बिहार के JDU MP ने पूछा- प्रेमिका की हंसी कैसी होती है? शशि श्रेया ने ली चुटकी- वाह मंडल जी!

JDU MP Ajay Mandal News

बिहार के JDU MP ने पूछा- प्रेमिका की हंसी कैसी होती है? शशि श्रेया ने ली चुटकी- वाह मंडल जी!
Bhagalpur Kavi SammelanSanjay Jhala PoetryShashi Shreya
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 26 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 56%
  • Publisher: 53%

भागलपुर में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित 63वें अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में जेडीयू सांसद अजय कुमार मंडल ने प्रेमिका की हंसी पर सवाल पूछा। कवि संजय झाला के संचालन में शशि श्रेया ने चुटकी ली। यह आयोजन कविता, व्यंग्य और हंसी-मजाक से भरा रहा।

दिलीप कुमार शुक्ला, भागलपुर। भारत सचमुच चमत्कारों का देश है। यहां हंसी भी रिश्तों के हिसाब से अपना-अपना असर दिखाती है- भाई की हंसी ताकत सवायी, बहन की हंसी मजबूत कलाई, पिता की हंसी बच्चों की कमाई और मां की हंसी तो सीधे प्रभु की प्रभुताई ठहरी। बच्चों की हंसी पीर भुला देती है, बेटी की हंसी बाप की दवाई बन जाती है। मगर जैसे ही प्रेमिका और लुगाई की हंसी का जिक्र आता है, मामला सीधा जेब और जेहन तक पहुंच जाता है। इन्हीं पंक्तियों के जरिए देश के चर्चित कवि संजय झाला ने भागलपुर में ऐसा समां बांधा कि श्रोता देर तक मुस्कुराते रहे। प्रेमिका की हंसी और सांसद के ठहाके मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित 63वीं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में संजय झाला न सिर्फ शिरकत करने पहुंचे, बल्कि संचालन की कमान भी संभाली। मारवाड़ी पाठशाला का प्रांगण कविता, व्यंग्य और ठहाकों से देर शाम तक गूंजता रहा। कवयित्री शशि श्रेया, कवि महेंद्र अजनबी, विनीत चौहान, यशदीप कौशिक और दिनेश देशी घी ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियों से रंग जमाया। भागलपुर लोकसभा के जदयू सांसद अजय कुमार मंडल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जदयू सांसद अजय कुमार मंडल थे। खास बात यह रही कि सांसद महोदय अत‍िथ‍ि से ज्‍यादा श्रोता की भूमिका में नजर आए। कविता की हर पंक्ति पर “वाह-वाह” और हर व्यंग्य पर खुलकर ठहाके- मानो संसद की गंभीर बहसों से अलग यह उनका ‘रिफ्रेशमेंट सेशन’ हो। जैसे ही संजय झाला ने वाली पंक्ति पढ़ी, सांसद अजय मंडल खुद को रोक नहीं पाए। मुस्कुराते हुए तपाक से पूछ बैठे- “जल्दी बताइए, कैसी हंसी होती है प्रेमिका की?” बस फिर क्या था, पंडाल में ठहाकों की दूसरी किश्त शुरू हो गई। सांसद की उत्सुकता पर श्रोता भी मुस्कुरा उठे और मंच पर बैठे कवि भी। संजय झाला ने पूरी कव‍िता को फ‍िर से सुनाया। भाई की हंसी ताकत सवायी है, बहन की हंसी मज़बूत कलाई है। पिता की हंसी बच्चों की असली कमाई है, मां की हंसी प्रभु की प्रभुताई है। बच्चों की हंसी पीर की भुलाई है, और बेटी की हंसी बाप की असली दवाई है। प्रेमिका की हंसी हवा-हवाई है, और लुगाई की हंसी जेब की सफाई है। कवयित्री शशि श्रेया ने मौके को हाथ से जाने नहीं दिया। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, “वाह एमपी साहब, प्रेमिका का नाम सुनते ही मुस्कान आ गई।” फिर सांसद की ओर मुखातिब होकर उन्होंने पंक्ति सुनाई—“नयन बादल, हृदय घायल।” श्रोताओं ने इसे भी हाथों-हाथ लिया। साउंड अच्छा है दिनेश देशी घी ने जैसे ही माइक संभाला, तालियों की गूंज तेज हो गई। वे बीच-बीच में साउंड सिस्टम की ओर देखकर कहते रहे- “साउंड अच्छा है।” इस पर सांसद ने भी हंसते हुए जोड़ा “साउंड तो आपका भी अच्छा है।” माहौल में कविता कम, संवाद ज्यादा और राजनीति से परे हल्की-फुल्की नोकझोंक ज्यादा दिखी। दिनेश देशी घी ने कहा- हंसते रहें, हंसते रहें, हंसते रहें रोचक और दिव्य सांसद संचालन के दौरान संजय झाला ने भी सांसद की खूब खिंचाई की। उन्होंने कहा कि “ऐसा रोचक और दिव्य सांसद पूरे देश में नहीं मिलेगा। इन्हें अगर इस्लामाबाद से भी चुनाव लड़ाया जाए तो जीत जाएं।” यह सुनते ही पंडाल एक बार फिर ठहाकों से भर गया। सांसद, व‍िधान पार्षद, ड‍िप्‍टी मेयर भी पहुंचे मारवाड़ी पाठशाला में आयोज‍ित मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित 63वीं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का दीप प्रज्वलन के साथ उद्घाटन सांसद अजय मंडल, एमएलसी डॉ.

एनके यादव, डिप्टी मेयर सलाउद्दीन अहसन, प्रांतीय अध्यक्ष अश्वनी खटोड़, शंभू दयाल खेतान और शिक्षाविद राजीव कांत मिश्रा ने किया। संयोजक पवन कुमार बजाज, स्वागताध्यक्ष जगदीश चंद्र मिश्र ‘पप्पू’, अश्विनी जोशी ‘मोंटी’, संजय सिंघानियां और अध्यक्ष मयंक अग्रवाल समेत शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कुल मिलाकर मित्र वसंत गोष्ठी में कविता के साथ-साथ संवाद, व्यंग्य और राजनीतिक मुस्कान का अनोखा संगम देखने को मिला। यहां हंसी सचमुच रिश्तों से निकलकर मंच तक पहुंची और सांसद से लेकर श्रोता तक- सबके चेहरे पर देर तक बनी रही।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Bhagalpur Kavi Sammelan Sanjay Jhala Poetry Shashi Shreya Marwari Yuva Manch Poetry Event Bihar Hindi Poets Satire Poetry Bhagalpur News Bhagalpur News Bhagalpur Latest News Bhagalpur News In Hindi Bhagalpur Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

राजस्थान-MP में तापमान 33°C के पार: हरियाणा में आज बूंदाबांदी संभव; हिमाचल प्रदेश मौसम में बदला, अटल टनल के...राजस्थान-MP में तापमान 33°C के पार: हरियाणा में आज बूंदाबांदी संभव; हिमाचल प्रदेश मौसम में बदला, अटल टनल के...Haryana, Himachal Pradesh weather updates. Follow weather changes, light rain in Haryana, snowfall near Atal Tunnel, and heat in Rajasthan MP on Dainik Bhaskar.
Read more »

फर्जी दस्तावेज से सरकारी नौकरी: बीज निगम के अफसर ले चुके 1.55 करोड़ सैलेरी; भास्कर से बोले- खबर मत करो, बताओ...फर्जी दस्तावेज से सरकारी नौकरी: बीज निगम के अफसर ले चुके 1.55 करोड़ सैलेरी; भास्कर से बोले- खबर मत करो, बताओ...MP Seed Nigam Officer Lal Singh amassed ₹1.55 Crore salary using fake documents. Follow Dainik Bhaskar latest updates.
Read more »

अविमुक्तेश्वरानंद के अपमान पर गाना गाया, VIDEO: मध्य प्रदेश के हरनाम सिंह बोले-शंकराचार्य का पद बहुत बड़ा; 1...अविमुक्तेश्वरानंद के अपमान पर गाना गाया, VIDEO: मध्य प्रदेश के हरनाम सिंह बोले-शंकराचार्य का पद बहुत बड़ा; 1...MP Harnam Singh viral song on Shankaracharya insult. Latest Updates.
Read more »

'युद्ध किसी मसले का हल नहीं, पूरी दुनिया मिलकर अमेरिका-ईरान का जंग रुकवाए', जियाउर्रहमान बर्क की अपील'युद्ध किसी मसले का हल नहीं, पूरी दुनिया मिलकर अमेरिका-ईरान का जंग रुकवाए', जियाउर्रहमान बर्क की अपीलSP MP Ziaurrahman Barq on US-Israel War: संभल से सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क का कहना है कि युद्ध की शुरुआत इजरायल ने की है। अमेरिका तो बातचीत करना चाहता था।
Read more »

बजट सत्र के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय दिल्ली तलब, MP में गरमाई सियासतबजट सत्र के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय दिल्ली तलब, MP में गरमाई सियासतमंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विधानसभा में दिए गए विवादित बयानों, जैसे मास्टर प्लान में देरी और 'औकात' टिप्पणी, के कारण सरकार को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा था। माना जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनसे इन बयानों को लेकर बात की।
Read more »

MP के इस रेलखंड में ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम शुरू, 160 की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनेंMP के इस रेलखंड में ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम शुरू, 160 की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनेंरतलाम रेलमंडल के मंगल महुडी-अनास खंड पर ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम एबीएस लागू किया गया है। यह दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर ट्रेनों की गति 160 किमी प्रतिघंटा तक बढ़ाने में सहायक होगा।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:35:39