बिहार विधानसभा चुनाव Bihar Election 2025 के पहले चरण में 65 से अधिक मतदान हुआ। चुनाव आयोग ने अंतिम आंकड़े जारी किए। आयोग के अनुसार, मतदान शांतिपूर्ण रहा और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। युवाओं में मतदान को लेकर उत्साह देखा गया।
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान का अंतिम डेटा सामने आ गया है। इसके अनुसार बिहार में 65.08 प्रतिशत मतदान हुआ है। बिहार विधानसभा चुनाव, 2020 में राज्य का औसत मतदान प्रतिशत 57.
29 तथा लोकसभा चुनाव, 2024 में यह मतदान प्रतिशत 56.28 था। इस तरह विधानसभा चुनाव 2025 में पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में 7.79% और लोकसभा चुनाव की तुलना में 8.8% बढ़ोत्तरी हुई है। चुनाव आयोग ने प्रेस विक्षप्ति में बताया है कि प्रथम चरण के अंतर्गत आने वाले सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में स्क्रूटिनी की प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकों की उपस्थिति में नियमानुसार सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। री-पोल की नौबत नहीं Scrutiny में सभी जिलों में कुल 83 अभ्यर्थी एवं 385 निर्वाचन अभिकर्ता शामिल हुए। इस तरह से यह कुल संख्या 468 रही। किसी भी मतदान केंद्र से पुनः मतदान की कोई आवश्यकता नहीं पाई गई है तथा इस संबंध में कोई प्रतिकूल रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। मतदान में उपयोग किए गए सभी EVM को त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के साथ संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के स्ट्रॉन्ग रूम में विधिवत रूप से सील कर सुरक्षित कर दिया गया है। इसके अलावा 24 X 7 CCTV आदि प्रावधान सुनिश्चित किये गये हैं। प्रत्याशी कर सकते हैं EVM की निगरानी मॉक पोल के दौरान खराब पाये गये एवं सुरक्षित बची हुई अन्य EVM एवं VVPAT को आयोग के निदेशानुसार दूसरी जगह चिन्हित स्ट्रांग रूम में निर्धारित सुरक्षा व्यवस्था के साथ रखा गया है। चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों को लिखित रूप से सूचित किया गया है कि वे अपने प्रतिनिधियों को Polled EVM Strong Room की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी हेतु नियुक्त कर सकते है, उन्हें सुरक्षा के आंतरिक परिधि क्षेत्र से बाहर रहने की अनुमति दी गयी है। स्ट्रांग रूम का CCTV Display भी अभ्यर्थियों / प्रतिनिधियों के लिए उपलब्ध कराया गया है। वेबकास्टिंग की प्रभावी व्यवस्था उल्लेखनीय है कि मतगणना दिनांक 14 नवम्बर, 2025 को निर्धारित है। प्रथम चरण में सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रहा। वेबकास्टिंग की प्रभावी व्यवस्था के कारण मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की गई। चुनाव आयोग ने बताया कि महिलाओं, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांग मतदाताओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर, रैंप, सुगम पहुंच तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई। EVM-VVPAT की कार्यप्रणाली सभी जगह सुचारु और बेरोकटोक रही और किसी भी मतदान केंद्र पर मशीनों की व्यवस्थित कार्यवाही में कोई रुकावट नहीं आया।
Bihar Elections Phase 1 Voter Turnout Election Commission Data Bihar Assembly Elections Phase 1 Voting Election Participation Youth Voter Turnout Patna News Patna Latest News Patna News In Hindi Patna Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
65 हजार रुपये रिश्वत लेते जिला परिषद का बड़ा बाबू गिरफ्तार,पूर्ण हुए कार्य के टाइम एक्सटेंशन के लिए मांगा था घूसभ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो एसीबी ने जिला परिषद के एक बड़े बाबू को 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। बाबू ने एक पूरे हो चुके कार्य के टाइम एक्सटेंशन की फाइल को निपटाने के लिए रिश्वत की मांग की थी। एसीबी ने शिकायत मिलने पर जाल बिछाकर उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया...
Read more »
Bihar Election Phase 1 Voting: ...আমরা জিততে চলেছি, বিহার জিততে চলেছে! ১৪ নভেম্বর এক নতুন সরকার গঠিত হবে...! অবিশ্বাস্য তেজস্বী...Bihar Election 2025 Bihar Election Phase 1 Voting 27 point 65 percent polling so far Patna records lowest voter turnout at 23 point 71 percent
Read more »
65 हजार रुपये में न्यूमरोस की नई ई-बाइक Numeros n First लॉन्च, महिलाओं के लिए खास, 109 km की रेंजन्यूमरोस मोटर्स ने भारतीय बाजार में अपना दूसरा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Numeros n First है और इसकी शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 64,999 रुपये रखी गई है। सिंगल चार्ज पर 109 किलोमीटर तक चलने वाली यह ई-बाइक डिजाइन के मामले में मोटरसाइकल जैसी है और कंपनी का कहना है कि यह महिलाओं के लिए काफी उपयोगी...
Read more »
Opinion: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में रिकॉर्ड वोटिंग, आजादी के बाद सबसे अधिक मतदान के संकेतOpinion: 6 नवंबर को 18 जिलों की 121 सीटों पर हुए मतदान में शाम 5 बजे तक कुल 60.13% वोटर टर्नआउट दर्ज किया गया, जो 2020 के पहले चरण (55.81%) से काफी अधिक है. अंतिम आंकड़े 64-65 प्रतिशत तक जाने का अनुमान है.
Read more »
Bihar Voting Percentage: लखीसराय और सूर्यगढ़ा में 65 फीसदी वोटरों ने दबाए EVM के बटन, 13 प्रतिशत बढ़ा मतदानLakhisarai, Bihar Chunav Voting Percentage: लखीसराय जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुवार को लखीसराय और सूर्यगढ़ा विधानसभा के कुल 904 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न करा लिया गया। लखीसराय विस क्षेत्र में कुल 13 व सूर्यगढ़ा विस क्षेत्र में कुल आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हैं। इसमें लखीसराय विस सीट पर भाजपा के विजय...
Read more »
Bihar: वोट चोरी फिर बिहार में वोटिंग 65 प्रतिशत कैसे पहुंचा? राजीव प्रताप रूडी का राहुल गांधी से तीखा सवाल, जानेंRajiv Pratap Rudy: बीजेपी नेता राजीव प्रताप रूडी ने राहुल गांधी से तीखा सवाल पूछा है। राजीव प्रताप रूडी ने पूछा है कि बिहार में वोट प्रतिशत कैसे बढ़ा। उन्होंने राहुल गांधी से उस सवाल का जवाब मांगा है, जिसमें उन्होंने वोट चोरी का आरोप लगाया था।
Read more »
