क पर टायर जलाए। इस दौरान प्रदर्शनकारी भड़क उठे और एक महिला पत्रकार के साथ मारपीट भी की गई। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने प्रदर्शनकारियों पर पत्थरबाजी करने के आरोप लगाए हैं। BJP बोली- कोर्ट ने ममता बनर्जी को सबक सिखाया:विधानसभा चुनाव में हार तय; I-PAC रेड मामले में बंगाल सरकार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस I-PAC रेड मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर BJP विधायक अग्रिमित्रा पॉल ने कहा कि कोर्ट ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अच्छा सबक सिखाया है। उनकी झूठ की राजनीति उजागर हो गई है। अग्रिमित्रा पॉल ने कहा कि 15 साल की TMC सरकार और उससे पहले की वाम सरकार ने रोहिंग्या, बांग्लादेशी घुसपैठियों और फर्जी मतदाताओं के सहारे चुनाव जीते, लेकिन इस बार बंगाल में ऐसा नहीं होगा।अरुणाचल में जमी हुई झील में फिसलकर दो युवक डूबे:वाराणसी-अयोध्या के पंडितों ने की पूजा, 8 पवित्र नदियों से जलाभिषेक; CM नीतीश, दोनों उपमुख्यमंत्री भी पहुंचेइंदौर में मृतकों के परिजन को 1-1 लाख के चेक दिए; कहा- सरकार जिम्मेदारी लेलखनऊ में जबरदस्त शीतलहर, AQI रेड जोन मेंटोंक में बढ़ा तापमान, फसलों के नुकसान की आशंकाउत्तरकाशी में नदी, चमोली में झरने जमेMP में कड़ाके की सर्दी.
..आज कोल्ड वेव का अलर्टअयोध्या में मकर संक्रांति के बाद ठंड का यू-टर्न
Bangladeshi-Rohigyas Citizenship Mamata ED Raids Bharatiya Janata Party BJP Spokesperson Sambit Patra Mamata Banerjee I-PAC Office ED Raids Murshidabad Protest Case
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ED vs IPAC in Supreme Court: মমতা যা করেছেন এটা শুধু চুরি নয়, ডাকাতি! সিবিআই তদন্ত চাই...সুপ্রিম কের্টে ইডি...ED needs CBI investigation on IPAC raids issue as there is massive massacre in raids
Read more »
ED vs ममता: 'भीड़तंत्र, मूर्ख, डकैती और...' SC में भिड़ गए तुषार मेहता-कपिल सिब्बल, जज बोले- हंगामा मत करिए...Supreme Court ED vs IPAC: सुप्रीम कोर्ट में आज यानी गुरुवार को ईडी बनाम आईपैक केस की सुनवाई हुई.
Read more »
ED vs Mamata Banerjee: ईडी को राहत, उसके अधिकारियों के खिलाफ दर्ज FIR स्थगित, ममता बनर्जी को नोटिस- ed vs mamata banerjee supreme court cbi inquiry ipac raid case in kolkata
Read more »
ED VS IPAC in Supreme Court: দলীয় কার্যক্রমকে ঢাল করে অভিযুক্তদের আড়াল করা যায় না! I-PAC মামলায় বিস্ফোরক সুপ্রিম নোটিস...ED stated that alleged person can not hide in the name of party in IPAC raid issue in Supreme Court
Read more »
IPAC Raid Case: SC ने स्थगित की ED अधिकारियों के खिलाफ शिकायत, ममता सरकार को बड़ा झटका, अब 3 फरवरी को सुनवाईIPAC Raid Case: SC ने स्थगित की ED अधिकारियों के खिलाफ शिकायत, ममता सरकार को बड़ा झटका, अब 3 फरवरी को सुनवाई
Read more »
दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ी अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर ED का एक्शन: 140 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच की; चेयरमैन के खि...प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी की करीब 140 करोड़ रुपए की संपत्तियां अटैच कर दी हैं। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की गई है।
Read more »
