न्यूमरोस मोटर्स ने भारतीय बाजार में अपना दूसरा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Numeros n First है और इसकी शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 64,999 रुपये रखी गई है। सिंगल चार्ज पर 109 किलोमीटर तक चलने वाली यह ई-बाइक डिजाइन के मामले में मोटरसाइकल जैसी है और कंपनी का कहना है कि यह महिलाओं के लिए काफी उपयोगी...
बेंगलुरु बेस्ड ईवी कंपनी न्यूमरोस मोटर्स ने भारतीय बाजार में अपनी नई ई-बाइक ‘n - First’ लॉन्च की है, जो कि चलाने में मोटरसाइकल जैसी और यूटिलिटी के मामले में स्कूटर जैसी है। इटली की डिजाइन कंपनी व्हीलब के साथ मिलकर बनाई गई इस ई-बाइक में ग्लोबल डिजाइन और इंडियन इंजीनियरिंग का मेल दिखता है। कंपनी ने पहले 1000 ग्राहकों के लिए एन-फर्स्ट को महज 64,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया है। कंपनी ने इस बात पर खास जोर दिया है कि यह ई-बाइक को महिलाएं आसानी से चला सकती हैं और यह इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में सस्ता, सुलभ और स्टाइलिश ऑप्शन है। इसकी बुकिंग जारी है।5 वेरिएंट्स और 2 कलर ऑप्शनअब आपको न्यूमरोस n-First के बारे में विस्तार से बताएं तो यह ई-बाइक 5 अलग-अलग वेरिएंट्स के साथ ही ट्रैफिक रेड और प्योर वाइट जैसे 2 कलर ऑप्शन में आती है। इसमें 16-इंच के बड़े पहिये लगे हैं, जो सामान्य स्कूटर्स की तुलना में गाड़ी को कहीं ज्यादा स्टैबिलिटी और कंट्रोल प्रदान करते हैं। जैसलमेर की चिलचिलाती गर्मी से लेकर मनाली की कड़कड़ाती ठंड तक, हर तरह के मौसम में इसे टेस्ट किया गया है। बैटरी और रेंजन्यूमरोस एन-फर्स्ट की खूबियों के बारे में बताएं तो इसमें दो तरह की बैटरी लगी है। इसके टॉप वेरिएंट i-Max+ में 3kWh की बैटरी लगी है, जो कि एक बार फुल चार्ज होने पर 109 किलोमीटर तक की IDC रेंज देता है। वहीं, 2.
5kWh वाले वेरिएंट्स Max और i-Max में लिक्विड इमर्शन-कूल्ड लीथियम-आयन बैटरी लगी है, जो 91 किलोमीटर तक की रेंज देती है। इस ई-बाइक में PMSM मिड-ड्राइव मोटर का इस्तेमाल किया गया है। 2.5 kWh की बैटरी को पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 5 से 6 घंटे लगते हैं, जबकि 3.0 kWh की बैटरी को चार्ज होने में 7 से 8 घंटे का समय लगता है। काफी सारे जरूरी फीचर्सन्यूमरोस एन-फर्स्ट में इसमें ओवर-द-एयर अपडेट की सुविधा भी है। साथ ही इसमें स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स भी मिलते हैं। इसका IoT प्लैटफॉर्म और मोबाइल ऐप यूजर्स को कई सेफ्टी फीचर्स देता है। इसमें थेफ्ट एंड टो डिटेक्शन, रिमोट लॉकिंग, जियो-फेंसिंग, अडवांस्ड थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम, लाइव लोकेशन ट्रैकिंग और राइड डेटा जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। कंपनी बेंगलुरु, चेन्नै, कोच्चि, त्रिशूर और दक्षिण भारत के अन्य शहरों में अपना नेटवर्क फैला रही है। यहां बता दें कि n - First के लॉन्च से महज दो महीने पहले ही न्यूमरोस ने अपना एक और इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर Diplos Max+ लॉन्च किया था।
Numeros N First Launched Numeros N First Look Design Features Numeros N First Range Power Numeros N First Booking And Delivery New Electric Scooter Launch Best Scooter For Womens And Girls न्यूमरोस मोटर्स का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च न्यूमरोस एन फर्स्ट स्कूटर की कीमत खासियत न्यूमरोस एन फर्स्ट की रेंज पावर और परफॉर्मेंस
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Uttarakhand News: पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की कार्रवाई शुरू, पहले बनेगी 6.5 KM दीवारउत्तराखंड में पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का कार्य आरंभ हो गया है। सबसे पहले, एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए लगभग 6.5 किलोमीटर लंबी दीवार बनाई जाएगी। यह कदम एयरपोर्ट के विस्तार को सुरक्षित और सुगम बनाने में मदद करेगा।
Read more »
राजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसर का बदहाल, सरकारी लापरवाही ने बर्बाद किया 109 करोड़ का सपना; मैदानों में चर रहे मवेशीराजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसर, जिसे 109 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था, सरकारी लापरवाही के कारण आज बदहाल स्थिति में है। यह परिसर, जो कभी खेलों का केंद्र बनने का सपना था, अब खंडहर में तब्दील हो गया है, जहाँ मैदानों में मवेशी चर रहे हैं। खिलाड़ियों का सपना टूट गया है और तत्काल मरम्मत की आवश्यकता...
Read more »
Bihar Chunav: 10 तस्वीरों में छिपी लोकतंत्र की खूबसूरती, हिंदू हों या मुसलमान... सब खूब कर रहे मतदान- Bihar News:bihar chunav first phase voting underway best photo from polling booth
Read more »
65 हजार रुपये रिश्वत लेते जिला परिषद का बड़ा बाबू गिरफ्तार,पूर्ण हुए कार्य के टाइम एक्सटेंशन के लिए मांगा था घूसभ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो एसीबी ने जिला परिषद के एक बड़े बाबू को 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। बाबू ने एक पूरे हो चुके कार्य के टाइम एक्सटेंशन की फाइल को निपटाने के लिए रिश्वत की मांग की थी। एसीबी ने शिकायत मिलने पर जाल बिछाकर उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया...
Read more »
Bihar Election Phase 1 Voting: ...আমরা জিততে চলেছি, বিহার জিততে চলেছে! ১৪ নভেম্বর এক নতুন সরকার গঠিত হবে...! অবিশ্বাস্য তেজস্বী...Bihar Election 2025 Bihar Election Phase 1 Voting 27 point 65 percent polling so far Patna records lowest voter turnout at 23 point 71 percent
Read more »
Zohran Mamdani: ইতিহাস সৃষ্টিকারী মামদানির লাভ রামাকে চেনেন? মিষ্টি সিরীয় সুন্দরীর মধ্যেই কি ফিরলেন প্রিন্সেস ডায়ানা?Lady Behind Mamdanis Victory Rama Duwaji New Yorks Gen Z First Lady Face Behind Mamdanis Victory
Read more »
