ये गाना आम आदमी पार्टी के आगामी लोकसभा चुनाव कैम्पेन का हिस्सा है (PankajJainClick )
लोकसभा चुनाव में महज कुछ हफ्ते बचे हैं. चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग को दोहराया है. पार्टी ने इस बार गाने कस माध्यम से अपनी आवाज जनता तक पहुंचाने की कोशिश की है. ये गाना आम आदमी पार्टी के आगामी लोकसभा चुनाव कैम्पेन का हिस्सा है.
इस लोकसभा चुनाव में पार्टी न केवल अपने काम को जनता के बीच भुनाएगी बल्कि अपनी इस लड़ाई को ज्यादा बड़े स्तर पर ले जाने की पूरी कोशिश करेगी . पार्टी दफ़्तर में गोपाल राय, संजय सिंह और लोकसभा के उम्मीदवारों की मौजूदगी के बीच ही गाने को जारी किया गया. साथ ही लॉन्च के दौरान गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना आम आदमी पार्टी की प्राथमिकता है, ताकि दिल्ली के लोगों के वोट का मान भी अन्य राज्यों के वोटरों के बराबर हो. उन्होंने कहा कि इसी मकसद से पूर्ण राज्य की मांग को लेकर इस गाने को तैयार किया गया है. उत्तर पूर्वी दिल्ली से लोकसभा के प्रत्याशी दिलीप पांडे ने गाने को लिखा है और गाया भी है. दिलीप पांडे ने कहा कि आम आदमी पार्टी समय-समय पर इस तरह के गानों के माध्यम से दिल्ली को जागरूक करने का काम करती रही है. उन्होंने कहा 'दिल्ली मांगे पूर्ण राज्य दो, दिल्ली का हक पूर्ण राज्य दो' यह गाना आगामी चुनाव के मद्देनजर हमारी सभी पदयात्राओं, सभाओं और रैलियों में इस्तेमाल किया जाएगा. इस गाने के माध्यम से हम पूर्ण राज्य की जरूरत क्यों है, इसकी जानकारी दिल्ली के घर-घर तक पहुंचाने का काम करेंगे. पार्टी अपने चुनाव प्रचार में इस गाने को इस्तेमाल करके दिल्ली की जनता को पूर्ण राज्य के महत्व के बारे में बताने का काम करेगी. आने वाले दिनों में तमाम जनसभाओं, नुक्कड़ सभाओं और ई रिक्शे के माध्यम से गाने का प्रचार किया जाएगा.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आतंकी कैंप पर एयरस्ट्राइक के बाद भारत-पाक के बीच तनाव, सिर्फ 16 प्वाइंट में जानें 48 घंटे का हर अपडेटपुलवामा आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में तल्खियां देखी जा रही थीं, मगर जैश के आतंकी कैंप पर भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने जो पलटवार करने की नापाक कोशिश की है, उससे सीमा के साथ-साथ दोनों देशों के बीच और तनातनी बढ़ गई है. बुधवार को पाकिस्तान वायुसेना के विमान ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की, जिसके बाद भारतीय वायुसेना ने जवाबी कार्रवाई की और उसके नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया. पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर भारत द्वारा किये गए एयर स्ट्राइक की प्रतिक्रिया के तौर पर पाकिस्तानी विमानों द्वारा बुधवार को भारतीय सीमा में किये गए हमले के बाद से भारतीय वायुसेना का एक पायलट कार्रवाई में लापता बताया जा रहा है, जबकि एक पाकिस्तानी विमान को मार गिराए जाने की बात भी सामने आ रही है. भारत-पाकिस्तान पर गहराते युद्ध के बादलों के बीच पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने अपनी सीमा में एक भारतीय पायलटों को गिरफ्तार किया है. बुधवार की शाम भारत ने पाकिस्तान के उस दावे की पुष्टि की जिसमें वह अपने कब्जे में एक भारतीय पायलट होने की बात कर रहा था. विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि हमारा एक पायलट पाकिस्तान की कस्टडी में है और हम पाकिस्तान से मांग करते हैं कि वह भारतीय वायुसेना के उस पायलट को तुरंत सुरक्षित वापस भेजें.
Read more »
ममता बनर्जी ने पाक के ख़िलाफ़ सेना की कार्रवाई के मांगे सबूतसरकार से अभियान की जानकारी साझा करने की गुज़ारिश, देश की अर्थव्यवस्था लुढ़की, अख़बारों की सुर्ख़ियां.
Read more »
हदिया ने पूरी की डॉक्टरी की पढ़ाई, पति शफीन ने लिखी भावुक कर देनी वाली पोस्टकभी लव जिहाद मामले को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी रहने वाली हदिया उर्फ अखिला अशोकन ने अपना होम्योपथिक मेडिसिन कोर्स पूरा कर लिया है और अब वह होम्योपथिक डॉक्टर बन गई हैं।
Read more »
मुझे पूर्ण विश्वास है, 21वीं सदी भारत की होगी : PM मोदीप्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 से 2019 आवश्यकताओं को पूरा करने का समय था, जबकि 2019 से आगे आकांक्षाओं को पूरा करने का अवसर है. उन्होंने कहा कि 2014 से 2019 बुनियादी जरूरतों को हर घर तक पहुंचाने का समय था, जबकि 2019 से आगे तेज उन्नति के लिए उड़ान भरने का अवसर है.
Read more »
CM योगी ने की मोदी की तारीफ, कहा-प्रधानमंत्री ने देश को किया गौरवांवित– News18 हिंदीमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरीबों के लिए पर राहुल गांधी के मन में कोई संवेदना नहीं है और न ही उनके मन में गरीबों के लिए कोई पीड़ा है.
Read more »
प्रोफेसर ने की इमरान खान की तारीफ, ABVP कार्यकर्ताओं ने घुटनों के बल पर मंगवाई माफीअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कर्नाटक के एक कॉलेज के प्रोफेसर को सोशल मीडिया पर कथित भारत विरोधी संदेश लिखने पर घुटनों के बल माफी मांगने के लिए मजबूर किया.
Read more »
मोदी ने बुलाई राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक, मसूद की मौत की खबर पर हुई चर्चाModi chaired meeting of the National Security Council | प्रधानमंत्री आवास पर हुई बैठक में रक्षा, गृह, विदेश मंत्रियों समेत एनएसए डोभाल और विदेश सचिव भी शामिल हुए पाक मीडिया ने मसूद अजहर के रिश्तेदारों के हवाले से दावा किया कि वह जिंदा है
Read more »
महाराष्ट्र: CPM नेता ने की पीएम मोदी की खुलेआम तारीफ, केंद्रीय समिति ने सस्पेंड कियासीपीएम के पूर्व विधायक नरसैया एडम ने सोलापुर जिले में एक आवास परियोजना को मंजूरी देने को लेकर नौ जनवरी को सोलापुर में एक रैली में मोदी की सराहना की थी.
Read more »
