Haryana, Himachal Pradesh weather updates. Follow weather changes, light rain in Haryana, snowfall near Atal Tunnel, and heat in Rajasthan MP on Dainik Bhaskar.
हरियाणा में आज बूंदाबांदी संभव; हिमाचल प्रदेश मौसम में बदला, अटल टनल के पास बर्फबारीहिमाचल प्रदेश के रोहतांग में शुक्रवार शाम बर्फबारी हुई। इससे अटल टनल के नॉर्थ गेट पर ट्रैफिक जाम हो गया। राजस्थान और मध्य प्रदेश में फरवरी के महीने में अप्रैल जैसी धूप निकल रही है। दोनों राज्यों के कई शहरों में गुरुवार को तापमान 33°C के पार दर्ज हुआ। राजस्थान के बाड़मेर में सबसे ज्यादा तापमान 36.
5°C दर्ज हुआ। इधर मध्य प्रदेश के खंडवा और खरगोन में तापमान 35.2°C रिकॉर्ड हुआ। हरियाणा में गर्मी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश का अधिकतम तापमान 31°C के पार पहुंच गया है। हालांकि मौसम विभाग ने आज से राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना जताई है। वहीं पहाड़ों पर भी मौसम बदल गया है। शुक्रवार शाम हिमाचल प्रदेश के कुल्लू स्थित मनाली में ऊंचे इलाकों पर अचानक बर्फबारी हुई। रोहतांग स्थित अटल टनल पर बर्फबारी के कारण कुछ देर के लिए जाम की स्थिति रही। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पांच जिलों में अगले कुछ दिनों में बारिश और ऊंचाई पर बर्फबारी की संभावना जताई गई है। पंजाब और चंडीगढ़ में धुंध और तेज हवा के बीच कुछ इलाकों में यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। सड़क यात्रा करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की आशंका है। बारिश भी हो सकती है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश या बर्फबारी हो सकती है।2 से 4 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश या बर्फबारी की संभावना है।मध्य प्रदेश: अगले चार दिन में बारिश की संभावना, चक्रवात-ट्रफ की वजह से बादल छाए मध्य प्रदेश में अगले चार दिन में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 2 मार्च से हिमालयी क्षेत्र में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। यह एमपी में भी असर दिखा सकता है और ग्वालियर-चंबल हिस्से में मौसम बदला रहेगा। राज्य के खरगोन में शुक्रवार को तापमान 34°C रहा।राजस्थान में गर्मी का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार को 14 शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 33°C और उससे ज्यादा रहा। बीकानेर, चूरू समेत कई शहरों में दिन में सामान्य से ज्यादा गर्मी रही। जयपुर, अलवर, सीकर, पिलानी समेत अन्य शहरों में भी तापमान में 2°C तक बढ़ा।उत्तराखंड: राज्य के 3 जिलों में बर्फबारी के आसार, मुनस्यारी में पारा -25.8°C, रुद्रप्रयाग में बारिश हुई उत्तराखंड के 3 जिलों में आज बारिश-बर्फबारी की संभावना है। इनमें उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ शामिल हैं। शुक्रवार को रुद्रप्रयाग के केदारनाथ धाम सहित केदारघाटी और सोनप्रयाग में बारिश हुई। प्रदेश के 6 शहरों का तापमान -10°C से नीचे है। मुनस्यारी का न्यूनतम तापमान -25.8°C रहा।हरियाणा में अधिकतम तापमान सामान्य से चल रहा है। हिसार में दिन का तापमान 32°C रहा। राज्य के 9 शहरों में दिन का तापमान 30°C रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 4 मार्च के बाद वेस्टर्न डिस्टर्वेंस के असर से मौसम में बदलाव नजर आ सकते है।हमने हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ बोला, आपको इजराइली आतंकवाद पर बोलना चाहिए थाNCERT की एडवाइजरी, आठवीं की बैन पुस्तक है तो लौटाएं:TVK चीफ-एक्टर विजय की पत्नी ने तलाक याचिका दायर की:झारखंड में ठंड का यू-टर्न; 3 डिग्री गिरा पारापंजाब-चंडीगढ़ में गर्मी बढ़ी, तीन दिन तेज हवाएं चलेंगीउत्तराखंड के 3 जिलों में बर्फबारी के आसारसवाई माधोपुर में पारा 31 डिग्री पारMP में अप्रैल जैसी गर्मी...पारा 35°C पार
Himachal Pradesh Snowfall Atal Tunnel Snow Rajasthan Heatwave MP Weather Update Punjab Fog Alert Chandigarh Weather Weather News Hindi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
MP में अप्रैल जैसी गर्मी...पारा 35°C पार: रात के तापमान में उतार-चढ़ाव; कुछ शहरों में ठंड, 2 मार्च से नया सि...Madhya Pradesh weather updates: April-like heatwave grips MP, mercury crosses 34°C. Follow Latest Updates.
Read more »
आगरा में होली पर 33 डिग्री के पार होगा तापमान: इन दिनों पिछले सालों में ऐसा ही रहा है तापमान, आज दिन में रह...होली पर 33 डिग्री के पार होगा तापमान। धूप तेज होगी, ऐसे में पानी में मिले रंग से होली खेलने में ठंड का अहसास नहीं होगा।
Read more »
लड़की सप्लायर कहती- नमाज पढ़ो, चेहरे पर नूर आएगा: पीड़िता बोली- बच्ची की देखरेख के लिए नौकरी पर रखती, फिर नशे ...MP girls trafficking network busted, victims reach police station. Follow latest updates on this shocking case.
Read more »
33 साल की हीरोइन ने 10 बरस में दी 1100-2000 करोड़ी फिल्में, फिर भी नहीं बन पाई टॉप एक्ट्रेस, रह गई अंडररेटे...अनन्या पांडे, जाह्नवी कपूर और सारा अली खान समेत इंडस्ट्री में कई एक्ट्रेसेज हैं, जिन्होंने लगातार कई फ्लॉप फिल्में दी हैं. यहां तक उनकी अदाकारी के लिए भी उन्हें आलोचना झेलना पड़ी हैं, लेकिन इनकी गिनती टॉप एक्ट्रेसेज में होती है. वहीं, कुछ प्रतिभाशाली एक्ट्रेसेज हैं, जो अंडररेटेड बनकर रह गई हैं.
Read more »
MP School Teacher Result 2025 OUT: एमपी प्राइमरी शिक्षक भर्ती का परिणाम जारी, सीधे लिंक से डाउनलोड करें स्कोरकार्डMP Varg 3 Result 2025 Link: एमपी प्राइमरी स्कूल टीचर की 10 हजार वाली भर्ती का रिजल्ट आ गया है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट से अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
Read more »
राजस्थान में बदला मौसम, कई शहरों में छाए बादल: 14 शहरों में कल अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्जRajasthan weather update: 14 cities recorded max temp above 33°C. Follow latest news. राजस्थान में गर्मी का दौर शुरू हो गया। कल 14 शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ।
Read more »
