बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान समाप्त हो गया है, जिसमें 18 जिलों की 121 सीटों पर 64.46% मतदान हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एनडीए की बढ़त का दावा किया है। विभिन्न नेताओं ने मतदान प्रक्रिया की सराहना की है।
बिहार में विधानसभा चुनाव के तहत पहले चरण का मतदान खत्म हो गया है। 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर अबतक 64.46 फीसदी मतदान हुआ है। अंतिम आंकड़ें आना बाकी है। इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि बिहार विधानसभा चुनावों में पहले चरण की वोटिंग में एनडीए ने भारी बढ़त हासिल कर ली है। इसके साथ ही दूसरे चरण में भी हर तरफ उसकी लहर नजर आ रही है। जनता-जनार्दन के इसी जोश के बीच कल दोपहर करीब 1:45 बजे औरंगाबाद और लगभग 3:30 बजे भभुआ में अपने परिवारजनों से संवाद का सौभाग्य प्राप्त होगा। बिहार विधानसभा चुनावों में पहले चरण की वोटिंग में एनडीए ने भारी बढ़त हासिल कर ली है। इसके साथ ही दूसरे चरण में भी हर तरफ उसकी लहर नजर आ रही है। जनता-जनार्दन के इसी जोश के बीच कल दोपहर करीब 1:45 बजे औरंगाबाद और लगभग 3:30 बजे भभुआ में अपने परिवारजनों से संवाद का सौभाग्य प्राप्त… — Narendra Modi November 6, 2025 पढ़ें: बंपर वोटिंग, किसका खेल बनाएगी?: 16 में 15 मंत्रियों की सीट पर 2020 से अधिक मतदान , हर पक्ष निकाल रहा अपने मायने बता दें कि सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक 64.
46 फीसदी वोटिंग हुई है। बिहार के बेगूसराय में सबसे ज्यादा 67.32% और शेखपुरा में सबसे कम 52.36% वोटिंग हुई। हालांकि अगर पहले चरण के मंत्रियों की सीटों पर बात की जाए तो सबसे ज्यादा कल्याणपुर में 71. 62% और सबसे कम बांकीपुर 40.00% में मतदान हुआ। सम्राट चौधरी ने भी जनता का किया धन्यवाद डिप्टी सीएम और तारापुर से भाजपा प्रत्याशी सम्राट चौधरी ने कहा कि मैं बिहार प्रशासन, बिहार की जनता और चुनाव आयोग का धन्यवाद करना चाहता हूं कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। बिहार में आम मतदाताओं ने जिस तरह से बढ़-चढ़कर मतदान किया है, उससे साफ दिखता है कि इस बार पिछले चुनाव की तुलना में वोटिंग प्रतिशत में 4 से 5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। हमारे प्रतिनिधियों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पहले चरण के बाद एनडीए 121 में से करीब 100 सीटों पर जीत रही है, और यह परिणाम 2010 के रिकॉर्ड को तोड़ने वाला होगा। महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को भी आज के चुनाव में हार का सामना करना पड़ेगा।
बिहार चुनाव पहला चरण मतदान एनडीए नरेंद्र मोदी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Bihar Routing For A Change? Record Phase 1 Voting Percentage Turns Heads; A Twist In Making Or Repeat Of Madhya PradeshBiahr Election 2025: A total of 121 seats were voted in the phase-1 of the Bihar assembly elections, and the average voter turnout was 64.46% around 8.30 pm as the Election Commission of India was compiling and updating the data.
Read more »
Bihar Chunav Record Voting: बिहार चुनाव के पहले चरण में छप्पड़ फाड़ वोटिंग की क्या है वजह?बिहार चुनाव के पहले चरण में 64.46 फीसद वोट डाले गए. (पीटीआई)
Read more »
बिहार में वोटिंग बढ़ने का मतलब सरकार में बदलाव या समर्थन? इस बार का पैटर्न क्या इशारा कर रहाBihar Election first phase Voting: बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में जोरदार मतदान हुआ है। चुनाव आयोग के अनुसार 18 जिलों की 121 सीटों पर करीब 64.46 फीसदी वोटिंग हुई है। जानिए - चुनाव में मतदान बढ़ने का क्या संकेत हो सकता है।
Read more »
பீகார் தேர்தல் 2025: முதல் கட்ட வாக்குப்பதிவு முடிந்தது.. 64.66% பதிவாகியுள்ளது!Bihar Elections 2025 Latest News: பீகார் சட்டமன்றத் தேர்தலுக்கான முதல் கட்டத்தில் 121 சட்டமன்றத் தொகுதிகளுக்கு இன்று வாக்குப்பதிவு நடைபெற்றது. வாக்குப்பதிவு வெற்றிகரமாக நிறைவடைந்துள்ளது. வாக்குப்பதிவு 64.46% பாதிவாகி உள்ளது.
Read more »
Bihar Election 2025: पहले चरण की 121 सीटों पर हुई 64.46 फीसदी वोटिंग, जनता का फैसला ईवीएम में कैदबिहार में विधानसभा चुनाव के तहत पहले चरण का मतदान खत्म हो गया है।अब तक 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर 64.46 फीसदी मतदान हुआ है। पहले चरण के मतदान में कुल 1314 उम्मीदवार मैदान
Read more »
बिहार चुनाव 2025 के पहले चरण में 64.46% वोटिंग, जानें सबसे ज्यादा और सबसे कम वोट कहां पBihar election 2025 voting updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पहले चरण की वोटिंग शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई है. निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक 64.46 फीसदी वोटिंग हुई है. इसके साथ ही 1,314 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया है.
Read more »
