बिहार में जानलेवा हथियारों के मिलने का सिलसिला जारी
बिहार में जानलेवा हथियारों के मिलने का सिलसिला जारी है. कई एके-47 की बरामदगी के बाद अब पुलिस ने बुधवार की सुबह वैशाली जिले में एक एके-56 राइफल बरामद की है. राइफल के साथ पुलिस ने चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं.
मामला वैशाली जिले के रुस्तमपुर सहायक थाना क्षेत्र का है. जहां पुलिस ने दबिश डालकर एक एके-56 राइफल बरामद की है. जिले के पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जाफराबाद एक मकान पर छामा मारा और वहां से एके-56 राइफल बरामद की. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वो मकान शंकर राय उर्फ शंकर यादव का है. जहां एके-56 राइफल के अलावा चार गोली भी बरामद की गई हैं. उन्होंने बताया कि शंकर इलाके का जाना-माना माफिया है. वह कुख्यात अपराधी सोहन गोप का नजदीकी माना जाता है. हालांकि सोहन खुद इन दिनों जेल में बंद है. एसपी ढिल्लो ने आशंका जताते हुए बताया कि यह गिरोह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुआ था. अब पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि यह प्रतिबंधित हथियार कहां से लाया गया और इसका इस्तेमाल कब होना था. गौरतलब है कि इससे पहले बिहार के मुंगेर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बड़ी संख्या में एके-47 राइफल बरामद की गई थीं. इसके साथ ही एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ था.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
SBI में 9 महीने में 7,951 करोड़ रुपये का घपला, आरटीआई में सामने आई जानकारीसूचना के अधिकार (आरटीआई) कानून के तहत प्राप्त सूचना के मुताबिक देश के सबसे बड़े कर्जदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में मौजूदा वित्तीय वर्ष के शुरूआती नौ माह (अप्रैल-दिसंबर 2018) के दौरान कुल 7,951.29 करोड़ रुपये की बैंकिंग धोखाधड़ी के 1,885 मामले सामने आये।
Read more »
विंग कमांडर अभिनंदन की वतन वापसी: जानिए पिछले 56 घंटों में क्या हुआ?भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन करीब 56 घंटे बाद पाकिस्तान से अपने वतन वापस लौट रहे हैं. अभिनंदन ने हवाई भिड़ंत के दौरान पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था. इस दौरान उनका मिग-21 विमान भी गिर गया था और वो पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाके में पहुंच गए थे. इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने उनको हिरासत में ले लिया था.
Read more »
पूर्व IAS शाह फैसल ने कहा- कश्मीर में आतंकवाद को मिलने लगा सामाजिक समर्थनIndia Today Conclave 2019 शाह फैसल ने भारत पाकिस्तान के बीच बिगड़ रहे हालातों पर चिंता जाहिर की है और कहा है कि तनाव का सबसे ज्यादा असर कश्मीर पर पड़ता है, आज घाटी में हालात बदल गए हैं.
Read more »
संकल्प रैली में रामविलास पासवान बोले- 'पीएम मोदी का सीना 56 नहीं 156 इंच का है'रामविलास पासवान ने पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने 5 साल में देश को जिस तरह से विकास का रास्ता दिखाया है.
Read more »
दिल्ली के सरिता विहार में बोरी में बंद मिली लाश के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तारलोगों ने महिला से जबरन सुसाइड क्लू नोट लिखवाया था और लाश के पास जानबूझकर उसे छोड़ दिया था.
Read more »
पाकिस्तानी सड़क पर धमाल मचाने वाली ऐसी कारें जो भारत में अब तक नहीं हुईं लांचभारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा से एक मुकाबले का रिश्ता रहा है। दोनों मुल्कों में बहुत अंतर है लेकिन आॅटोमोबाइल मार्केट में कुछ ऐसी गाड़िया हैं जो कि पाकिस्तान में तो खासी मशहूर हैं लेकिन वो भारतीय सड़क से अब तक दूर हैं।
Read more »
मरे हुए बाज के पंखों में ट्रांसमीटर जैसी चीज मिलने से सनसनीफरीदाबाद के जंगलों में ट्रांसमीटर जैसी संदिग्ध वस्तु लगा मृत बाज मिलने से सनसनी.उसके शरीर पर लगे इस सोलर सिस्टम जैसे ट्रांसमीटर और इसके पैरों में लगे दो छल्ले जैसी संदिग्ध वस्तुओं को देख कर लगता है कि ये कुछ संदिग्ध वस्तुएं है जो इस बाज के शरीर और पैरों में फिट की गई हैं.
Read more »
