Nitin Gadkari News: बीजेपी के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पार्टी नेताओं को चेताते हुए बड़ा बयान दिया है। गोवा में बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक में गडकरी ने कहा कि हमें अगर हम वही करते रहेंगे जो कांग्रेस करती रही है, तो उनके जाने और हमारे आने का कोई फायदा नहीं...
पणजी: बीजेपी के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा बयान दिया है। गोवा में बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि पार्टी को कांग्रेस जैसी गलतियों से बचने की जरूरत है। अगर ऐसा नहीं होगा तो फिर कांग्रेस और बीजेपी में फर्क नहीं रह जाएगा। गडकरी ने कहा कि बीजेपी एक अलग पार्टी है। इसीलिए उसने बार-बार मतदाताओं का विश्वास जीता है, लेकिन उन्होंने भगवा पार्टी को कांग्रेस द्वारा अतीत में की गई गलतियों को दोहराने के प्रति आगाह किया, जिसके कारण उसे सत्ता से बाहर होना पड़ा।तो कोई फायदा नहीं होगा गडकरी ने कहा कि अगर हम वही करते रहेंगे जो कांग्रेस करती रही है, तो उनके जाने और हमारे आने का कोई फायदा नहीं है। यह टिप्पणी बीजेपी के लोकसभा चुनावों में अपने दम पर बहुमत हासिल करने में विफल रहने के एक महीने से अधिक समय बाद आई है। गडकरी पणजी के पास गोवा बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे, जिसमें पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष सदानंद तनावड़े और मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सहित अन्य नेता शामिल हुए। नितिन गडकरी की गिनती बीजेपी के उन नेताओं में होती है जो तमाम मंचों पर साफगोई से अपनी बात रखते हैं। भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाना है गडकरी ने जोर देकर कहा कि हमें भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाना है और इसके लिए हमारे पास एक योजना होनी चाहिए। पड़ोसी महाराष्ट्र की राजनीति का जिक्र करते हुए गडकरी ने तर्क दिया कि उनके गृह राज्य में जाति के आधार पर राजनीति करने का चलन है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मैंने इस चलन को न अपनाने का फैसला किया है। मैंने लोगों से कहा है कि मैं जाति-आधारित राजनीति में शामिल नहीं होऊंगा। जो करेगा जाट की बात, उसको कसके लाठ पड़ेगी। लोकसभा चुनावों में बीजेपी को 240 सीटें मिली थीं। इसमें गोवा की दो सीटों में बीजेपी ने एक सीट पर जीत हासिल की थी। एक सीट कांग्रेस को मिली थी। नितिन गडकरी नागपुर से तीसरी बार जीते हैं।.
पणजी: बीजेपी के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा बयान दिया है। गोवा में बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि पार्टी को कांग्रेस जैसी गलतियों से बचने की जरूरत है। अगर ऐसा नहीं होगा तो फिर कांग्रेस और बीजेपी में फर्क नहीं रह जाएगा। गडकरी ने कहा कि बीजेपी एक अलग पार्टी है। इसीलिए उसने बार-बार मतदाताओं का विश्वास जीता है, लेकिन उन्होंने भगवा पार्टी को कांग्रेस द्वारा अतीत में की गई गलतियों को दोहराने के प्रति आगाह किया, जिसके कारण उसे सत्ता से बाहर होना पड़ा।तो कोई फायदा नहीं होगा गडकरी ने कहा कि अगर हम वही करते रहेंगे जो कांग्रेस करती रही है, तो उनके जाने और हमारे आने का कोई फायदा नहीं है। यह टिप्पणी बीजेपी के लोकसभा चुनावों में अपने दम पर बहुमत हासिल करने में विफल रहने के एक महीने से अधिक समय बाद आई है। गडकरी पणजी के पास गोवा बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे, जिसमें पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष सदानंद तनावड़े और मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सहित अन्य नेता शामिल हुए। नितिन गडकरी की गिनती बीजेपी के उन नेताओं में होती है जो तमाम मंचों पर साफगोई से अपनी बात रखते हैं। भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाना है गडकरी ने जोर देकर कहा कि हमें भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाना है और इसके लिए हमारे पास एक योजना होनी चाहिए। पड़ोसी महाराष्ट्र की राजनीति का जिक्र करते हुए गडकरी ने तर्क दिया कि उनके गृह राज्य में जाति के आधार पर राजनीति करने का चलन है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मैंने इस चलन को न अपनाने का फैसला किया है। मैंने लोगों से कहा है कि मैं जाति-आधारित राजनीति में शामिल नहीं होऊंगा। जो करेगा जाट की बात, उसको कसके लाठ पड़ेगी। लोकसभा चुनावों में बीजेपी को 240 सीटें मिली थीं। इसमें गोवा की दो सीटों में बीजेपी ने एक सीट पर जीत हासिल की थी। एक सीट कांग्रेस को मिली थी। नितिन गडकरी नागपुर से तीसरी बार जीते हैं।
नितिन गडकरी लेटेस्ट न्यूज गोवा में नितिन गडकरी का बड़ा बयान Nitin Gadkari Goa BJP Executive Meeting Goa BJP Executive Meeting News गोवा लेटेस्ट हिंदी न्यूज Goa Latest News In Hindi गोवा बीजेपी न्यूज नितिन गडकरी की नसीहत
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
उत्तर प्रदेश में दो अलग-अलग वारदात में दो मौलानाओं की हत्या, एक का बेटा आरोपीUttar Pradesh Murder: मंगलवार (11 जून) को उत्तर प्रदेश के दो जिलों: मुरादाबाद और शामली से दो मौलानाओं (इस्लामिक मौलवियों) की हत्या की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आईं.
Read more »
इस दिन से होगी चातुर्मास की शुरुआत, शादियां और मांगलिक कार्य क्यों नहीं होते इस दौरान, जानें वजहइस साल चातुर्मास की शुरुआत कब से हो रही है, यह कब खत्म होगा और इस दौरान आपको किन-किन कामों से बचना चाहिए जानें यहां.
Read more »
Power Nap: क्या आप भी दिन में लेते हैं पावर नैप? तो जानें सेहत के लिहाज से दिन में सोना अच्छा या बुराक्या आप भी दिन में अपना काम खत्म होने के बाद एक-दो घंटे की नींद लेते हैं, तो एक्सपर्ट्स से जानें कि दिन में सोना सही होता है या गलत?
Read more »
विपक्ष ने PM मोदी पर निशाना साधा, ‘अघोषित आपातकाल’ की याद दिलाई, खड़गे बोले- रस्सी जल गई, बल नहीं गयातृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि बीजेपी चुनाव में बहुमत से दूर रह गई क्योंकि देश के लोगों को एहसास हो गया है कि वह संविधान के खिलाफ है।
Read more »
खाना अच्छी तरह चबाकर क्यों खाना चाहिए? जानिए बुजर्गों की सलाह के पीछे क्या है मकसदKhana Chabakar Khane Ke Fayde: खाना इत्मीनान से खाना चाहिए, ऐसा आपने कई लोगों से सुना होगा, लेकिन क्या इसके पीछे की साइंटिफिक वजहों के बारे में आपको पता है?
Read more »
नीट पेपर लीक मामला: सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए से मांगी रिपोर्टपेपर लीक की ऐसी कोई घटना भविष्य में नहीं हो, इसके लिए अलग-अलग तरह के विशेषज्ञों की संभावित समिति के बारे में भी सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से जानकारी मांगी है.
Read more »
